SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

पहली बार फ्लिप कैमरे के साथ Xiaomi ने किया Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन लॉन्च

By Gautam | June 21, 2019
Featured Image
Tech Update:- दुनिया की सबसे पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Xaiomi ने अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन कंपनी ने पहली बार फ्लिप कैमरे के साथ अपने किसी स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। Xiaomi ने Mi CC9 और Mi CC 9e जैसे शानदार स्मार्टफोनों को लॉन्च किया है। इन दोनों स्मार्टफोनों की जानकारी सोशल मीडिया पर दी गई है। तथा इसके टीज़र को भी दिखाया गया है। ऐसा यह पहली बार नहीं है। की Xiaomi अपना कोई स्टाइलिश स्मार्टफोन लेकर आई है। इससे पहले भी इस स्मार्टफोन कंपनी द्वारा कई स्मार्टफोनों को बाजारों में उतारा जा चुका है। इन स्मार्टफोनों से पहले कंपनी ने Redmi 7 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। जिसमें आपको बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए 48MP का कैमरा दिया गया है। इतना ही स्मार्टफोन कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन में Meitu के हार्डवेयर के साथ मार्किट में उतारा है। Meitu के हार्डवेयर  की जानकारी  Weibo अकाउंट  पर जारी की गई थी। इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने की जानकारी Xiaomi स्मार्टफोन कंपनी ने एक वीडियो शेयर कर दी है। जिसमें Xiaomi कंपनी के CEO भी दिखाई दे रहे है। Tech News: अनुसार, Xiaomi स्मार्टफोन कंपनी ने इस बार अपने इन स्मार्टफोनों में फ्लिप कैमरा पर अधिक ध्यान दिया है। कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोनों में आपको अधिक आकर्षिक फीचर नजर आने वाले है। साथ ही  आपको Xiaomi के इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 एसओसी चिपसेट का प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इस बार इस Xiaomi स्मार्टफोन कंपनी ने सभी महिलाओं का खास ख्याल रखा है। क्योंकि उनके लिए कंपनी अपने इन  दोनों स्मार्टफोन को पर्ल फिनिश और पिंक एसेंट के साथ लॉन्च कर सकती है। साथ ही इसमें दिया गया फ्लिप कैमरा आपको इन स्मार्टफोन की ओर आकर्षित करता है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 mAh की बैटरी इन स्मार्टफोनों की विशेषता बताती है। इसके अलावा, Xiaomi के Mi CC9e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 एसओसी चिपसेट प्रोसेसर का उपयोग किया गया है। कंपनी 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा भी दे सकती है।

Click to read the full article

Tags:
Technology Gadgets Xiaomi Xaiomi tech and gadets Mi Latest Tech News Tech update Latest Technology Mi CC9 redmi k20 pro mi 9

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *