Find the latest news and articles

Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जाने क्या है इसकी कीमत

By |
Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जाने क्या है इसकी कीमत
Tech Update : इस समय Xiaomi की स्मार्टफोन कंपनी ने इंडिया ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में धूम मचा रखी है। हाल ही में मिली Tech Updates के अनुसार, Xiaomi ने अपने एक और नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। वैसे Xiaomi Mi 9T के इस स्मार्टफोन को अभी इंडिया में लॉन्च नहीं किया है। कंपनी ने इस स्टाइलिश स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च किया है। बहुत जल्द इस फ़ोन को भारत में भी लॉन्च कर दिया जाएगा। Xiaomi Mi 9T  ने इस बार नए फीचर्स के साथ अपने Mi 9T स्मार्टफोन को बाजार में उतारा है। यह स्मार्टफोन Redmi K20 का एक रिब्रांडेड वर्जन ही है। Xiaomi Mi 9T  के इस स्मार्टफोन की कीमत 329 Euro यानी 25,797/- रूपये है।

Xiaomi Mi 9T

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करते समय रैम और स्टोरेज पर अधिक ध्यान दिया है। Xiaomi  Mi 9T के इस स्मार्टफोन में आपको 6GB रैम दी जा रही है। साथ ही इसमें आपको 64GB की स्टोरेज भी दी जाएगी। जिसकी मदद से आप अपने इस स्मार्टफोन में अधिक से अधिक डाटा रख कर सकते है। यदि आप कंपनी द्वारा लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन को 6GB+64GB के साथ खरीदते है तो आपको इसके लिए यूरोपियन करेंसी के अनुसार 329 Euro तथा भारतीय करेंसी के अनुसार 25,800 रुपये खर्च करने होंगे। वही अगर आप इस स्मार्टफोन के टॉप वैरियंट को खरीदते है यानी 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ तो आपको इसकेलिए 29,999 रुपये की धनराशि खर्च करनी होगी।

गोरिल्ला ग्लास 5 की विशेष सुविधा

अगर Xiaomi द्वारा लॉन्च किए गए इस Latest Android Smartphone में आपको कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते है। इस नए स्मार्टफोन में  6.39-इंच HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही Xiaomi के सभी स्मार्टफोन के तरह ही इसमें भी आपको फ्रंट कैमरा तथा रियर पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की विशेष सुविधा दी जा रही है। NFC का भी सपोर्ट Xiaomi Mi 9T में उपलब्ध है। ताकि आप किसी भी प्रकार की पेमेंट को आसानी से कर सके।

48MP सोनी IMX582 सेंसर + 8MP सेंसर + 13MP सेंसर का कैमरा

यदि आप अधिक फोटोग्राफी का शौक रखते है तो आपके लिए Xiaomi का यह स्मार्टफोन सबसे बेहतर है। क्योंकि इसमें कंपनी द्वारा AI ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें आपको 48MP सोनी IMX582 सेंसर + 8MP सेंसर + 13MP सेंसर का कैमरा दिया जा रहा है। जिससे आप किसी भी प्रकार की फोटो को आसानी से कैप्चर कर सकते है। इससे Xiaomi के ही Redmi K20 में Sony IMX586 सेंसर उपयोग किया गया था। अच्छी सेल्फी के अनुभव के लिए कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 20MP का पॉपअप सेल्फी कैमरा दिया है। प्रोसेसर के मामले में भी  Xiaomi का स्मार्टफोन सभी मोबाइल उपभोक्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। क्योंकि इस स्मार्टफोन में आपको स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर दिया जा रहा है। बेहतर म्यूजिक के लिए इसमें 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। साथ ही इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट भी उपलब्ध है।

Xiaomi Mi 9T Full Specification –

Display6.39 inch
ProcessorQualcomm Snapdragon 855
Front Camera20MP
Rear Camera48MP
RAM6GB
Storage64GB
Battery4000mAh
OSAndroid 9 Pie
Price25,797/- रूपये

Click to read the full article