Find the latest news and articles

Pushkar Fair 2026 Travel Guide: बजट, ठहरने और घूमने की पूरी डिटेल

By |
Pushkar Fair 2026 Travel Guide: बजट, ठहरने और घूमने की पूरी डिटेल

Pushkar Fair 2026 Travel Guide in Hindi : क्या आप कभी राजस्थान के मशहूर शहर पुष्कर गए हैं? जब राजस्थान के रेतीली धरती पर हज़ारों ऊंटों का झुंड दिखाई दे और चारों तरफ लोक संगीत सुनाई देने लगे, तो समझ जाइये कि आप विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेला में आ चुके हैं।

यदि आप भी 2026 में राजस्थान के पुष्कर में लगने वाले इस भव्य मेले का शानदार नजारा देखना चाहते हैं,  तो यह Pushkar Fair 2026 Travel Guide आपकी यात्रा को आसान और यादगार बनाने में पूरी मदद करेगी।

Pushkar Fair 2026 Travel Guide in Hindi

शायद ही आप इस बारें में जानते होंगे कि पुष्कर मेला केवल जानवरों का व्यापार नहीं है, बल्कि यह आस्था, परंपरा और आधुनिकता का एक अनोखा संगम है। पुष्कर के स्थानीय नागरिकों का ऐसा कहना है कि प्रतिवर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला यह मेला पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

क्या है पुष्कर मेले का महत्व और इतिहास?

क्या आपके मन भी यह सवाल आता है कि आखिर क्यों पुष्कर को तीर्थों का राजा कहा जाता है? आपको बता दें कि हिंदू धर्म के अनुसार, पुष्कर को एक पवित्र स्थान माना जाता है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहाँ दुनिया का एकमात्र सक्रिय ब्रह्मा मंदिर स्थित है।

पौराणिक कथाओं से हमें यह पता चलता है कि ब्रह्मा जी ने यहाँ यज्ञ किया था और कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र पुष्कर झील में स्नान करना मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है। इस Pushkar Fair 2026 Travel Guide के माध्यम से हम जानेंगे कि कैसे एक पवित्र धार्मिक उत्सव ने दुनिया के सबसे विशाल ऊंट मेले का रूप ले लिया।

ये भी पढ़ें : Top 5 Chaitra Navratri Travel Places India: आज ही प्लान करें!

Pushkar Fair 2026 की तिथियां

पुष्कर मेला हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक शुक्ल एकादशी से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक चलता है, जिस आप निम्नलिखित बातों से समझ सकते हैं –

  • पुष्कर मेले की शुरुआत: नवंबर 2026 (संभावित)
  • पुष्कर मेले का समापन (मुख्य स्नान): कार्तिक पूर्णिमा, नवंबर 2026

पुष्कर मेले हेतु बेहतर योजना बनाने के लिए इस Pushkar Fair 2026 Travel Guide का सुझाव है कि आप मुख्य पूर्णिमा से 3-4 दिन पहले पहुँचें ताकि आप ऊंटों की व्यापारिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूरा आनंद ले सकें।

पुष्कर मेले के मुख्य आकर्षण

1. ऊंट और पशु मेला

यदि आप इससे पहले भी पुष्कर मेले जा चुके हैं, तो आपको अच्छे से पता होगा कि मेले का सबसे बड़ा आकर्षण हज़ारों की संख्या में आने वाले ऊंट, घोड़े और मवेशी हैं। इस मेले में पशुपालक अपने पशुओं को सजाकर लाते हैं।

पुष्कर मेले में होने वाली ऊंटों की दौड़ प्रतियोगिता देखने लायक होती है। इस Pushkar Fair 2026 Travel Guide में हम आपको बता दें कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह बेहतरीन समय होता है।

2. सांस्कृतिक कार्यक्रम

ऊंट और पशु मेले के अलावा, आप इस पुष्कर मेले में राजस्थान पर्यटन विभाग द्वारा शाम के समय आयोजित किए जाने वाले लोक नृत्य, संगीत, मूंछ प्रतियोगिता और 'मटका रेस' जैसे रोचक कार्यक्रम का भी आनंद ले सकते हैं। विदेशी पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच होने वाला क्रिकेट मैच मेले का एक और मुख्य आकर्षण है।

3. धार्मिक स्नान

हर साल ऐसा देखा जाता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुष्कर झील के 52 घाटों पर हज़ारों श्रद्धालु स्नान करते हैं। सच मानिए शाम के समय घाटों पर होने वाली 'महा आरती' आपके मन अद्भुत शांति प्रदान करती है। Pushkar Fair 2026 Travel Guide के अनुसार, वराह घाट की आरती सबसे भव्य होती है।

ये भी पढ़ें : नवरात्रि में वैष्णो देवी यात्रा पर जाने से पहले जरूर पढ़ें ये 10 जरूरी टिप्स

पुष्कर कैसे पहुँचें?

