Find the latest news and articles

Best Places to Visit Near Delhi in Summer: कूल वेकेशन

By |
Best Places to Visit Near Delhi in Summer: कूल वेकेशन

ऐसा बहुत बार देखा गया है कि जब दिल्ली की चिलचिलाती धूप और उमस भरा मौसम बर्दाश्त से बाहर होने लगता है, तो मन बस ठंडी वादियों की ओर भागने को करता है। ऐसे में हम अक्सर इंटरनेट पर Best Places to Visit Near Delhi in Summer ढूंढने लगते हैं ताकि वीकेंड पर किसी सुकून भरी जगह जा सकें।

क्या आपको इस बारें में पता है कि दिल्ली के पास कई ऐसी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जहाँ की ठंडी हवाएँ और ऊंचे पहाड़ आपकी सारी थकान मिटा सकते हैं।

चाहे आप अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाना चाहते हों या दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप प्लान कर रहे हों, इस लेख में दिए गए विकल्प हर किसी के लिए बेहतरीन हैं।  बहुत से ट्रेवल व्लोग्गर का कहना है कि दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर मौजूद ये हिल स्टेशन्स आपको दिल्ली की गर्मी से तुरंत राहत दिला देंगे। चलिए जानते हैं उन विशेष जगहों के बारे में जो इस सीजन के लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकती हैं।

ऋषिकेश में योग और एडवेंचर का अनोखा संगम (Best Places to Visit Near Delhi in Summer)

यह बात तो हम जानते हैं कि ऋषिकेश को अक्सर योग की वैश्विक राजधानी कहा जाता है, लेकिन ऐसा क्यों होता है कि गर्मियों में यह जगह युवाओं की पहली पसंद बन जाती है। यहाँ गंगा नदी का शीतल जल और पहाड़ों की ताजी हवा आपको एक अलग ही ऊर्जा से भर देती है।

ऋषिकेश में आकर आप न केवल गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं, बल्कि बंजी जंपिंग और कैंपिंग जैसे रोमांचक खेल भी खेल सकते हैं। ऋषिकेश गए लोगों का यह कहना है कि शाम के समय लक्ष्मण झूला पर टहलना और स्थानीय कैफे में पहाड़ी खाने का लुत्फ उठाना इस ट्रिप को यादगार बना देता है। यह स्थान दिल्ली से महज 240 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

झरने और झीलें हैं नैनीताल की अद्भुत सुंदरता

झीलों का शहर कहे जाने वाला नैनीताल हमेशा से ही पर्यटकों का पसंदीदा हिल स्टेशन रहा है। लेकिन, बहुत कम लोग जानते है कि सात पहाड़ियों से घिरा यह शहर अपनी 'नैनी झील' के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। Best Places to Visit Near Delhi in Summer की लिस्ट में नैनीताल का नाम सबसे ऊपर आता है क्योंकि यहाँ का तापमान दिल्ली के मुकाबले काफी कम और खुशनुमा रहता है।

नैनीताल में आप मॉल रोड पर खरीदारी कर सकते हैं या फिर नैनी पीक पर जाकर हिमालय की चोटियों की खूबसूरती को देख सकते हैं। अगर आप बच्चों के साथ नैनीताल आ रहे हैं, तो यहाँ का चिड़ियाघर और केबल कार राइड उनके लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा। यहाँ की हरियाली और शांति आपको सुकून देने के लिए काफी है।

दिल्ली से नैनीताल की दूरी और मुख्य आकर्षण

स्थानदिल्ली से दूरीमुख्य आकर्षणघूमने का सही समय
नैनीताल300 किमीनैनी झील, मॉल रोडमार्च से जून
ऋषिकेश240 किमीरिवर राफ्टिंग, गंगा आरतीमार्च से मई
मसूरी290 किमीकेम्पटी फॉल, गन हिलअप्रैल से जून

मसूरी मिलता है केम्पटी फॉल का मज़ा (Best Places to Visit Near Delhi in Summer)

श्याद ही आपको पता हो कि मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है। बता दें कि मसूरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ब्रिटिश कालीन वास्तुकला के लिए जानी जाती है। देहरादून से पास होने के कारण यहाँ पहुँचना बेहद आसान है। अगर आप Best Places to Visit Near Delhi in Summer की तलाश में हैं, तो मसूरी का केम्पटी फॉल और गन हिल पॉइंट आपको जरूर पसंद आएगा।

