Find the latest news and articles

Best Time to Visit Malaysia with Family: यादगार वेकेशन प्लान

By |
Best Time to Visit Malaysia with Family: यादगार वेकेशन प्लान

Best Time to Visit Malaysia with Family : अगर आप भी आज की भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेकर परिवार के साथ किसी ऐसी जगह जाने की योजना बना रहे हैं, जहाँ सुकून के पल बिताए जा सकें, तो मलेशिया आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह एक ऐसा देश है जहाँ साल के 12 महीने रौनक और उत्साह का माहौल रहता है।

Best Time to Visit Malaysia with Family

हालाँकि, जब बात फैमिली वेकेशन की हो, तो मौसम का मिजाज और बच्चों की सहूलियत सबसे अहम हो जाती है। मलेशिया की भौगोलिक बनावट ऐसी है कि इसके पूर्वी और पश्चिमी तटों पर मानसून का समय अलग-अलग होता है, जिसे समझकर आप अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएँगे कि आपके परिवार के लिए मलेशिया घूमने का सबसे सही समय कौन सा है।

मलेशिया घूमने का सबसे अच्छा समय

अगर आप पूरे देश का अनुभव लेना चाहते हैं, तो दिसंबर से अप्रैल और जून से अगस्त के बीच का समय सबसे बेहतरीन माना जाता है। असल में, best time to visit Malaysia with family यही है क्योंकि इस दौरान मौसम काफी अच्छा रहता है और आउटडोर गतिविधियों के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती हैं।

1. पश्चिमी तट: कुआलालंपुर, पेनांग और लंगकावी

  • सबसे अच्छा समय: दिसंबर से मार्च।
  • खासियत: इस समय यहाँ मौसम काफी अच्छा रहता है। यदि आप स्पोर्ट्स से जुडी एक्टिविटी का आनंद लेना चाहते हैं, तो आपको लंगकावी के समुद्र तटों पर अपने बच्चों के साथ ज़रूर जाना चाहिए।
  • त्योहार: यदि आप मलेशिया जनवरी-फरवरी के महीने में जाते हैं, तो आपको इस दौरान चीनी नव वर्ष और थाईपुसम जैसे बड़े त्योहारों की रौनक देखने को मिलती है।

2. पूर्वी तट: पेरेंटियन आइलैंड्स, रेडांग और टियोमन

  • सबसे अच्छा समय: मार्च से सितंबर।
  • खासियत: अगर आपके बच्चे स्नोर्केलिंग या समुद्र के साफ नीले पानी के शौकीन हैं, तो आपको मार्च से सितंबर के बीच में मलेशिया घूमने जाना चाहिए।
  • सावधानी: नवंबर से फरवरी के बीच यहाँ जाने से बचें, क्योंकि भारी मानसून के कारण कई रिसॉर्ट्स बंद हो जाते हैं और समुद्र में लहरें तेज होती हैं।

कैमरून हाइलैंड्स

यदि आप उमस भरी गर्मी से बचना चाहते हैं, तो आपको मलेशिया का सबसे प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल कैमरून हाइलैंड्स जाना चाहिए। पर्यटकों के अनुसार, साल भर इस जगह का तापमान 15°C से 25°C के बीच रहता है, जो इसे बच्चों के लिए बहुत आरामदायक बनाता है।

इस स्थान की प्राकृतिक खूबसूरती और ठंडे मौसम के कारण, कई टूरिस्ट मानते हैं कि best time to visit Malaysia with family के दौरान यहाँ की यात्रा करना अच्छा रहता है। इतना ही नहीं, यहाँ के स्ट्रॉबेरी फार्म्स और चाय के बागान बच्चों को बहुत पसंद आते हैं।

त्योहारों का जादू

अगर आप अपने परिवार के साथ फरवरी 2026 के आसपास मलेशिया जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको चीनी नव वर्ष की आतिशबाजी और प्रसिद्ध लायन डांस ज़रूर देखना चाहिए।

मलेशिया की संस्कृति और यहाँ के त्योहारों का मज़ा लेने के लिए best time to visit Malaysia with family यही समय है। इसके अलावा, अगस्त के महीने में मलेशिया का स्वतंत्रता दिवस भी बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जहाँ आप शानदार परेड और देशभक्ति का नज़ारा देख सकते हैं।

बजट का ध्यान

यदि आपका बजट कम है, तो आपको दिसंबर और जनवरी में मलेशिया घूमने नही जाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान मलेशिया में पर्यटकों की भारी भीड़ होती है, जिससे होटल और फ्लाइट्स महंगे हो जाते हैं।

आपके बजट के अनुसार, सितंबर से अक्टूबर का समय मलेशिया घूमने के लिए सबसे अच्छा है। इस समय आपको यहाँ पर बहुत कम भीड़ मिलती है। साथ ही साथ आपको होटल और ट्रेवल से जुड़ीं किसी भी प्रकार की सुविधा के लिए अधिक पैसों का भुगतान भी नहीं करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें : आस्था और शांति के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 10 सबसे दिव्य आध्यात्मिक स्थल

निष्कर्ष

जैसाकि आपको पता है कि मलेशिया अपने परिवार के साथ घूमने के लिए एक "एवरग्रीन" डेस्टिनेशन है। परिवार के साथ घूमने के लिए दिसंबर से मार्च सबसे सुरक्षित और मजेदार विकल्प है। अपनी पैकिंग में हल्के सूती कपड़े, सनस्क्रीन और आरामदायक जूते जरूर रखें।

FAQs –

प्रश्न : मलेशिया घूमने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

उत्तर : दिसंबर से मार्च और जून से अगस्त

प्रश्न : मलेशिया में बच्चों के साथ किस तट पर जाएँ?

उत्तर : पश्चिमी तट जैसे कुआलालंपुर और लंगकावी

प्रश्न : मलेशिया में पूर्वी तट पर कब जाना चाहिए?

उत्तर : मार्च से सितंबर के बीच

प्रश्न : क्या मलेशिया में मानसून में यात्रा करनी चाहिए?

उत्तर : नवंबर से फरवरी के बीच पूर्वी तट पर जाने से बचना चाहिए

Click to read the full article