Flypped Hindi

Best Tablet Under 30000: स्टूडेंट्स और गेमर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन

By |
Best Tablet Under 30000: स्टूडेंट्स और गेमर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन

टैबलेट ने आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन और लैपटॉप का ऑप्शन बनते हुए अपनी एक अलग पहचान बनाई है। टैबलेट सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा है, बल्कि यह पढ़ाई, ऑफिस वर्क, नोटबुक रिप्लेसमेंट, कैजुअल गेमिंग तक सभी के लिए एक जरूरी गैजेट बन गया है। ऐसे में कुछ लोगों को समझ नहीं आता है कि उनके लिए कौन सा टैबलेट खरीदना सही रहेगा।

अगर आप भी ऐसे टैबलेट को खरीदना चाहते हैं, जो सभी सुविधाओं के साथ बजट में सही हो। यदि आपका जबाव हां है, तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे टैबलेट्स लेकर आएं हैं, जो कि बजट और फीचर्स दोनों में कमाल होंगे।

ये टैबलेट्स 30,000 रुपये के बजट में आपको बेहतरीन डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ देंगे। इन सबके अलावा, कनेक्टिविटी और यूजर इंटरफेस भी इनका दमदार होगा। चलिए 30,000 रुपये की कीमत में बेस्ट टैबलेट्स (Best Tablet Under 30000) के बारे में जान लेते हैं।

30,000 रुपये में कौन सा टैबलेट बेस्ट हैं? (Which is the best tablet under 30000)

यहां हम आपके लिए Best Budget Tablet की लिस्ट लेकर आएं है, इनमें आपको गेमिंग, पढ़ाई, ऑनलाइन मीटिंग और एंटरटेनमेंट के साथ-साथ कई सारी सुविधाएं मिलेंगी। आइए जानते हैं।

Xiaomi Pad 7: 

यह एक मिड-बजट टैबलेट है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह टैबलेट HyperOS पर काम करता है। इसमें 11.2 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। टैबलेट में डॉल्वी विजन का भी सपोर्ट मिलता है। इसकी डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 800 निट्स तक की है। पावर देने के लिए इसमें 8,850mAh की बैटरी का सपोर्ट शामिल है।

इसके बैक में 13MP का कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए इस टैबलेट में 8MP का कैमरा दिया गया है। यह टैबलेट मल्टीटास्किंग के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। इसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स, ऑफिस वर्क और अन्य कामों के लिए भी किया जा सकता है। इस टैबलेट को आप 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

OnePlus Pad Go 2:

 यह टैबलेट मूवी, OTT गेमिंग और मल्टीटास्किंग के हिसाब से बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसकी डिस्प्ले 12.10 इंच की है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें स्मूथ UI प्रोसेसर दिया गया है। इस टैबलेट का बैटरी बैकअप अच्छा है, इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी की सुविधा दी गई है। यह टैबलेट ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर पर रन करता है।

OnePlus के इस टैबलेट की डिस्प्ले क्वालिटी शानदार है, जिससे लंबे समय तक स्क्रीन पर आंखें गढ़ाकर रखने वाले यूजर्स के लिए इसे चुना जा सकता है। इस टैबलेट को 27,499 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Motorola Pad 60 Neo: 

यह टैबलेट पढ़ने वाले स्टूडेंट्स (Best tablets for students) के लिए अच्छा माना जाता है। इस टैबलेट की स्क्रीन 11 इंच की है। इसकी टचस्क्रीन को फ्लिकर फ्री और लो ब्लू लाइट इमिशन के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन भी मिला है। परफॉर्मेंस के मामले में यह टैबलेट बेहतरीन है।

इसका बैटरी बैकअप भी तगड़ा है, इसमें आपको 7040mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी। Pad 60 Neo में 8MP का सिंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5MP का कैमरा दिया गया है। इसे आप लगभग 18,000 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Tab A11+: 

यह बजट फ्रेंडली टैबलेट अपनी बड़ी और क्लियर डिस्प्ले के साथ आता है। यह टैबलेट वीडियो, पढ़ाई और डेली वर्क के लिए अच्छा विकल्प है। इसमें 11 इंच की बड़ी डिस्प्ले है, जो कि कंटेंट देखने के अनुभव को बेहतर बनाती है। इसका बैटरी बैकअप भी अच्छा है, जिससे इसे लंबे समय तक यूज किया जा सकता है।

यह उन यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो स्टूडेंट्स, फैमिली या रोजमर्रा का काम करते हैं। अगर आप कम कीमत में किसी टैबलेट को खरीदना चाहते हैं, तो आप इसे चुन सकते हैं। इसकी कीमत मात्र 22,999 रुपये है।

