Find the latest news and articles

5 Minute Yoga for Stress Relief: पाएं तुरंत मानसिक शांति

By |
5 Minute Yoga for Stress Relief: पाएं तुरंत मानसिक शांति

5 Minute Yoga for Stress Relief in Hindi : क्या आप भी इस बात से सहमत हैं कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव एक आम समस्या बन गई है? अब चाहे हो ऑफिस का काम, घर की जिम्मेदारियां और भविष्य की चिंता करना हो, सभी चीजें हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती हैं।

5 Minute Yoga for Stress Relief in Hindi

अधिकतर लोगों का यह कहना होता है कि उनके पास खुद के लिए समय नहीं है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि केवल 5 Minute Yoga for Stress Relief आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है?

सबसे पहले आप एक बात अच्छे से जान लें कि योग के लिए घंटों खर्च करना जरूरी नहीं है। यकीन मानें, आप बस कुछ मिनटों का सही अभ्यास करके अपने दिमाग को शांत और शरीर को ऊर्जावान बना सकते है।

तनाव कम करने में योग क्यों है असरदार?

लोगों की सबसे बड़ी गलतफहमी यह होती है कि वो मानते है कि योग केवल शारीरिक व्यायाम करने की एक प्रक्रिया है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। योग सांसों और दिमाग का एक गहरा विज्ञान है। योग गुरुओं के अनुसार, जब हम तनाव में होते हैं, तो हमारा शरीर 'फाइट या फ्लाइट' मोड में चला जाता है, जिससे हमारे शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है।

5 Minute Yoga for Stress Relief का नियमित अभ्यास हमारे पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम को सक्रिय करता है, जिससे दिल की धड़कन सामान्य होती है और मन को तुरंत शांति मिलती है।

5 Minute Yoga for Stress Relief के प्रभावी आसन

ऐसा बहुत बार देखा गया है कि लोग समय की कमी कारण योग नहीं कर पाते हैं। अगर आपके पास समय की कमी है, तो आप इस लेख में बताए गए आसनों को कहीं भी और कभी भी कर सकते हैं। यह 5 Minute Yoga for Stress Relief रूटीन आपके दिन को बेहतर बनाने के लिए पर्याप्त है:

1. बालासन - 1 मिनट

यदि आपकी पीठ और कंधों में अधिक दर्द रहता है, तो आपको रोजाना बालासन करना चाहिए। इस आसन को करने से आप अपनी पीठ और कंधों के दर्द से निजात पा सकते हैं। बालसन को करते समय करते समय घुटनों के बल बैठ जाएं और अपने माथे को जमीन पर टिकाएं। यह आसन आपके नर्वस सिस्टम को शांत करता है। 5 Minute Yoga for Stress Relief के दौरान यह आसन आपको सुरक्षित और शांत महसूस कराता है।

ये भीं पढ़ें : शरीर पर दिखने वाली चर्बी की गांठ: क्या यह लिपोमा (lipoma) है?

2. मार्जरी आसन - 1 मिनट

योगा एक्सपर्ट्स का मानना है कि  रीढ़ की हड्डी में लचीलापन लाने और तनाव मुक्त होने के लिए यह बेस्ट है। सांस लेते हुए कमर को नीचे करें और ऊपर देखें, फिर सांस छोड़ते हुए अपनी पीठ को गोल करें। यह सरल गतिविधि 5 Minute Yoga for Stress Relief का एक मुख्य हिस्सा है।

3. उत्तानासन - 1 मिनट

बहुत कम लोग जानते हैं कि उत्तानासन की मदद से आप मस्तिष्क से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं, क्योंकि यह आसन मस्तिष्क में रक्त के संचार को बढ़ाता है, जिससे थकान और चिंता कम होती है। इस योग आसन को करते समय आपको सीधे खड़े होकर आगे की ओर झुकना होता है। ऐसा कहा जाता है कि तनाव को तुरंत कम करने के लिए 5 Minute Yoga for Stress Relief में इसे जरूर शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें : दांतों की देखभाल के 10 आसान टिप्स

4. अनुलोम-विलोम – 1 मिनट

हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि बिना प्राणायाम के योग अधूरा है। 5 Minute Yoga for Stress Relief का सबसे प्रभावी हिस्सा 'भ्रामरी प्राणायाम' या 'अनुलोम-विलोम' हो सकता है।अपनी आंखों को बंद करें और कानों को अंगूठे से ढक लें। गहरी सांस लें और छोड़ते समय मधुमक्खी की तरह भिनभिनाहट की आवाज निकालें। यह मस्तिष्क की नसों को तुरंत आराम देता है।

5. शवासन – 1 मिनट

बता दें कि 5 Minute Yoga for Stress Relief का सबसे महत्वपूर्ण और अंतिम हिस्सा शवासन है। इसमें आपको बस जमीन पर सीधा लेटना होता है और अपने पूरे शरीर को ढीला छोड़ना होता है। यह मुद्रा आपके शरीर और मन को पूरी तरह 'रीसेट' कर देती है और योग के लाभ को शरीर में सोखने में मदद करती है।

ये भी पढ़ें : गर्मियों में होने वाली बीमारियों से खुद को कैसे बचाएं?

अभ्यास के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

5 Minute Yoga for Stress Relief को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता नहीं है। बस आपको कुछ निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना होता है जैसे कि –

  • निरंतरता: योग आसन को आपको रोजाना एक ही समय पर करना चाहिए, चाहे वह सुबह उठने के बाद हो या ऑफिस में ब्रेक के दौरान हो।
  • माहौल: अगर हो सके तो, आपको किसी शांत जगह इस योग आसन को करना चाहिए, लेकिन अगर मुमकिन न हो, तो बस अपनी आंखें बंद कर ध्यान केंद्रित करें।
  • सांसों पर ध्यान: किसी भी कार्य को करते समय उसमे बेहतर तरीके से ध्यानकेंद्रित करना बहुत ज़रूरी होता है। ऐसा ही कुछ आपको इस योग आसन करते समय करना है। योग करते समय अपनी सांसों की गति को महसूस करें। 5 Minute Yoga for Stress Relief तभी सफल है जब आपका मन और शरीर एक साथ हों।

हेल्थ से जुडी अन्य खबरों को ENGLISH में पढ़ने के लिए आज ही FLYPPED.COM को सब्सक्राइब करें!

निष्कर्ष

हम सबको इस बात को अच्छे से समझना जरूरी है कि मानसिक शांति महंगी दवाओं में नहीं बल्कि हमारे भीतर ही है। 5 Minute Yoga for Stress Relief एक ऐसा शक्तिशाली टूल है जो आपको मानसिक थकान से आजादी दिला सकता है।

अगर आप दिन भर में केवल 5 मिनट खुद को देते हैं, तो यह आपके कार्य करने की क्षमता और खुशी को दोगुना कर सकता है। आज से ही इस 5 Minute Yoga for Stress Relief यात्रा की शुरुआत करें और एक तनावमुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

Click to read the full article