यदि आप मसूरी में किसी ऐसी जगह को सर्च कर रहे हैं जहाँ अधिक शांति हो, तो आप लाल टिब्बा और क्लाउड्स एंड जा सकते हैं। इस जगह पर आप भीड़भाड़ से दूर समय बिता सकते हैं। हो सकता है आपको बात थोड़ी अटपटी लगे लेकिन यह सच है कि यहाँ की मॉल रोड पर शाम के वक्त टहलना और सॉफ्टी का मजा लेना एक ट्रेंड बन चुका है। मसूरी का ठंडा मौसम आपको दिल्ली की लू से पूरी तरह बचाए रखता है।

लैंसडाउन है उत्तराखंड का एक शांत हिल स्टेशन

शांति और सुकून की तलाश कर रहे लोगों के लिए लैंसडाउन उत्तराखंड का एक ऐसा हिल स्टेशन है जिसने अभी भी अपनी पुरानी सादगी और शांति को बरकरार रखा है। यह जगह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा शोर-शराबा पसंद नहीं करते। जब आप Best Places to Visit Near Delhi in Summer के बारे में सोचते हैं, तो लैंसडाउन की पाइन और ओक की घनी छांव आपको अपनी ओर आकर्षित करती है।

इस जगह पर आप निम्नलिखित प्रकार की एक्टिविटी का आनंद भी उठा सकते हैं, जैसे कि -

  • भुल्ला ताल में शांति से नाव की सवारी (Boating) का आनंद लें।
  • सेंट मैरी चर्च की पुरानी बनावट और खूबसूरती को करीब से देखें।
  • टिप-इन-टॉप पॉइंट से हिमालय की ऊंची चोटियों का शानदार नजारा देखें।
  • जंगल की सैर (सफारी) और पहाड़ों पर पैदल चलने (Trekking) का मजा लें।

कनाताल है भीड़भाड़ से दूर सुकून का नया ठिकाना (Best Places to Visit Near Delhi in Summer)

कनाताल मसूरी और चंबा के पास स्थित एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत गाँव है। यह उन पर्यटकों के लिए स्वर्ग है जो कम भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाना पसंद करते हैं। Best Places to Visit Near Delhi in Summer की बात करें तो कनाताल में कैंपिंग और स्टारगेजिंग (सितारों को देखना) का अनुभव सबसे अलग और जादुई होता है।

यहाँ का सुरकंडा देवी मंदिर ट्रेकिंग के लिए मशहूर है जहाँ से 360 डिग्री हिमालय का दृश्य दिखाई देता है। कनाताल में आपको लग्जरी रिसॉर्ट्स से लेकर होमस्टे तक के कई अच्छे विकल्प मिल जाते हैं। अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की गोद में कुछ दिन बिताना चाहते हैं, तो कनाताल से बेहतर कोई जगह नहीं।

शिमला में मिलता है हिमाचल का राजसी अनुभव

आप कभी अगर शिमला जाएंगे, तो आपको वहाँ हिमाचल का राजसी अनुभव महसूस होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आज भी अपनी विरासत और खूबसूरती के दम पर पर्यटकों खूब अधिक पसंद आती है।

दिल्ली से कालका तक ट्रेन और फिर टॉय ट्रेन का सफर इस यात्रा को और भी रोमांचक बना देता है। Best Places to Visit Near Delhi in Summer में शिमला का नाम इसलिए शामिल है क्योंकि यहाँ की 'रिज' और 'जाखू मंदिर' का अपना अलग ही आकर्षण है।

  • आसपास की सैर: शिमला के करीब स्थित कुफरी और चायल जैसी खूबसूरत जगहों पर घूमने का आनंद लें।
  • रोमांचक गतिविधियाँ: यहाँ आप ऊंचे पहाड़ों पर घुड़सवारी और सर्दियों के मौसम में स्कीइंग का मजा ले सकते हैं।
  • सुहावना मौसम: गर्मियों में यहाँ की ठंडी हवाएँ इसे हनीमून कपल्स और परिवारों की पहली पसंद बनाती हैं।
  • ऐतिहासिक विरासत: यहाँ के पुराने चर्च और ब्रिटिश दौर की इमारतें आपको इतिहास की याद दिलाती हैं।

