Find the latest news and articles

देवभूमि की खोज: Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand

By |
देवभूमि की खोज: Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand

Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand : क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि उत्तराखंड का नाम आते ही मन में ऋषिकेश की गंगा आरती या नैनीताल की झीलें घूमने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवभूमि के असली खजाने उन रास्तों पर छिपे हैं जहाँ भीड़ नहीं पहुँचती?

अगर आप किसी जगह की तलाश कर रहे थे, जहाँ आप शोर-शराबे से दूर कुछ सुकून के पल व्यतीत कर सकें आइए जानते हैं कुछ Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand के बारे में जो आपकी अगली ट्रिप को यादगार बना देंगे।

Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand

1. काणाताल

शायद ही आपको इस बारें में पता होगा कि मसूरी की भीड़भाड़ से मात्र 40 किमी दूर बसा काणाताल उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो शांति की तलाश में हैं। लोगों का कहना है कि यह उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत लेकिन अनछुए ठिकानों में से एक है। इस जगह की विशेषता का पता आप यहाँ की ताज़ी हवा और सेब के बागान को देखकर लगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें : बच्चों के साथ घूमने के लिए भारत के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल

2. मुनस्यारी

क्या आपने कभी पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुनस्यारी जगह का नाम सुना है? बहुत से लोग उत्तराखंड की इस जगह को छोटे कश्मीर के नाम से जानते हैं। यदि कभी भी आपका इस जगह घूमने जाना होता है, तो आपको पंचाचूली चोटियों का नज़ारा ज़रूर देखना चाहिए। यह नजारा इतना खुबसूरत है कि आप अपनी आँखें नहीं हटा पाएंगे। ट्रेकिंग के शौकीनों के लिए यह Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand की लिस्ट में टॉप पर होना चाहिए।

ये भी पढ़ें : आस्था और शांति के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 10 सबसे दिव्य आध्यात्मिक स्थल

3. लोहाघाट

यदि किसी व्यक्ति को डरावनी जगह जाने का शौक है, तो आपको एक बार चम्पावत जिले में बसा लोहाघाट का रुख करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि उत्तराखंड की यह जगह अपने डरावने किस्सों के लिए मशहूर है। इस जगह पर गए लोगों का यह कहना है कि यहाँ का एबॉट माउंट और बाणासुर किला इतिहास प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देता है। यहाँ की शांति और हरियाली आपको फिर से जीवंत कर देगी।

छिपी हुई जगहों पर जाने के फायदे

  • भीड़ से आजादी: यदि आपको फोटोग्राफी करना अधिक पसंद है, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तराखंड की इन जगहों पर अपनी पसंद के अनुसार फोटोग्राफी कर सकते हैं। कई बार होता है कि फोटोग्राफी करते समय आपके फोटो में अनचाहे लोग भी आ जाते हैं, लेकिन इन जगहों पर आपको हर फोटो में अनचाहे लोग नहीं दिखेंगे।
  • किफायती विकल्प: हाँ, यह बात सही है कि इन जगहों पर मुख्य टूरिस्ट स्पॉट्स की तुलना में रहना और खाना सस्ता होता है।

ये भी पढ़ें : भारत की 5 Safest Solo Travel Destinations for Women in India

नोट : सही मायने में Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand की खोज करने के लिए अपनी खुद की गाड़ी या टैक्सी का चुनाव करना सबसे बेहतर रहता है, क्योंकि सार्वजनिक परिवहन इन अंदरूनी इलाकों में थोड़ा सीमित हो सकता है।

4. पंगोट

क्या आप यकीन करोगे कि उत्तराखंड के नैनीताल के पास होने के बावजूद पंगोट की शांति आज भी बरकरार है। अगर आप बर्ड वाचिंग के शौकीन हैं, तो यह जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नही है। यहाँ पक्षियों की 300 से अधिक प्रजातियां देखनें को मिलती हैं, जो इसे Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand में एक अनूठा स्थान बनाती हैं।

5. खुर्पाताल

सीढ़ीनुमा खेतों और देवदार के पेड़ों से घिरी खुर्पाताल झील का पानी पन्ने की तरह हरा दिखाई देता है। यहाँ की शांति आपको ध्यान लगाने पर मजबूर कर देगी।

निष्कर्ष

उत्तराखंड केवल चारधाम या बड़े हिल स्टेशंस तक सीमित नहीं है। यहाँ के असली रंग उन छोटे गाँवों और छिपी हुई वादियों में हैं जहाँ समय जैसे ठहर सा गया हो। अपनी अगली यात्रा की योजना बनाते समय इन Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand को अपनी बकेट लिस्ट में ज़रूर शामिल करें।

ट्रेवल से जुड़ीं अन्य जानकारी को ENGLISH में पढ़ने के लिए आज ही FLYPPED.COM को सब्सक्राइब करें!

FAQs -

प्रश्न : उत्तराखंड में छिपी हुई घूमने की जगहें कौन-सी हैं?

उत्तर : काणाताल, मुनस्यारी, लोहाघाट, पंगोट और खुर्पाताल

प्रश्न : उत्तराखंड घूमने का सबसे अच्छा समय कब है?

उत्तर : मार्च से जून और सितंबर से नवंबर

प्रश्न : क्या इन हिडन जगहों तक पहुँचना आसान है?

उत्तर : इन जगहों के लिए टैक्सी या निजी गाड़ी बेहतर रहती है, क्योंकि कई जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सीमित है

प्रश्न : क्या ये जगहें बजट ट्रैवल के लिए सही हैं?

उत्तर : हाँ, यहाँ रहना और खाना बड़े टूरिस्ट स्पॉट्स से सस्ता होता है।

Click to read the full article