Home अन्य World Music Day 2019 – दंग रहे जाएंगे आप इस दिन से...

World Music Day 2019 – दंग रहे जाएंगे आप इस दिन से जुड़ी अनसुनी बातों को जानकार

World Music Day

World Music Day 2019 – आज योग दिवस के साथ ही World Music Day भी है। इसे दुनियाभर के सभी लोग बड़े धूम – धाम से मना रहे है। हर वर्ष 21 को दिन ही World Music Day मनाया जाता है। संगीत एक ऐसी चीज है जिससे हर व्यक्ति का मूड अच्छा रहता है तथा म्यूजिक की सहायता से ही नकारात्मक बातें उस व्यक्ति से दूर रहती है। क्या आपको पता है की आज दुनियाभर में मनाए जा रहे World Music Day की शुरुआत कब हुई? बहुत कम लोग होंगे जिनकों इस बारें में जानकारी होगी। आज हम आपको बताएंगे की World Music Day की शुरुआत कब हुई थी साथ ही में यह भी बताएंगे की World Music Day की शुरुआत कैसे हुई थी?

World Music Day की शुरुआत कब और कहा हुई?

19वीं शताब्दी में फ्रांसीसी नागरिक संगीत को सुनना अधिक पसंद करते थे। जिसको ध्यान में रखते हुए वर्ष 1982 में 21 जून को आधिकारिक रूप से World Music Day मानाने की घोषणा कर दी गई थी। क्या आप जानते है की  फ्रांस में इस दिवस को ‘Fete de la Musique’ के नाम से भी पहचाना जाता है। जब से इस दिवस को पुरे विश्व में उत्साह के साथ मनाया जाता है। साथ ही देश तथा विदेश के सभी संगीतकारों द्वारा सभी म्यूजिक के चाहाने वालों के लिए पार्क, म्यूजियम, रेलवे स्टेशन पर म्यूजिक का आयोजन किया जाता है। इसकेलिए उन सभी संगीतकारों द्वारा लोगों का मनोरंजन करने हेतु किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती है। ऐसा नहीं है की World Music Day को खासतौर पर सिर्फ फ्रांस में ही मनाया जाता है बल्कि फ्रांस के साथ ही साथ बाकी देशों में भी इस दिवस को मनाया जाता है जिसमें अर्जेंटीना, ब्रिटेन, जर्मनी, चीन जैसे देशों के नाम सम्मिलित है। भारत का नाम भी इस सूची में शामिल है।

वर्ष 2018 में इस पर्व को ब्रिटेन मे बड़े धूमधाम से मनाया गया था

वर्ष 2018 में इस पर्व को ब्रिटेन मे बड़े धूमधाम से मनाया गया था जिसमें दुनियाभर के संगीतकारों ने भाग लिया था। प्रतिवर्ष म्यूजिक के दीवानों के लिए यह पर्व बेहद ही खास रहता है। तथा उनके द्वारा इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार किया जाता है। इस बार तो यह World Music Day और भी अधिक खास होने वाला है क्योंकि इस बार यह दिवस वीकेंड के दौरान पड़ा है। वीकेंड भी अधिकतर लोगों की छुट्टी रहती है। जिससे वह इस दिवस को अच्छे से सेलिब्रेट कर सकते है।

200 संगीतकारों द्वारा एक ही मंच पर 12 घंटे तक गीत सुनाया जाता है

क्या आपको पता है की World Music Day के दिन भारत के उज्जैन शहर के साथ ही अन्य शहर की 25 संस्थाओं के करीबन 200 संगीतकारों द्वारा एक ही मंच पर 12 घंटे तक गीत सुनाया जाता है। इस कार्यक्रम को दिन के  12 बजे से लेकर रात के 12 बजे तक जारी रखा जाता है। इस कार्यक्रम का आयोजन शिप्रा तट के समीप बनी राणोजी की छत्री पर किया जाता है। इतना ही नहीं सभी संगीतकारों द्वारा  टावर चौक से राणोजी की छत्री तक एक रैली निकाली जाती है।

म्यूजिक सुनने से होने वाले लाभ
  • म्यूजिक सुनने से मनोदशा यानी मूड अच्छा रहता है।
  • दौड़ने की शक्ति में वृद्धि होती है।
  • तनाव कम करने में अधिक सहायक होता है।
  • इतना ही नहीं, डिप्रेशन से छुटकारा मिलता है।
  • प्रतिदिन 2 घंटे म्यूजिक सुनने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here