Find the latest news and articles

Kashi Vishwanath Temple Travel Guide 2026: दर्शन से ठहरने तक की गाइड

By |
Kashi Vishwanath Temple Travel Guide 2026: दर्शन से ठहरने तक की गाइड

Kashi Vishwanath Temple Travel Guide in Hindi : आप कभी न कभी तो वाराणसी गए होंगे, लेकिन क्या आपको पता है? कि वाराणसी को दुनिया के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक माना जाता है। 

यह के स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस शहर के हृदय में बाबा विश्वनाथ विराजमान हैं। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, काशी विश्वनाथ मंदिर न केवल हिंदुओं की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह मुक्ति और मोक्ष का द्वार भी माना जाता है।

यदि आप 2026 में शिव की इस नगरी की यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो यह Kashi Vishwanath Temple Travel Guide आपके लिए एक सही रास्ता दिखाने वाली जानकारी साबित होगी।

काशी विश्वनाथ मंदिर का आध्यात्मिक महत्व

सही मायनें में देखा जाए, तो Kashi Vishwanath Temple Travel Guide की शुरुआत इस मंदिर के इतिहास और महत्व को समझे बिना अधूरी है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, स्वयं भगवान शिव ने इस नगरी को अपने त्रिशूल पर बसाया था।

बहुत कम लोग जानते हैं कि इस मंदिर का वर्तमान स्वरूप महारानी अहिल्याबाई होल्कर ने 1780 में बनवाया गया था। हाल ही में, बनाए गए काशी विश्वनाथ कॉरिडोर ने इस मंदिर की भव्यता को कई गुना बढ़ा दिया है, इस कॉरिडोर की मदद से अब भक्त सीधे गंगा घाट से मंदिर परिसर तक आसानी से पहुँच सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Top 10 Summer Treks in India: जहाँ पहुँचते ही मिट जाएगी आपकी सारी थकान

वाराणसी कैसे पहुँचें?

  • हवाई मार्ग: आप हवाई मार्ग के माध्यम से भी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुँच सकते हैं। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा (VNS) शहर से लगभग 25 किमी दूर है। यहाँ से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।
  • रेल मार्ग: हवाई मार्ग के अलावा, आप ट्रेन की मदद से भी मंदिर जा सकते हैं। इसके लिए आपको वाराणसी जंक्शन (BSB) और बनारस (BSBS) मुख्य रेलवे स्टेशन जाना होगा। यहाँ से मंदिर पहुँचने के लिए ई-रिक्शा सबसे सुलभ साधन है।
  • सड़क मार्ग: वाराणसी प्रमुख राजमार्गों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें : Ram Navami Ayodhya Travel Guide: ऐसे करें रामलला के दर्शन

दर्शन का सही समय और आरती की जानकारी

Kashi Vishwanath Temple Travel Guide का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा दर्शन का समय है। मंदिर सुबह 3:00 बजे मंगला आरती के लिए खुलता है और रात 11:00 बजे शयन आरती के बाद बंद होता है।

  • मंगला आरती: सुबह 3:00 - 4:00 (इसके लिए एडवांस बुकिंग अनिवार्य है)
  • भोग आरती: दोपहर 11:15 - 12:20
  • सप्त ऋषि आरती: शाम 7:00 - 8:15
  • शृंगार आरती: रात 9:00 - 10:15

यदि आप यहाँ की भीड़ से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए सुबह 5:00 से 7:00 बजे के बीच का समय सबसे अच्छा रहता है। Kashi Vishwanath Temple Travel Guide आपको सलाह देती है कि आरती के टिकट मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट (shrikashivishwanath.org) से पहले ही बुक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : क्यों खास हैं वृंदावन के ये 10 मंदिर, जहाँ बसती है भक्तों की आत्मा?

