भारत की 5 Safest Solo Travel Destinations for Women in India
Safest Solo Travel Destinations for Women in India : भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में लोगों को Solo Travel करना बहुत अधिक पसंद होता है। हाल ही में, देखा गया है कि भारत में सोलो ट्रेवल (Solo Travel) का चलन तेजी से बढ़ रहा है।
यदि आप भी भारत में सोलो ट्रेवल के लिए जगहों को सर्च रहे हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से भारत की 5 सबसे अधिक सुरक्षित सोलो ट्रेवल डेस्टिनेशंस के बारें में विस्तारपूर्वक बताएँगे।
1. ऋषिकेश, उत्तराखंड: आध्यात्मिकता और एडवेंचर
क्या आप जानते है कि भारत के हिमालय की तलहटी में बसा ऋषिकेश जिसे 'विश्व की योग राजधानी' के रूप में भी जाना जाता है।
इतना ही नहीं, ऋषिकेश शहर को अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा और शांतिपूर्ण वातावरण के कारण, इसे Safest Solo Travel Destinations for Women in India की सूची में सबसे ऊपर रखा जाता है।
- क्यों चुनें: ऋषिकेश में आपको काफी अधिक बेहद शांत और आध्यात्मिक वातावरण मिलता है। साथ ही साथ पूरे शहर में शराब को प्रतिबंध कर रखा है, जो शाम के समय भी सड़कों पर घूमना सुरक्षित बनाता है।
- क्या करें: यह बात सच की ऋषिकेश की गंगा आरती में शामिल होने के लिए लोग काफी अधिक उत्साहित रहते हैं। इसके अलावा, आप ऋषिकेश में योग क्लासेज लें या गंगा में वाइट-वाटर राफ्टिंग का आनंद भी ले सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए ऋषिकेश में 'तपोवन' और 'लक्ष्मण झूला' के पास कई महिला-अनुकूल हॉस्टल्स और कैफे हैं।
2. पांडिचेरी (पुदुचेरी): फ्रेंच संस्कृति और शांति
अगर आप भारत में एक जगह को सर्च कर रहे हैं, जहाँ आप कुछ समय के लिए सुकून भरा जीवन बिता सकें, तो आपको ज़रूर एक बार पांडिचेरी जाना चाहिए।
अपनी अनूठी फ्रेंच वास्तुकला और सुरक्षित वातावरण की वजह से पांडिचेरी शहर Safest Solo Travel Destinations for Women in India में गिना जाता है, जहाँ आप बिना किसी परेशनी के अपनी यात्रा का आनंद ले सकती हैं।
- क्यों चुनें: शायद ही आपको पता होगा कि पांडिचेरी का 'व्हाइट टाउन' (White Town) इलाका अपनी फ्रेंच वास्तुकला और साफ सड़कों के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध है। इस जगह की सबसे खास बात यह है कि यहाँ के लोग पर्यटकों के प्रति बहुत सम्मानजनक और मददगार होते हैं।
- क्या करें: पांडिचेरी में आप फ्रेंच क्वार्टर में साइकिल चला सकते हैं, साथ ही आप 'ऑरोविले' (Auroville) का भ्रमण या फिर किसी शांत बीच पर किताब पढ़ सकते हैं। यहाँ पैदल घूमना भी पूरी तरह सुरक्षित है।
3. उदयपुर, राजस्थान: झीलों का शहर और शाही सत्कार
राजस्थान के अन्य शहरों की तुलना में उदयपुर सोलो ट्रैवलर्स के लिए कहीं अधिक सहज और सुरक्षित है। झीलों की खूबसूरती और यहाँ के लोगों का सहयोगात्मक व्यवहार ही इसे Safest Solo Travel Destinations for Women in India में से एक बनाता है, जहाँ आप शाही संस्कृति को निडर होकर करीब से देख सकती हैं।