पुष्कर पहुँचना बहुत आसान है क्योंकि यह राजस्थान के प्रमुख शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है, जैसे कि :-

  • हवाई मार्ग: राजस्थान के पुष्कर पहुँचने के लिए निकटतम हवाई अड्डा किशनगढ़ (अजमेर) है, जो लगभग 45 किमी दूर है। इसके अलावा, जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (150 किमी) दूसरा बड़ा विकल्प है।
  • रेल मार्ग: हवाई मार्ग के अलावा, निकटतम रेलवे स्टेशन अजमेर जंक्शन है। यहाँ से पुष्कर के लिए बसें और टैक्सी आसानी से उपलब्ध हैं।
  • सड़क मार्ग: आप चाहें, तो दिल्ली, जयपुर और जोधपुर से सीधी पकड़कर राजस्थान के पुष्कर पहुँच सकते हैं।

इस Pushkar Fair 2026 Travel Guide का एक विशेष सुझाव यह है कि मेले के दौरान अजमेर-पुष्कर मार्ग पर काफी ट्रैफिक रहता है, इसलिए अतिरिक्त समय लेकर चलें।

कहाँ ठहरें?

पुष्कर मेले के दौरान होटल या फिर धर्मशाला मिलने में बहुत अधिक परेशानी होती है। इस मेले में लाखों की संख्या में लोग आते हैं, इसकी वजह से होटल की मांग काफी अधिक होती है। आपकी सुविधा का ध्यान रखते हुए, इस Pushkar Fair 2026 Travel Guide में हमनें नीचे कुछ महत्वपूर्ण बातों को समझाया है कि आप कैसे आप अपनी पसंद के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं:

  1. लग्जरी टेंट (Tent City): यात्रियों के रहने के लिए मेले के मैदान के पास शानदार स्विस टेंट लगाए जाते हैं, जो शाही अनुभव देते हैं।
  2. हेरिटेज होटल: प्रतिवर्ष यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुष्कर में पुराने किलों और हवेलियों को होटलों में बदला गया है। ताकि लोगों को आराम करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।
  3. होमस्टे और धर्मशालाएं: यदि किसी व्यक्ति का बजट कम है, तो वह होमस्टे या धर्मशाला में आराम कर सकता है, क्योंकि यह बहुत बजट फ्रेंडली होती है। बजट यात्रियों के लिए यह सबसे अच्छा विकल्प है।

Pushkar Fair 2026 Travel Guide के अनुसार, मेले की भीड़ से बचने के लिए कम से कम 3-4 महीने पहले बुकिंग कर लें, वरना आपको होटल की बुकिंग के लिए काफी ज्यादा पैसों का भुगतान करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें : देवभूमि की खोज: Best Hidden Places to Visit in Uttarakhand

क्या खाएं और कहाँ घूमें?

हम आपको बताना चाहते हैं कि पुष्कर एक पवित्र शहर है, इसलिए यहाँ मांसाहार और शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है। Pushkar Fair 2026 Travel Guide के अंतर्गत, यहाँ आप निम्नलिखित प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं जैसे कि –

  • मालपुआ और रबड़ी: यहाँ के स्थानीय लोगों का कहना है कि पुष्कर के 'राधे जी के मालपुए' विश्व प्रसिद्ध हैं।
  • लस्सी और कचौड़ी: पुष्कर की गलियों में मिलने वाली लस्सी और गर्मा गर्म कचौड़ी आपके दिन को और अधिक खास बना देगी है।

प्रमुख स्थल

  • ब्रह्मा मंदिर: पूरे विश्व में केवल एक ही ब्रह्माजी का मंदिर है, राजस्थान के पुष्कर में स्थित है। पुष्कर जी की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहाँ दर्शन करना अनिवार्य होता है।
  • सावित्री माता मंदिर: क्या आपको पता था कि ब्रह्माजी मंदिर के अलावा, पहाड़ी पर स्थित सावित्री माता मंदिर पुष्कर के प्रमुख स्थलों में से एक है। मंदिर तक जाने के लिए आप रोप-वे का उपयोग कर सकते हैं, जहाँ से पूरे मेले का विहंगम दृश्य दिखता है।
  • पुष्कर झील: यदि आप पुष्करजी में शांति के कुछ पल व्यतीत करना चाहते हैं, तो पुष्कर झील जा सकते हैं।

