लड़कियों के लिए 12वीं आर्ट्स के बाद टॉप प्रोफेशनल कोर्स
Best Course For Girls After 12th Arts In Hindi: 12वीं की परीक्षा पास करना कर लड़की के लिए एक सुनहरे भविष्य़ का दरवाजा खुलने जैसा है। अक्सर हमारे समाज में यह गलतफहमी है कि आर्ट्स (Arts) लेने वाली लड़कियां केवल साधारण ग्रेजुएशन या टीचिंग ही कर सकती हैं।
लेकिन सच तो यह है कि आज के दौर में आर्ट्स स्ट्रीम की लड़कियों के पास करियर के इतने शानदार मौके हैं, जितने शायद किसी और स्ट्रीम में न हों। इस आधुनिक युग में आर्ट्स स्ट्रीम से पास होने वाली लड़कियां जज, पायलट, डिजाइनर और मैनेजर बनकर आसमान छू रही हैं।
Best Course For Girls After 12th Arts In Hindi
इस ब्लॉग का मकसद आपको उन Best Course For Girls After 12th Arts के बारे में बताना है जो न केवल आपको सम्मान दिलाएंगे, बल्कि आपको आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाएंगे। अगर आप भी उलझन में हैं कि 12वीं आर्ट्स के बाद क्या करें, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।
1. वकालत (LLB)
अगर आपको लगता है कि आप अपनी बात मजबूती से रख सकती हैं और आपको इंसाफ पसंद है, तो बीए एलएलबी (BA LLB) आपके लिए सबसे अच्छा कोर्स है। यह पांच साल का इंटीग्रेटेड कोर्स है।
- क्या सीखेंगे: संविधान, कानून के नियम और अदालती कार्यवाही।
- फायदा: आप वकील बन सकती हैं, किसी कंपनी की लीगल एडवाइजर बन सकती हैं या मेहनत करके जज (Judiciary) की परीक्षा दे सकती हैं।
- सैलरी: एक सफल वकील या कॉर्पोरेट लीगल ऑफिसर की सालाना कमाई ₹6 लाख से ₹12 लाख तक हो सकती है।
2. डिजाइनिंग (Designing)
आजकल हर कोई सुंदर दिखना चाहता है और अपने घर को सजाना चाहता है। अगर आपकी ड्राइंग अच्छी है और आप नए-नए आइडियाज सोच सकती हैं, तो बीए में डिजाइनिंग को चुनें।
- स्कोप: फैशन डिजाइनिंग, ज्वेलरी डिजाइनिंग, इंटीरियर डिजाइनिंग या वेब डिजाइनिंग।
- फायदा: आप खुद का बुटीक खोल सकती हैं या बड़े फैशन हाउस के साथ काम कर सकती हैं। यह उन लड़कियों के लिए बेस्ट है जो अपना खुद का बिजनेस करना चाहती हैं।
3. बिजनेस मैनेजमेंट (BBA)
कई लोग सोचते हैं कि बिजनेस की पढ़ाई सिर्फ कॉमर्स वाले करते हैं, लेकिन आर्ट्स की छात्राएं भी बीबीए कोर्स करके बिजनेस की पढ़ाई कर सकती हैं।
- क्यों करें: अगर आप किसी बड़ी कंपनी में ऑफिसर या मैनेजर बनना चाहती हैं।
- करियर: बीबीए के बाद आप एमबीए कर सकती हैं, जिससे आपकी वैल्यू और सैलरी दोनों बहुत बढ़ जाती है।
4. मीडिया और पत्रकारिता (BJMC)
क्या आपको टीवी पर न्यूज़ एंकर बनना पसंद है? या आप एक लेखिका बनना चाहती हैं? बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) आपको मीडिया की बारीकियां सिखाता है।
- करियर: न्यूज़ रिपोर्टर, रेडियो जॉकी (RJ), सोशल मीडिया मैनेजर या कंटेंट राइटर।
- खासियत: यह क्षेत्र उन लड़कियों के लिए है जो निडर हैं और दुनिया के सामने अपनी बात रखना चाहती हैं।
5. मनोविज्ञान विशेषज्ञ (Psychologist)
आज के भागदौड़ भरे जीवन में लोगों को मानसिक शांति की जरूरत है। मनोविज्ञान से ग्रेजुएशन करने के बाद आप लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें सलाह दे सकती हैं।
- फायदा: आप स्कूलों में काउंसलर, अस्पतालों में क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट या बड़ी कंपनियों में मोटिवेशनल स्पीकर बन सकती हैं।
6. होटल मैनेजमेंट (BHM)
अगर आपको हॉस्पिटैलिटी, कुकिंग या मैनेजमेंट में रुचि है, तो होटल मैनेजमेंट एक बेहतरीन प्रोफेशनल कोर्स है। इसमें आपको दुनिया भर के बड़े होटलों और क्रूज शिप में काम करने का मौका मिलता है।
करियर चुनने से पहले इन 3 बातों का ध्यान रखें
- अपनी रुचि: कोर्स वही चुने जो आपकी पसंद का हो और जिसे सीखने में आपका मन लगे।
- कोर्स की अवधि: प्रोफेशनल कोर्स चुनते समय ये जरूर ध्यान में रखें कि वह कितने साल का है?
- कॉलेज का चुनाव: हमेशा मान्यता प्राप्त और अच्छे प्लेसमेंट वाले कॉलेज से ही पढ़ाई करें।
आर्ट्स के बाद सरकारी नौकरी के ऑप्शन
अगर आपका सपना सरकारी अफसर बनने का है, तो आप 12वीं के बाद ही UPSC (IAS/IPS) या SSC की भी तैयारी शुरू कर सकती हैं। आर्ट्स के विषय जैसे इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान इन परीक्षाओं को पास करने में बहुत मदद करते हैं।
एक छोटा सा सुझाव
कभी भी दूसरों की देखा-देखी कोर्स न चुनें। जो काम आपको खुशी दे और जिसमें आपका टैलेंट हो, वही करियर आपके लिए सबसे अच्छा है।
निष्कर्ष
12वीं आर्ट्स के बाद लड़कियों के पास अवसरों का समंदर है। चाहे वह कानून हो, मीडिया हो या डिजाइनिंग, हर जगह लड़कियां अपना परचम लहरा रही हैं। बस जरूरत है सही दिशा में एक कदम बढ़ाने की।
ये भी पढ़ें- career options after mba: एमबीए के बाद टॉप 10 करियर ऑप्शंस
FAQs
1. क्या आर्ट्स की छात्राएं 12वीं के बाद कंप्यूटर कोर्स कर सकती हैं?
उत्तर- हाँ, बिल्कुल, कई यूनिवर्सिटीज आर्ट्स की छात्राओं को BCA (Bachelor of Computer Applications) करने की अनुमति देती हैं।
2. क्या 12वीं आर्ट्स के बाद सरकारी नौकरी की तैयारी करना सही है?
उत्तर- जी हाँ, 12वीं आर्ट्स के बाद आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर सकती हैं।
3. क्या फैशन डिजाइनिंग के लिए ड्राइंग आना बहुत जरूरी है?
उत्तर- शुरुआत में बुनियादी समझ होना अच्छा है, लेकिन अनिवार्य नहीं। आपकी क्रिएटिविटी ज्यादा मायने रखती है।
4. 12वीं आर्ट्स के बाद सबसे ज्यादा सैलरी वाला कोर्स कौन सा है?
उत्तर- वर्तमान समय में बीए एलएलबी, डिजाइनिंग और मैनेजमेंट जैसे कोर्सेज में शुरुआती सैलरी काफी अच्छी मिलती है।
Click to read the full article