- क्यों चुनें: यहाँ के लोग अपनी "अतिथि देवो भव" परंपरा के लिए जाने जाते हैं। शहर का मुख्य केंद्र काफी कॉम्पैक्ट है, जिसे आप आसानी से एक्सप्लोर कर सकती हैं।
- क्या करें: पिछोला झील में सनसेट बोट राइड लें, सिटी पैलेस घूमें और स्थानीय कठपुतली शो (बागोर की हवेली) देखें।
4. सिक्किम (गंगटोक): पहाड़ों की गोद में सुरक्षा
भारत के उत्तर-पूर्वी इलाके में स्थित सिक्किम शहर अपनी स्वच्छता और कड़े नागरिक अनुशासन के लिए जाना जाता है।
यह भारत का एक ऐसा शहर है, जहाँ महिलाओं के प्रति सम्मान और यहाँ की अपराध-मुक्त संस्कृति इसे Safest Solo Travel Destinations for Women in India की श्रेणी में एक प्रमुख स्थान दिलाती है, जहाँ आप पहाड़ों की वादियों में खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करेंगी।
- क्यों चुनें: जब भी आप भारत के ऐसे शहर को सर्च करते हैं, जो महिलाओं के लिए सबसे अधिक सुरक्षित हैं, तो इस सूची में आपको सिक्किम, गंगटोक का नाम ज़रूर देखनें को मिलेगा। यहाँ की सड़कें सुरक्षित हैं और स्थानीय लोग बेहद विनम्र हैं।
- क्या करें: गंगटोक के एमजी मार्ग पर टहलें, त्सोमगो झील (Tsomgo Lake) जाएं और प्राचीन बौद्ध मठों के दर्शन करें।
5. हम्पी, कर्नाटक: इतिहास की गलियों में सफर
यदि आपको अधिक फोटोग्राफी करने का शौक है, तो आपको यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हम्पी ज़रूर जाना चाहिए।
इतना ही नहीं, इस जगह का दोस्ताना माहौल और यात्रियों की सुरक्षा के प्रति स्थानीय लोगों की जागरूकता इसे Safest Solo Travel Destinations for Women in India का एक अनिवार्य हिस्सा बनाती है, जहाँ आप प्राचीन खंडहरों के बीच बेखौफ होकर अतीत को जी सकती हैं।
- क्यों चुनें: बता दें कि कर्नाटक का हम्पी एक ऐसा छोटा सा गांव है जहाँ हर कोई एक-दूसरे को जानता है। यहाँ की 'हिप्पी आइलैंड' साइड सोलो ट्रैवलर्स के बीच बहुत लोकप्रिय है, जिससे नए दोस्त बनाना आसान हो जाता है।
- क्या करें: आप यहाँ पर तुंगभद्रा नदी में 'कोराकल' (Coracle) राइड ले सकते हैं, साथ ही आप मतंगा हिल से सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें : 3 Positive Economic Impacts of Tourism : कैसे पर्यटन बढ़ाता है देश की अर्थव्यवस्था
सोलो ट्रैवलिंग के लिए कुछ महत्वपूर्ण सेफ्टी टिप्स
- हॉस्टल्स का चुनाव: हमेशा 'महिला-केवल' (Female-only) डॉर्म्स वाले और अच्छी रेटिंग वाले हॉस्टल्स (जैसे Zostel या Hosteller) में रुकें।
- दिन में पहुंचें: कोशिश करें कि आप अपने डेस्टिनेशन पर दिन की रोशनी में ही पहुंचें ताकि रास्ता ढूंढने में परेशानी न हो।
- लोकल सिम और ऐप्स: अपने फोन में 112 इंडिया ऐप रखें और लोकेशन हमेशा किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर करें।
- ड्रेस कोड: स्थानीय संस्कृति का सम्मान करते हुए कपड़े पहनें, खासकर छोटे शहरों या धार्मिक स्थलों पर।
Click to read the full article
No tags available for this post.