Find the latest news and articles

भारत की टॉप 5 ट्रैवल रिस्क मैनेजमेंट कंपनियाँ: सुरक्षा और भरोसा

By |
भारत की टॉप 5 ट्रैवल रिस्क मैनेजमेंट कंपनियाँ: सुरक्षा और भरोसा

Top 5 Travel Risk Management Companies in India : ऐसा आपने कई बार देखा होगा कि जब कोई कर्मचारी काम के सिलसिले में किसी अनजान शहर या देश जाता है, तो वहां की सुरक्षा स्थिति, स्वास्थ्य सुविधाएं और आपातकालीन स्थिति से निपटना कंपनी की जिम्मेदारी होती है। आज हम आपको इस लेख में भारत में काम कर रही ऐसी 5 कंपनियाँ के बारें में जानकारी देंगे, जो कर्मचारी के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अच्छे से निभाती हैं:

Top 5 Travel Risk Management Companies in India

1. इंटरनेशनल एसओएस (International SOS)

जब भी आप Top 5 Travel Risk Management Companies in India की सूची को देखते हैं तो आपको International SOS का नाम सबसे ऊपर दिखाई देगा। इतना ही नहीं, इंटरनेशनल एसएस का नाम दुनिया की सबसे बड़ी और भारत में सबसे भरोसेमंद ट्रैवल रिस्क मैनेजमेंट में आता है। आपकी सुविधा के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इनके बड़े ऑपरेशंस सेंटर बनाए गए हैं, जो चौबीसों घंटे सक्रिय रहते हैं।

  • खासियत: क्या आपको पता है कि इनका अपना 24/7 असिस्टेंस सेंटर है जहाँ डॉक्टर और सुरक्षा विशेषज्ञ तैनात रहते हैं।
  • सेवाएँ: यह भारत की एक ऐसी कंपनी है जो रीयल-टाइम रिस्क अलर्ट, मेडिकल इवैक्युएशन और सुरक्षा ट्रेनिंग उपलब्ध करती है।
  • क्यों चुनें: यदि आप सच रहें हैं कि इस कंपनी को क्यों चुना जाए? तो हम आपको बता दें कि इनके पास स्थानीय भाषा (हिंदी, अंग्रेजी व अन्य) में सहायता उपलब्ध है, जो आपातकाल में बहुत मददगार होती है।

2. क्राइसिस24 (Crisis24)

Top 5 Travel Risk Management Companies in India में शामिल क्राइसिस24 (गार्डवर्ल्ड की कंपनी) अपनी बेहतरीन इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स के लिए सबसे अधिक प्रसिद्ध है। यह उन कंपनियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है, जिनके कर्मचारी उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में यात्रा करते हैं।

  • खासियत: आप इस कंपनी की ख़ासियत का पता इनके होराइजन प्लेटफॉर्म को देखकर पता लगा सकते है, जो दुनिया भर के 200 से अधिक देशों की सटीक रिस्क रेटिंग प्रदान करता है।
  • सेवाएँ: जब आप क्राइसिस24 की सेवाओं के बारें में जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि यह कंपनी यात्रा से पहले की ब्रीफिंग, वीआईपी सुरक्षा और रीयल-टाइम ट्रैकिंग जैसी महत्वपूर्ण चीजों को ध्यान रखती है।
  • क्यों चुनें: इस कंपनी की रिपोर्टिंग बहुत अच्छी होती है, जो सुरक्षा खतरों को सड़कों के स्तर तक ट्रैक कर सकती है।

3. बीसीडी ट्रैवल (BCD Travel)

बीसीडी ट्रैवल एक ग्लोबल ट्रैवल मैनेजमेंट कंपनी (TMC) है, लेकिन Top 5 Travel Risk Management Companies in India की इस सूची में बीसीडी ट्रैवल एक महत्वपूर्ण नाम है क्योंकि भारत में इस कंपनी को इनकी रिस्क मैनेजमेंट सेवाओं की मजबूती के लिए जाना जाता हैं। इस कंपनी का मुख्य उधेश्य होता है कि कॉर्पोरेट यात्रा को सुरक्षित और सरल को सरल बनाया जा सके।