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का एक नया अनुभव

अब काशी विश्वनाथ मंदिर में आए सभी भक्त नए कॉरिडोर की आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। Kashi Vishwanath Temple Travel Guide के अनुसार, अब आपको तंग गलियों में घंटों खड़े होने की जरूरत नहीं है। गंगा के ललिता घाट से मंदिर तक जाने के लिए एस्केलेटर, साफ-सुथरे रास्ते और विश्राम गृह बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें : Pushkar Fair 2026 Travel Guide: बजट, ठहरने और घूमने की पूरी डिटेल

मंदिर के आसपास अन्य प्रमुख आकर्षण

आपकी Kashi Vishwanath Temple Travel Guide केवल एक मंदिर तक सीमित नहीं होनी चाहिए। काशी में और भी बहुत कुछ है, जिसे आप निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं:

  1. गंगा आरती (दशाश्वमेध घाट): काशी विश्वनाथ मंदिर गए कई लोगों का कहना है कि दशाश्वमेध घाट पर शाम को होने वाली भव्य गंगा आरती का नजारा आध्यात्मिक अनुभव कराता है।
  2. काल भैरव मंदिर: इस मंदिर को काशी का कोतवाल के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि इनके दर्शन के बिना काशी यात्रा पूरी नहीं होती।
  3. संकट मोचन मंदिर: हनुमान जी का यह प्रसिद्ध मंदिर शांति और भक्ति का केंद्र है।
  4. सारनाथ: वाराणसी से 10 किमी दूर, जहाँ भगवान बुद्ध ने अपना पहला उपदेश दिया था।

यह भी पढ़ें : Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India: आज ही प्लान करें!

कैसे है ठहरने और खान-पान की व्यवस्था?

Kashi Vishwanath Temple Travel Guide के अनुसार, यदि आप मंदिर के पास रुकना चाहते हैं, तो गोदौलिय या दशाश्वमेध घाट के पास कई गेस्ट हाउस और होटल उपलब्ध हैं।

खाने की बात करें तो काशी की गलियां अपने स्वाद के लिए मशहूर हैं। 'राम भंडार' की कचौड़ी-सब्जी, गोदौलिया की ठंडई, और बनारसी पान का स्वाद चखना न भूलें। Kashi Vishwanath Temple Travel Guide आपको स्ट्रीट फूड का आनंद लेने की पुरजोर सलाह देती है, लेकिन स्वच्छता का भी ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें : विदेश यात्रा हो या देश की सैर, क्यों जरूरी है ट्रेवल इंश्योरेंस?

जरूरी सावधानी और टिप्स

  • ड्रेस कोड: बता दें कि मंदिर में प्रवेश के लिए कोई सख्त ड्रेस कोड नहीं है, लेकिन शालीन कपड़े जैसे कुर्ता-पायजामा या साड़ी पहनना बेहतर माना जाता है।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: मोबाइल फोन, कैमरा, बेल्ट और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मंदिर के अंदर ले जाना मना है। इनके लिए आप मंदिर के बाहर बने 'लॉकर काउंटर' का उपयोग कर सकते हैं।
  • ठगों से सावधान: किसी भी अनजान व्यक्ति को पूजा या दर्शन के नाम पर पैसे न दें। हमेशा आधिकारिक काउंटर का ही उपयोग करें।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि में वैष्णो देवी यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये 10 जरूरी टिप्स

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़कर आप इतना तो जान चुके होंगे कि काशी की यात्रा केवल एक पर्यटन नहीं, बल्कि आत्मा का परमात्मा से मिलन है। यह Kashi Vishwanath Temple Travel Guide आपको एक बेहतर यात्रा करने में मदद करेगी। बाबा विश्वनाथ की नगरी में हर कंकड़ शंकर है, बस आपको उसे महसूस करने की जरूरत है। 2026 में आपकी काशी यात्रा मंगलमय हो!

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: क्या काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए कोई शुल्क है?

उत्तर: सामान्य दर्शन निःशुल्क है। हालांकि, सुगम दर्शन और आरती के लिए शुल्क निर्धारित है, जिसकी जानकारी आप इस Kashi Vishwanath Temple Travel Guide के माध्यम से ले सकते हैं।

प्रश्न: काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए सबसे अच्छा महीना कौन सा है?

उत्तर: अक्टूबर से मार्च के बीच का मौसम सबसे सुखद होता है। सावन के महीने में बहुत अधिक भीड़ रहती है।

प्रश्न: क्या वरिष्ठ नागरिकों के लिए कोई विशेष सुविधा है?

उत्तर: हाँ, Kashi Vishwanath Temple Travel Guide के अनुसार, कॉरिडोर में व्हीलचेयर और एस्केलेटर की सुविधा उपलब्ध है।