SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

भारत में हुआ लॉन्च Mi Power Bank 2i - 20000mAh की बैटरी के साथ

By Gautam | August 07, 2019
Featured Image
Xiaomi Mi Power Bank 2i - पॉपुलर कंपनी Xiaomi एक बार फिर अपने एक नए गैजेट के लेकर आई है। इस बार इस चीनी कंपनी ने भारत में Mi Power Bank 2i को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस पावर बैंक को ब्लैक कलर के साथ लॉन्च किया है। इतना ही नहीं अपने सभी गैजेट के तरह ही कंपनी ने अपने इस पावर बैंक को एक अफोर्डेबल प्राइस पर भारतीय मार्किट में लॉन्च किया है। Xiaomi ने अपने इस पावर बैंक को मात्र 1499/- रूपये की कीमत पर मार्किट में उतारा है। यदि आप इस पावर बैंक को खरीदना चाहते है तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे खरीद सकते है।

Mi Power Bank 2i

कंपनी द्वारा आपको इस Mi Power Bank 2i में 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस Mi Power Bank 2i में हाई डेंसिटी लिथियम पॉलीमर बैटरीज, ड्यूल USB पोर्ट सपोर्ट, टू-वे क्विक चार्जिंग उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि आप कंपनी के पावर बैंक को 10000mAh के साथ खरीदते है तो आपको इसके लिए 899/- रूपये की धनराशि का भुगतान करना होगा। इस पावर बैंक (Mi Power Bank 2i) की सबसे खास बात यह है की कंपनी द्वारा इस गैजेट को बहुत ही कम कीमत पर लॉन्च किया गया है आप इस पावर बैंक को 1499/- रूपये में खरीद सकते है। यदि आप 10000mAh वेरिएंट के साथ इस पावर बैंक (Mi Power Bank 2i) को खरीदते है तो आपको इसके लिए दो कलर वैरियंट देखने को मिलेंगे। आप इस Mi Power Bank 2i को ब्लैक और ब्लू दोनों कलर में खरीद सकते है। इसके अलावा, यह भी कहा जा रहा है की यदि आप इस Mi Power Bank 2i एक बार फुल चार्ज कर लेते है तो आप इस पावर बैंक से Redmi K20 Pro या Redmi Note 7 Pro को फुल चार्ज कर सकते है।
iOS डिवाइसेज का सपोर्ट
कंपनी का यह पावर बैंक (Mi Power Bank 2i) सम्पूर्ण रूप से iOS डिवाइसेज को सपोर्ट करता है। इतना ही नहीं आप इस पावर बैंक की सहायता से iPhone 8 को 7.2 बार अच्छे से चार्ज कर सकते है। आपको इस पावर बैंक में कंपनी द्वारा 2 USB स्लॉट्स भी दिए जा रहे है। हम आपको यह भी बताना चाहते है की यह पावर बैंक डिवाइस की जरूरत के अनुसार आउटपुट को आसानी मैच कर लेता है। कंपनी के इस पावर बैंक में आपको 18W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही साथ आपको इस पावर बैंक में 2 घंटे का लो पावर चार्जिंग मोड भी देखने को मिल रहा है। जिसको आप डबल क्लिक करके आसानी से एक्टिवेट भी कर सकते है। कंपनी द्वारा इस पावर बैंक (Mi Power Bank 2i) को लॉन्च करते समय सुरक्षा भी खास ख्याल रखा गया है। आप पावर बैंक (Mi Power Bank 2i) में आपको एक सर्किट चिप प्रोटेक्शन भी दिया जा रहा है। आपको इस गैजेट में टेम्परेचर रेजिस्टेंस, शार्ट सर्किट प्रोटेक्शन, रिसेट मैकेनिज्म, इनपुट ओवरवोल्टेज प्रोटेक्शन सुविधा भी देखने को मिल रही है। इसमें आपको एक LED इंडिकेटर भी दिया जा रहा है जिससे आप आसानी से पता लगा सकते है की आपके पावर बैंक में कितनी बैटरी बची है।

Click to read the full article

Tags:
Technology Mi Xiaomi New Power Bank Xiaomi Mi Power Bank 2i Specifications Xiaomi Mi Power Bank 2i Price Trending Gadget

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *