Flypped Hindi

Internet Kya Hai? जाने इसके उपयोग, फायदे और नुकसान

By |
Internet Kya Hai? जाने इसके उपयोग, फायदे और नुकसान

आज के समय में यदि कोई हमसे पूछे की हमारे जीवन की सबसे अधिक जरूरी चीज क्या है? तो शायद जबाव मिलेगा ‘Internet'। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम किसी न किसी रूप में इंटरनेट से कनेक्टेड रहते ही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तव में इंटरनेट क्या है और यह कैसे काम करता है। आज के इस लेख में हम इंटरनेट के हर पहलू पर गहराई से चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं कि internet kya hai और यह कैसे काम करता है।

इंटरनेट क्या है? (internet kya hai)

इंटरनेट का पूरा नाम 'Interconnected Network' है। यह एक ऐसा नेटवर्क है, जो कि पूरे विश्व स्तर पर फैला हुआ है। यह दुनियाभर के करोड़ों कम्प्यूटर्स, सर्वरों, स्मार्टफोन्स और अन्य डिवाइसों के साथ कनेक्ट करता है। अगर इंटरनेट को सूचनाओं का महासागर बोला जाए, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। ऐसा इसलिए है कि इसमें आपके डेटा को फाइबर ऑप्टिक केबल्स, सैटेलाइट और वायरलेस टेक्निक के माध्यम से शेयर किया जाता है।

इसके द्वारा हम दुनिया के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति से बातचीत कर सकते हैं, फाइल्स भेज सकते हैं और जैसी चाही वैसी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इंटरनेट को लोग ज्यादातर इंटरनेट ही कहते हैं, लेकिन इसे हिंदी में (internet ko hindi mein kya kahate hain) 'अंतर्जाल' कहा जाता हैं।

इंटरनेट के क्या उपयोग हैं? (uses of internet in hindi)

इंटरनेट ने हमारे जीने के तरीके और काम करने के तरीके को पूरी तरह से बदल दिया है। इसका इस्तेमाल आप शिक्षा, संचार, ई-कॉमर्स, बैंकिंग और फायनेंस में कर सकते हैं। इंटरनेट का यूज इंटरटेनमेंट में भी बड़े स्तर पर होता है। आप घर बैठे टेलीविजन, मोबाइल और कम्प्यूटर चला सकते हैं। इनमें आप अपने मनोरंजन की किसी भी चीज से जुड़ सकते हैं, गेम खेल सकते हैं। वहीं, अगर आपको कोई जरूरी जानकारी निकालनी है, तो ऐसा भी इंटरनेट के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

जानें advantages and disadvantages of internet in hindi

यहां हम आपको इंटरनटे के लाभ और हानियों के बारे में बताएंगे।

इंटरनेट के लाभ (advantages of internet in hindi)

वैसे तो इंटरनेट के कई सारे फायदे है, लेकिन यहां कुछ प्रमुख फायदे दिए गए हैं।

  • इंटरनेट की मदद से आप घर बैठे कोई भी काम कर सकते हो, जैसे- बिजली का बिल भरना, ट्रेन या फ्लाइट का टिकट करना। यह सब मिनटों में किया जा सकता है। यानी की इंटरनेट की मदद से समय की बचत होती है।
  • इटरनेट के आने के बाद लोगों को घर पर काम करने की सुविधाएं मिलने लगी हैं। लोग वर्क फ्रॉम होम जैसी सुविधा से जुड़ने लगे हैं।
  • इंटरनेट पर आप कुछ भी सर्च कर सकते हैं और कुछ भी सीख सकते हैं। एक तरीके से इंटरनेट ज्ञान का भंडार माना जाता है।
  • Internet की मदद से बिजनेस करने वाले लोगों को काफी फायदा होने लगा है। लोग सोशल मीडिया और वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रोडक्ट्स को दुनियाभर में बेच सकते हैं। यानी की इसकी मदद से बिजनेस आसान हो गया है।
  • इसकी मदद से आप पूरी दुनिया का अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। दुनिया के किस कोने में क्या हो रहा है, सब कुछ एक ही जगह पर आसानी से पता किया जा सकता है।

इंटरनेट के नुकसान (disadvantages of internet in hindi)

इंटरनेट के जितने फायदे हैं, उससे कई अधिक यह नुकसान भी लेकर आता है। जी हां, इसके कई सारे नुकसान है, जिन्हें नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

समय की बर्बादी: इंटरनेट पर सोशल मीडिया और गेमिंग की लत की वजह से लोग इस पर अधिक समय बिता रहे हैं, जिससे उनकी उत्पादकता पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।

स्वास्थ्य पर असर: दिन-भर मोबाइल फोन में लगे रहने के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है। इसकी वजह से आंखों की रोशनी कमजोर होना, नींद ना आना, वजन बढ़ना आदि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिल रही है।

साइबर क्राइम: इंटरनेट ने साइबर अपराध को जन्म दिया है। इसकी वजह से हैकिंग, फिशिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के केस अधिक देखने को मिल रहे हैं। यह लोगों की व्यक्तिगत जानकारी पर भी प्रभाव डाल रहा है।

फेक न्यूज: इंटरनेट पर भ्रामक और गलत जानकारी बहुत तेजी से फैलती है, जिससे समाज में तनाव और अशांति पैदा हो सकती है।

अकेलापन: लोग ऑनलाइन दुनिया में इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ वास्तविक समय बिताना भूल रहे हैं। इतना ही नहीं इंटरनटे के बढ़ते इस्तेमाल ने लोगों को बाहरी एक्टिविटी से भी डिस्कनेक्ट कर दिया है।

इंटरनेट पर सुरक्षा के उपाय (Internet security in hindi)

जैसे-जैसे इंटरनेट का यूज बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसकी सुरक्षा भी बहुत जरूरी होती जा रही है। इंटरनेट पर सुरक्षा का मतलब है अपने डेटा, डिवाइस और पर्सनल इनफॉर्मेशन को ऑनलाइन स्कैम से बचाना। इंटरनेट पर होने वाले स्कैम से बचने के लिए आप यह Internet security उपाय ट्राई कर सकते हैं।

मजबूत पासवर्ड: इंटरनेट पर अपने अकाउंट्स को सुरक्षित रखने के लिए यह आवश्यक है कि हमेशा मजबूत पासवर्ड का यूज करें।

टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन: अपने अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करके रखें, जिससे अकाउंट लॉगिन होने से पहले ओटीपी का ऑप्शन मिलेगा। ध्यान रहे अपना OTP किसी के साथ शेयर ना करें।

एंटीवायरस: अपने कम्प्यूटर या मोबाइल में एक अच्छा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर जरूर रखें।

पब्लिक वाई-फाई: किसी भी पब्लिक वाई-फाई जैसे रेलवे स्टेशन या कैफे का वाई-फाई यूज करते समय किसी भी प्रकार का ट्रांजेक्शन करने से बचें।

अज्ञात लिंक से बचें: किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक ना करें। ऐसी अज्ञात लिंक हैकिंग का एक जरिया हो सकती है।

इंटरनेट ऑफ थिंग्स क्या है? (internet of things kya hai)

इंटरनेट ऑफ थिंग्स (ITO) एक ऐसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी है, जो कि आपके रोजमर्रा के उपकरणों जैसे फ्रिज, लाइट या घड़ी को इंटरनेट से कनेक्ट कर स्मार्ट बना देती है। इसमें इन सभी उपकरणों के अंदर सेंसर्स और सॉफ्टवेयर लगे होते हैं, जो आप-पास के डेटा को इकट्ठा कर उसे इंटरनेट के माध्यम से दूसरे डिवाइस या सर्वर पर भेजते हैं।

सरल शब्दों में समझे तो, internet of things मशीनों को आपस में बात करने और बिना इंसानी मदद के काम करने की क्षमता देता है। यह टेक्नोलॉजी मुख्य रूप से चार चरणों में काम करती है। सबसे पहले सेंसर डेटा फील करते हैं, फिर इंटरनेट के माध्यम से उसे क्लाउड पर भेजा जाता है, वहां सॉफ्टवेयर उस डेटा की जांच करता है और बाद में आपके मोबाइल या ऐप पर कंट्रोल बटन दिखाई देता है। उदाहरण के रूप में जाने तो, आपके घर पहुंचने से पहले ही आपके फोन के सिग्नल से AC का खुद चालू हो जाना। यह सब ITO के कमाल में ही शामिल हैं।

internet of things के फायदे

इंटरनेट ऑफ थिंग्स के फायदे सबसे अधिक स्मार्ट होम, हेल्थकेयर और उद्योगों में में देखने को मिलते हैं, क्योंकि यह समय की बचत करने के साथ-साथ काम को सटीक बनाता है। हालांकि, हर चीज के इंटरनेट से जुड़े होने के कारण इसमें डेटा सुरक्षा और हैकिंग का जोखिम भी बना रहता है। इसके बावजूद भी, यह तकनीक भविष्य में हमारे जीवन को और भी सरल और सुगम बनाने की दिशा में सबसे बड़ा बदलाव मानी जाती है।

निष्कर्ष

इंटरनेट आज के युग में रीढ़ की हड्डी बन चुका है। इसके बिना इंसान अब अपने जीवन की कल्पना नहीं कर सकता है। इसे शक्तिशाली साधन के रूप में देखा जाने लगा है, जिसने मीलों की दूरियों को कम कर दिया है। आज लोग हजारों किलोमीटर दूर से भी अपनो को देख सकते हैं और उनसे बातें कर सकते हैं। इसकी मदद से घंटों का काम मिनटों में सिमट गया है। इसने लोगों को बिजनेस ग्रो करने में भी मदद की है। जिसे जो कुछ भी सीखना है या समझना है, सब इस पर संभंव है।

लेकिन इसका इस्तेमाल समझदारी और सुरक्षा से करना चाहिए। यह हमारे विकास के लिए वरदान हैं, लेकिन इसका एक गलत कदम आपको मुसीबत में डाल सकता है या फिर किसी बड़े स्कैम में फंसा सकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल पूरी सुरक्षा और सावधानी से करें।

Reference Link

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

इंटरनेट समुद्र के नीची बिछी फाइबर ऑप्टिक केबल्स और सर्वरों के माध्यम से काम करता है, जो कि डेटा को आईपी एड्रेस की मदद से एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस तक पहुंचते हैं। इस पर कुछ भी सर्च किया जा सकता है, ऑनलाइन गेम खेल सकते हैं आदि।

इंटरनेट का इस्तेमाल ऑनलाइन शिक्षा, बैंकिंग, मनोरंजन सोशल मीडिया और दुनियाभर में किसी से भी तुरंत कनेक्ट होने के लिए किया जाता है। इसके माध्यम से एक ही जगह पर सारी चीजें आसानी से प्राप्त की जा सकती हैं।

इंटरनेट का पूरा नाम 'Interconnected Network' है। इसका अर्थ है आपस में जुड़े हुए कम्प्यूटर नेटवर्कों का एक विशाल जाल तैयार करना।

जब दो या दो से अधिक डिवाइस आपस में कनेक्ट होते हैं, तो इसे नेटवर्क कहा जाता है। वहीं, जब दुनियाभर के अनगिनत नेटवर्क्स आपस में मिलते हैं, तो इंटरनेट बनता है।

इंटर का जनक विंट सर्फ को माना जाता है, जिन्होंने इंटरनेट के संचार नियम (TCP/IP) बनाए थे।

भारत में इंटरनेट की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 15 अगस्त 1995 को हुई थी। इस सुविधा को VSNL कंपनी द्वारा सार्वजनिक रूप से की गई थी।

No tags available for this post.