IPL की शुरुआत से पहले कपिल देव ने दी खिलाड़ियों को बड़ी सलाह

45
IPL 2020

IPL 2020

Latest sport news, IPL की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने वर्तमान में खेल रहे खिलाडियों को एक बड़ी सलाह दी है ।

दरअसल 27 फरवरी 2020को एक आईटी कंपनी के इवेंट में कपिल देव(former Indian cricketer Kapil Dev) ने खिलाड़ियों की व्यस्त अनुसूची के बारे में बात की।

अब के वक़्त में जब  क्रिकेट का व्यावसायीकरण हो चुका है खिलाड़ियों के पास आराम करने का वक़्त ही नहीं है, एक के बाद एक अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में खेलने के बाद खिलाडियों के प्रदर्शन में भी  फ़र्क़ पड़ता है।

कपिल देव ने कहा अगर खिलाड़ियों को लगता हैं उनका टाईमटेबल व्यस्त है तो उन्हें IPL नहीं खेलना चाहिए, अगर उनको लग रहा है वो थक गए हैं तो IPL नहीं खेलना चाहिए।

IPL में आप देश का प्रतिनिधत्व नहीं करते हैं, तो जब आपको लगता है आपको आराम कि जरुरत है तब आप IPL छोड़ सकतें है लेकिन जब आप देश के लिए खेल रहें हैं तो ये भावना अलग होती है।

इसी के साथ  कपिल ने कहा जब खिलाडी देश के लिए खेलते हैं तो उन्हें ज्यादा जोश के साथ खेलना चाहिए यहाँ उन्हें कोई समझौता नहीं करना चाहिए क्योंकि वो फ्रैंचाइज़ी क्रिकेट में ज्यादा जोश के साथ  खेलते हैं।

जब उनसे सवाल किया गया की क्या वो इसलिए कह रहें हैं क्योंकि भारत न्यूजीलैंड से अपना पहला टेस्ट मैच हार गया है या इस से पहले भी वो ODI सीरीज हार गयी थी।

क्या वो समझते हैं कि भारतीय खिलाड़ी थक चुकें हैं। इसपर कपिल देव ने टिप्पणी करने से मना कर दिया।

ऐसा माना जा रहा है ये बात उन्होंने विराट कोहली को लेकर बोली है क्योंकि विराट का अंतराष्ट्रीय टाइम टेबल हमेशा व्यस्त रहता है और वो एक बाद एक सीरीज खेल रहें हैं।

आपको बता दें कपिल देव का क्रिकेट का सफर 16  साल का रहा है उन्होंने अपने जीवन में 131  टेस्ट मैच और 225 अंतराष्ट्रीय ODI खेलें हैं। उन्होंने कहा, अपने करियर में उन्होंने भी थकान महसूस की है। लगातार खेलते रहने से आपको शारीरिक और मानसिक थकान हो जाती है। जब आपको रन या विकेट नहीं मिलते तब आप मानसिक रूप से थक जाते हो।

आपको बता दें IPL जल्द ही शुरू होने वाला है। IPL 2020 match schedule इसका पहला मैच मार्च 29  को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जिसमे पिछली बार की विजेता  मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इसका फाइनल 24  मई को खेला जायेगा।

❖ और पढ़ें:

दिल्ली हिंसा के बीच आयी ये तस्वीरें, आपका इंसानियत पर विश्वास बढ़ा देंगी

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #BoycottThappad, तापसी ने कहा नहीं पड़ता फ़र्क़!

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #ArrestSwaraBhasker , स्वरा ने दिया अपने ट्रॉल्स को ये जवाब

क्यों है CAA जरुरी?, कैसे विरोधी कर रहें हैं आम जनता को गुमराह!

व्हाट्सएप वेब में आया नया फीचर, जल्द ही देखने को मिल सकता है डार्क मोड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here