  • खासियत: इस कंपनी का BCD Alert फीचर इसकी ख़ासियत को बताता है, इस फीचर की मदद से यात्रा के दौरान अगर किसी यात्री के साथ कोई अनहोनी हुई हो, तो उसका तुंरत पता लगाया जा सकता है।
  • सेवाएँ: सेवाओं के मामले में भी यह कंपनी बहुत अच्छी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कंपनी 'ट्रैवलर सिक्योरिटी प्रोग्राम असेसमेंट' और ISO 31030 मानकों का पालन करती है।
  • क्यों चुनें: इस कंपनी की ख़ासियत और सेवाओं के बारें में जानकर आपको पता चल गया होगा कि आखिर क्यों आपको इस कंपनी का चयन करना चाहिए। यह कंपनी बुकिंग और सुरक्षा को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ देती है, जिससे मैनेज करना आसान होता है।

4. वर्ल्डअवेयर (World Aware - अब Crisis24 का हिस्सा)

वर्ल्डअवेयर का नाम आप अक्सर Top 5 Travel Risk Management Companies in India में देखेंगे। हालांकि अब यह कंपनी क्राइसिस24 के साथ मिलकर काम करती है, लेकिन भारत में इसका World cue प्लेटफॉर्म अभी भी बहुत लोकप्रिय माना जाता है।

  • खासियत: यह कंपनी अपनी 'टू-वे कम्युनिकेशन' सुविधा के लिए अधिक चर्चित है। 'टू-वे कम्युनिकेशन' का मतलब होता है, दो तरफा संवाद।
  • सेवाएँ: यदि आप भारत की ऐसी कंपनी को खोज रहें हैं जिसकी सेवाएँ बेहतर हो, तो आप वर्ल्डअवेयर कंपनी को चुन सकते हैं। यह कंपनी संकट के समय यात्रियों को तुरंत मैसेज भेजना और उनसे उनकी सुरक्षा करने पर अधिक ध्यान देती है।
  • क्यों चुनें: इस कंपनी के यूजर फ्रेंडली मोबाइल ऐप की मदद से यात्रियों को स्थानीय दूतावास और अस्पतालों की जानकारी तुरंत उपलब्ध कराई जाती है।

5. सबर (Sabre) और एगेंसिया (Egencia)

एगेंसिया जैसी Top 5 Travel Risk Management Companies in India मुख्य रूप से ट्रैवल टेक्नोलॉजी कंपनियाँ हैं, लेकिन भारत में कॉर्पोरेट सुरक्षा के लिए ये महत्वपूर्ण टूल्स प्रदान करती हैं। इनका प्लेटफॉर्म सुरक्षा और बुकिंग को एक ही डिजिटल डैशबोर्ड पर ले आता है।

  • खासियत: इस कंपनी का सबसे अधिक ध्यान 'प्रिवेंटिव केयर' पर होता है, यानी जोखिम होने से पहले ही यात्री को सचेत कर देना। ताकि किसी भी प्रकार की हानि से उन्हें बचाया जा सके।
  • सेवाएँ: यह कंपनी आपको रिस्क मैप्स, रिमोट मॉनिटरिंग और यात्रियों के लिए 24/7 हेल्पलाइन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएँ प्रदान करती हैं।
  • क्यों चुनें: यदि आप अपनी बुकिंग और सुरक्षा टूल्स को एक ही सॉफ्टवेयर में चाहते हैं, तो यह एक किफायती विकल्प है।

FAQs –

Q. ट्रैवल रिस्क मैनेजमेंट (TRM) क्या है?

A. यह एक प्रक्रिया है जिसके तहत कंपनियाँ अपने कर्मचारियों की व्यावसायिक यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जोखिमों की निगरानी रखती है तथा उन्हें ज़रुरत के हिसाब से सेवाएँ उपलब्ध कराती है।

Q. ये कंपनियाँ आपातकाल में कैसे मदद करती हैं?

A. ये अपने यात्रियों को रीयल-टाइम अलर्ट भेजती हैं, इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर एयर एम्बुलेंस (Medical Evacuation) की सुविधा भी उपलब्ध कराती है और स्थानीय सुरक्षा विशेषज्ञों के जरिए मौके पर मदद पहुँचाती हैं।

Click to read the full article

No tags available for this post.