हमारी Pushkar Fair 2026 Travel Guide आपको सलाह देती है कि सावित्री मंदिर से सूर्यास्त का अद्भुत नज़ारा आपको ज़रूर देखना चाहिए। हर साल हजारों की संख्या में लोग इस नज़ारे को देखने के लिए पुष्कर जाते हैं।

फोटोग्राफी टिप्स

फोटोग्राफी का अधिक शौक रखने वाले लोगों के लिए Pushkar Mela 2026 एक बहुत ही शानदार जगह है। सुबह की पहली किरण के साथ ऊंटों के झुंड की परछाई वाली तस्वीरें आपकी फोटो को और भी अधिक खुबसूरत बना देगी।

पिछले कुछ वर्षों में पुष्कर मेले गए फोटोग्राफरों का कहना है कि मेले के मैदान में कालबेलिया और खानाबदोश लोगों के चेहरे के क्लोज-अप शॉट्स बहुत शानदार आते हैं। Pushkar Fair 2026 Travel Guide के मुताबिक, फोटो खींचने से पहले लोगों से इजाजत जरूर लें, यह उनकी संस्कृति और परंपरा का सम्मान है।

खरीदारी

यह बात तो जग जाहिर है कि पुष्कर का बाजार हस्तशिल्प और कपड़ों के लिए मशहूर है। आप यहाँ से राजस्थानी मोजड़ी, चांदी के गहने, हाथ से बने बैग और रंगीन दुपट्टे खरीद सकते हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि पुष्कर मेले में लगने वाला 'सराफा बाजार' खरीदारी के लिए सबसे अच्छी जगह है। इस Pushkar Fair 2026 Travel Guide में हम मोलभाव करने की सलाह भी देते हैं।

ये भी पढ़ें : आस्था और शांति के लिए बेस्ट हैं भारत के ये 10 सबसे दिव्य आध्यात्मिक स्थल

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुझाव

Rajasthan Pushkar Mela 2026 में जाते वक्त आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए, जो निम्नलिखित प्रकार है, जैसे कि -

  • कपड़े: जैसा कि आपको पता है कि नवंबर में दिन गर्म और रातें ठंडी होती हैं, इसलिए हल्के ऊनी कपड़े साथ रखें।
  • पवित्रता का ध्यान: पुष्कर जैसे धार्मिक स्थल पर जाते समय आपको पवित्रता का खास ख्याल रखना होता है। इसलिए आपको ध्यान रखना है कि घाटों पर जूते-चप्पल पहनकर न जाएं।
  • धोखाधड़ी से बचें: ऐसा बहुत बार देखा गया है कि कुछ लोग 'पुष्कर पासपोर्ट' या पूजा के नाम पर पैसे मांगते हैं, उनसे सावधान रहें।

इस Pushkar Fair 2026 Travel Guide का उद्देश्य आपको एक सुरक्षित और यादगार यात्रा प्रदान करना है।

निष्कर्ष

पुष्कर जाने वाले हर व्यक्ति को इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि पुष्कर मेला केवल एक घटना नहीं है, बल्कि यह एक जीवंत अनुभव है। यहाँ की धूल में भी एक जादू है जो आपको बार-बार वापस आने पर मजबूर करता है। उम्मीद है कि यह Pushkar Fair 2026 Travel Guide आपके सफर को आसान और सुखद बनाएगी।

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न 1: क्या पुष्कर मेले में प्रवेश के लिए कोई टिकट या फीस लगती है?

उत्तर: नहीं, पुष्कर मेले के मुख्य मैदान और घाटों पर जाने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं है। हालांकि, कुछ विशेष गतिविधियों जैसे हॉट एयर बैलून राइड, ऊंट सफारी या कुछ खास सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए आपको टिकट खरीदना पड़ सकता है।

प्रश्न 2: पुष्कर मेले में जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

उत्तर: यदि आप राजस्थान में लगने वाले इस पुष्कर मेले का पूरा आनंद चाहते हैं, तो आपको मेले के समापन के आखिरी 4-5 दिन में जाना चाहिए, जो कार्तिक पूर्णिमा पर समाप्त होते हैं। इस दौरान व्यापारिक गतिविधियाँ, प्रतियोगिताएं और धार्मिक उत्सव अपने चरम पर होते हैं।

प्रश्न 3: क्या पुष्कर में मांसाहारी भोजन और शराब मिल सकती है?

उत्तर: नहीं, पुष्कर एक अत्यंत पवित्र हिंदू तीर्थ स्थल है। राजस्थान सरकार द्वारा, पूरे शहर की सीमा के भीतर मांस, अंडा और शराब का सेवन या बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। यहाँ आपको केवल शुद्ध शाकाहारी भोजन ही मिलेगा।

Click to read the full article