Find the latest news and articles

Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India: आज ही प्लान करें!

By |
Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India: आज ही प्लान करें!

Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India : आपको इस बात का पता होना चाहिए कि भारत में चैत्र नवरात्रि का त्योहार केवल उपवास और पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक आत्मिक यात्रा का समय भी है।

क्या आप भी ऐसा मानते हैं कि हिंदू नव वर्ष की शुरुआत के साथ आने वाली यह नवरात्रि आध्यात्मिक ऊर्जा से भरी होती है? यदि आप इस पावन अवसर पर अपनी भक्ति को यात्रा के साथ जोड़ना चाहते हैं, तो Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India की सूची आपके काम आ सकती है।

Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India

जैसा कि आप जानते हैं कि प्रतिवर्ष करोडो श्रद्धालु मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने के लिए देश के कोने-कोने में स्थित शक्तिपीठों और मंदिरों की ओर रुख करते हैं। आइए जानते हैं उन 5 प्रमुख स्थानों के बारे में जो इस चैत्र नवरात्रि आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे।

1. वैष्णो देवी, जम्मू और कश्मीर (Vaishno Devi, Katra)

जब बात Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India की हो, तो माता वैष्णो देवी का नाम सबसे पहले आता है। लोगों का मानना है कि कटरा के त्रिकुटा पहाड़ियों की गोद में स्थित यह मंदिर नवरात्रि के दौरान स्वर्ग जैसा प्रतीत होता है।

जब आप माता वैष्णो देवी के मंदिर जाएंगे, तो आपको देखनें को मिलेगा कि कैसे कटरा से शुरू होने वाली 12 किलोमीटर की चढ़ाई भक्तों के जयकारों से गूंज उठती है। इतना ही नहीं, नवरात्रि में यहां की सजावट और 'अटका आरती' का अनुभव ऐसा होता है, जिसे आप कभी भूल नहीं पाएंगे।

  • विशेष आकर्षण: प्राकृतिक गुफा और माता के तीन पिंडियों के दर्शन।
  • कैसे पहुँचें: निकटतम रेलवे स्टेशन श्री माता वैष्णो देवी कटरा है।

ये भी पढ़ें : विदेश यात्रा हो या देश की सैर, क्यों जरूरी है ट्रेवल इंश्योरेंस?

2. ज्वालामुखी मंदिर, हिमाचल प्रदेश (Jwala Devi, Kangra)

यदि आप कभी ज्वाला देवी मंदिर गए हैं, तो आपको इस बात का अच्छे से बता का पता होगा कि क्यों हिमाचल की शांत वादियों में स्थित ज्वालामुखी मंदिर Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India में एक विशिष्ट स्थान रखता है। 

हकीकत तो यह है कि यहां देवी की कोई मूर्ति नहीं है, बल्कि सदियों से नौ प्राकृतिक ज्वालाएं बिना किसी ईंधन के प्रज्वलित हैं। चैत्र नवरात्रि के दौरान इन ज्वालाओं के दर्शन करना अत्यंत शुभ माना जाता है।

  • विशेष आकर्षण: पृथ्वी के गर्भ से निकलने वाली नौ पवित्र ज्वालाएं।
  • कैसे पहुँचें: कांगड़ा हवाई अड्डा या पठानकोट रेलवे स्टेशन से टैक्सी उपलब्ध है।

3. कामाख्या मंदिर, असम (Kamakhya Temple, Guwahati)

आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि पूर्वोत्तर भारत का यह सबसे शक्तिशाली शक्तिपीठ Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India की लिस्ट में अपनी तांत्रिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है। 

साथ ही इस मंदिर की सबसे खास बात यह है कि नीलाचल पहाड़ियों पर स्थित कामाख्या मंदिर में चैत्र नवरात्रि का उत्सव बड़े ही भव्य तरीके से मनाया जाता है। यहां भक्तों को मां के दिव्य स्वरूप की अनुभूति होती है।

  • विशेष आकर्षण: तांत्रिक अनुष्ठान और मंदिर की प्राचीन वास्तुकला।
  • कैसे पहुँचें: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन और हवाई अड्डे से मंदिर आसानी से पहुँचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें : आस्था और शांति के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 10 सबसे दिव्य आध्यात्मिक स्थल

4. अम्बाजी मंदिर, गुजरात (Ambaji Temple, Banaskantha)

भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लोग इस बात को मानते हैं कि गुजरात में नवरात्रि का रंग सबसे अलग होता है, और अम्बाजी मंदिर इस उत्सव का केंद्र है। Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India में शामिल यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। बता दें कि गुजरात के अम्बाजी मंदिर में, मां अम्बा की आराधना के साथ-साथ गरबा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहती है।

  • विशेष आकर्षण: मंदिर के पास स्थित गब्बर हिल पर मां के पदचिन्हों के दर्शन।
  • कैसे पहुँचें: पालनपुर या अहमदाबाद से सड़क मार्ग द्वारा पहुँचा जा सकता है।

5. मां मनसा देवी मंदिर, उत्तराखंड (Mansa Devi, Haridwar)

यकीन मानो या न मानो, लेकिन यह सच है कि हरिद्वार के बिल्वा पर्वत पर स्थित मनसा देवी का मंदिर भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के लिए जाना जाता है। 

Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India के चयन में हरिद्वार एक पवित्र विकल्प है क्योंकि यहां आप गंगा आरती के साथ नवरात्रि की शांति का आनंद ले सकते हैं। भक्त यहां देवी को धागा बांधकर अपनी मन्नत मांगते हैं।

  • विशेष आकर्षण: रोपवे (उड़न खटोला) की सवारी और हरिद्वार का विहंगम दृश्य।
  • कैसे पहुँचें: हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पैदल या ई-रिक्शा द्वारा पहुँचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें : देवभूमि की खोज: Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand

निष्कर्ष

चैत्र नवरात्रि का समय स्वयं को भक्ति और शांति में डुबोने का है। ये Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India न केवल आपकी धार्मिक आस्था को मजबूती प्रदान करेंगे, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विविधता से भी आपका परिचय कराएंगे।

2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है, इसलिए अपनी यात्रा की योजना पहले से ही बना लें ताकि ताकि आप बिना किसी दिक्कत के माँ का आशीर्वाद ले सकें।

Click to read the full article