दिल्ली के पास अन्य ठंडे स्थानों की सूची

हिल स्टेशनराज्यऊँचाई (फीट में)विशेषता
शिमलाहिमाचल प्रदेश7,467टॉय ट्रेन और रिज
लैंसडाउनउत्तराखंड5,597शांति और सेना कैंट
कनातालउत्तराखंड8,500कैंपिंग और एडवेंचर
चकराताउत्तराखंड7,000झरने और गुफाएं

कसौली की शांत गलियां और ठंडी हवाएं

कसौली हिमाचल प्रदेश का एक छोटा सा शहर है जो दिल्ली से काफी नजदीक है। यहाँ के ऊंचे चीड़ के पेड़ और धुंध से ढके पहाड़ आपको किसी फिल्मी दृश्य की याद दिलाते हैं। Best Places to Visit Near Delhi in Summer की लिस्ट में कसौली उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो कम समय में एक अच्छी ट्रिप चाहते हैं।

इस जगह की सबसे अधिक खास बात यह है कि यहाँ का गिल्बर्ट ट्रेल पैदल चलने वालों के लिए एक बेहतरीन रास्ता है जहाँ आप प्रकृति के करीब रह सकते हैं। इसके अलावा मंकी पॉइंट और सनसेट पॉइंट यहाँ के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। कसौली की शांत गलियां और पुराने जमाने के बंगले आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाते हैं। यहाँ का तापमान हमेशा संतुलित और सुखद रहता है।

निष्कर्ष

निष्कर्ष के तौर पर देखा जाए तो दिल्ली के पास गर्मियों की छुट्टियाँ बिताने के लिए विकल्पों की कोई कमी नहीं है। हर हिल स्टेशन की अपनी एक अलग कहानी और खूबसूरती है। Best Places to Visit Near Delhi in Summer का चुनाव करते समय अपनी पसंद और समय का ध्यान जरूर रखें।

चाहे वह ऋषिकेश का रोमांच हो या लैंसडाउन की शांति, ये सभी जगहें आपको गर्मी की तपन से बचाकर एक यादगार और सुखद अनुभव प्रदान करेंगी। प्रकृति के साथ बिताया गया यह समय आपको आने वाले महीनों के लिए फिर से तरोताजा कर देगा।

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न :  दिल्ली के सबसे पास कौन सा हिल स्टेशन है?

उत्तर : दिल्ली के सबसे पास मोरनी हिल्स और कसौली स्थित हैं। कसौली दिल्ली से लगभग 280 किलोमीटर की दूरी पर है और यहाँ 5-6 घंटे में आसानी से पहुँचा जा सकता है।

प्रश्न :  गर्मियों में दिल्ली के पास एडवेंचर के लिए बेस्ट जगह कौन सी है?

उत्तर : एडवेंचर के शौकीनों के लिए ऋषिकेश सबसे बेहतरीन है। यहाँ आप रिवर राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और जिप-लाइनिंग जैसे रोमांचक खेलों का आनंद ले सकते हैं।

प्रश्न :  क्या हम गर्मियों में चकराता जा सकते हैं?

उत्तर : हाँ, चकराता गर्मियों में जाने के लिए बहुत ही सुखद जगह है। यहाँ का टाइगर फॉल गर्मियों में पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है क्योंकि वहाँ का पानी काफी ठंडा होता है।

प्रश्न :  कम बजट में दिल्ली के पास कहाँ घूमा जा सकता है?

उत्तर : कम बजट के लिए ऋषिकेश, लैंसडाउन और कसौली अच्छे विकल्प हैं। यहाँ बस सेवा अच्छी है और रहने के लिए सस्ते होटल या धर्मशालाएं भी आसानी से मिल जाती हैं।

प्रश्न :  बच्चों के साथ घूमने के लिए कौन सी जगह सबसे अच्छी है?

उत्तर : बच्चों के साथ नैनीताल और शिमला सबसे अच्छे विकल्प हैं। यहाँ चिड़ियाघर, मॉल रोड, केबल कार और टॉय ट्रेन जैसे आकर्षण हैं जो बच्चों को बहुत पसंद आते हैं।

No tags available for this post.