Find the latest news and articles

भाबीजी घर पर हैं’ मूवी का ट्रेलर जारी: क्या इसे पसंद करेंगे दर्शक?

By |
भाबीजी घर पर हैं’ मूवी का ट्रेलर जारी: क्या इसे पसंद करेंगे दर्शक?

Bhabiji Ghar Par Hain Movie Trailer Review in Hindi : भारत में टीवी सीरियलों को देखनें व पसंद करने वालों लोगों की संख्या बहुत अधिक है। इन टीवी सीरियल की अपनी ही एक विशेषता होती है, लेकिन कुछ सीरियल ऐसे होते है जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाता है।

आज हम आपको अपने इस लेख में भारत के ऐसे ही एक सीरियल के बारें में बताएँगे। जो बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीतने आने वाला है।

Bhabiji Ghar Par Hain Trailer Movie Review

यदि आप टेलीविजन देखतें है तो आपने ज़रूर कभी न कभी ‘भाबीजी घर पर हैं’ सीरियल को देखा होगा। बहुत जल्द आपको इस सीरियल के सभी शानदार कलाकार बड़े पर्दे पर दिखनें वाले हैं।

हाल ही में, ‘भाबीजी घर पर हैं’ मूवी का ट्रेलर अधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। इस ट्रेलर को भारतीय दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। ट्रेलर के जारी होने के बाद फैंस मूवी देखनें के लिए अधिक उत्साहित दिख रहे हैं।

मूवी में देखनें को मिलेगा कॉमेडी का डबल धमाका

इस मूवी के ट्रेलर को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको इसमें हँसी और मज़ेदार मनोरंजन का डबल धमाल देखनें को मिलेगा। इस मूवी के ट्रेलर के शुरुआत में आपको वही पुराना और लोकप्रिय कॉमिक अंदाज़ दिखाई देगा।

इस टीवी शो को पिछले कई वर्षों से दर्शकों का प्यार मिलता रहा है। इस मूवी में आपको विभूति जी, तिवारी, हप्पू सिंह जैसे अनुभवी किरदार अपने पुराने स्वैग और मज़ाकिया बातचीत के साथ नजर आएंगे।

इस मूवी में आपको वही पहचाने हुए ह्यूमर देखनें को मिलेगा, जिसमें डबल मीनिंग जोक्स, हास्यपूर्ण पात्रों का टकराव, और विचित्र परिस्थितियाँ जो दर्शकों को हँसी से लोटपोट कर देंगी। ट्रेलर को देखकर पता चलता है कि इसमें आपको ऋषिकेश की पृष्ठभूमि की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें आपको विभूति और तिवारी अपनी‑अपनी भाभीज़ के साथ एक यात्रा करते हुए नजर आएंगे। इस यात्रा में वह नई घटनाओं का सामना करते हैं।

कास्ट और नए किरदार

इस मूवी में आपको टीवी शो के पुराने सभी कलाकार दिखेंगे, जिसमें शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी), आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाभी) का शामिल है। यह सभी किरदार आपको इस मूवी में भरपूर कॉमेडी करते हुए दिखाई देंगे। दर्शकों द्वारा इन सभी किरदारों को लंबे समय से पसंद करती आ रही है।

इस मूवी में आपको कई नए कलाकार भी अपनी कला का हुनर दिखाते हुए दिखेंगे। इसमें  खासतौर पर अभिनेता रवि किशन और मुकेश तिवारी की एंट्री इस मूवी को और भी अधिक खास बना देती है।

ट्रेलर को देखकर पता चल रहा है कि रवि किशन अंगूरी भाभी के लिए आकर्षण दिखाते हैं, जबकि मुकेश तिवारी अनीता भाभी के प्रति अपनी रोमांटिक उत्सुकता दर्शाते हैं। यह ट्विस्ट पारंपरिक हास्य में नई तरंगो को जोड़ता है।

सीरियल से फिल्म तक

जैसाकि आप जानते हैं कि भाबीजी घर पर हैं’ टीवी शो की लोकप्रियता ने इसे एक बड़ा फ़ैनबेस बनाया है। इस टीवी शो की शुरुआत वर्ष 2015 में हुई थी। यह टीवी शो लगातार 11 वर्षों से दर्शकों मनोरंजन का डोज देता आ रहा है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ही मेकर्स द्वारा इसे बड़े पर्दे पर लाने का फैसला लिया गया है। 

रिलीज़ डेट को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया

इस मूवी का पूरा नाम ‘भाबीजी घर पर हैं – Fun On The Run’ रखा गया है। इस मूवी को अधिकारिक रूप से 6 फरवरी 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया जाएगा। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को डालने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है।

कई लोगों का कहना है कि “सीरियल के मज़ेदार अंदाज़ का बड़ा संस्करण” बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। साथ ही दर्शकों ने ट्रैवल‑ह्यूमर‑फन का शानदार मिश्रण बताया है।

क्या उम्मीद करें इस मूवी से?

यदि आप भी इस टीवी शो को लंबे समय से देखतें आ रहे है तो आप इस फिल्म को बड़ी स्क्रीन पर मनोरंजन का एक नया अनुभव महसूस कर सकते हैं। इस मूवी के ट्रेलर से पता चल रहा है कि फिल्म टेलीविजन सिटकॉम की गति को बरकरार रखते हुए थोड़ा और खुला और मज़ेदार रूप दिखाने वाली है।

ऐसे ही Latest News Updates in Hindi  में पढ़ने के लिए हमारी Hindi Flypped Magazine के साथ जुड़ सकते हैं!

FAQs –

Q. भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज हुआ?

A. भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म का ट्रेलर 16 जनवरी 2026 को रिलीज किया गया है

Q. भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म में कौन‑कौन से कलाकार हैं?

A. इस मूवी में आपको शुभांगी अत्रे (अंगूरी भाभी), आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), रोहिताश गौड़ (मनमोहन तिवारी) और विदिशा श्रीवास्तव (अनीता भाभी) दिखाई देंगे। साथ ही, रवि किशन और मुकेश तिवारी जैसे नए किरदार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Click to read the full article

No tags available for this post.