Lenovo Idea Tab Pro: 

इसमें 12.7 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले की सुविधा मौजूद है। यह टैबलेट MediaTek Dimensity 8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए USB Type-c, Wi-Fi और GPS का सपोर्ट शामिल है। यह टैबलेट ड्रॉइंग, नोट्स और डिजाइन करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें बच्चों के लिए पेन सपोर्ट की सुविधा भी दी गई है। यानी की यह टैबलेट बच्चों के इस्तेमाल के लिए सही ऑप्शन हो सकता है। इसको आप 28,552 की शुरुआती कीमत पर अपने घर ला सकते हैं।

Redmi Pad Pro 5G: 

अगर आप मूवी, वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो आपको Redmi Pad Pro 5G खरीदना चाहिए। गेमिंग के शौकीन के लिए भी यह टैबलेट बेस्ट (Best Gaming Tablet) माना जाता है। इसमें BGMI, Call Of Duty Mobile जैसे गेम्स को मीडियम से हाई सेटिंग्स पर चलाया जा सकता है। इसमें 12.1 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

इसमें आपको स्क्रीन प्रोटेक्शन भी मिलेगा। पावर के लिए यह टैबलेट 10,000mAh की बड़ी बैटरी देता है, जो कि लगभग 12 घंटे का बैटरी बैकअप लेकर आती है। इस टैबलेट को 21,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy Tab S9 FE:

अगर आप ब्रांड बैल्यू और लॉन्ग टर्म अपडेट के साथ टैबलेट खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक मजबूत विकल्प हो सकता है। यह स्टूडेंट के लिए डिजिटल नोटबुक जैसा एक्सपीरियंस देता है। गेमिंग के लिए यह Exynos 1380 प्रोसेसर बेस्ड परफॉर्मेंस देता है। डेली गेम खेलने वाले इस टैबलेट के साथ जा सकते हैं। 8000mAh की बड़ी बैटरी, 8MP रियर + 12MP फ्रंट कैमरा के साथ यह टैबलेट S-Pen का सपोर्ट भी देता है। Samsung के इस टैबलेट को Best Budget Tablet माना जाता है। इसे लगभग 28,000 या 29,000 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Realme Pad X: 

अगर आप बजट में 5G टैबलेट चाहते हैं, तो रियलमी का यह टैबलेट फर्स्ट च्वाइस बन सकता है। इसमें 10.95 इंच की डिस्प्ले, 8340mAh की बड़ी बैटरी, 5G सपोर्ट दिया गया है। इसे ऑनलाइन क्लास लेने वाले या वीडियो कॉलिंग करने वाले खरीद सकते हैं।

बड़ी बैटरी की वजह से इस टैबलेट में पूरे दिन का बैकअप भी मिल जाता है। स्नैपड्रेगन 695 प्रोसेसर वाला यह टैबलेट गेमिंग के लिए बेहतर है। इसके खरीदने के लिए आपको लगभग 18,000-21,000 रुपये खर्च करने होंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. 30,000 रुपये के अंदर सबसे अच्छा टैबलेट कौन सा है?

30,000 रुपये के बजट में आप OnePlus Pad Go 2, Xiaomi Pad 7, Samsung Galaxy Tab A11+ और Motorola Pad 60 Neo जैसे टैबलेट्स खरीद सकते हैं, जो परफॉर्मेंस, बैटरी और डिस्प्ले के हिसाब से बेहतर हैं।

2. गेमिंग के लिए कौन सा टैबलेट अच्छा है?

गेम खेलने के शौकीनों के लिए OnePlus Pad Go 2 और Xiaomi Pad 7 बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं, क्योंकि इनमें बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार प्रोसेसर जोड़ा गया है।

3. क्या ये टैबलेट एंड्रयॉड पर चलेंगे?

हां, अधिकतर टैबलेट एंड्रॉयड या एंड्रॉयड बेस्ड ओएस पर रन करते हैं, जिससे आपको Google Play और अन्य ऐप का सपोर्ट मिल सके।

4. टैबलेट लेते समय किन चीजों पर ध्यान दें?

टैबलेट खरीदने से पहले परफॉर्मेंस, RAM, स्टोरेज, बैटरी, ब्रांड सपोर्ट और लेटेस्ट अपडेट सपोर्ट पर ध्यान देना चाहिए। क्योंकि एक टैबलेट इन्ही सब क्वालिटीज के साथ अच्छा बनता है।

5. क्या इन टैबलेट्स में PUBG/COD जैसे गेम खेले जा सकते हैं?

हां, यदि टैबलेट में स्ट्रॉन्ग प्रोसेसर दिया गया है और कम से कम 6GB RAM का स्टोरेज है, तो इसमें PUBG/COD जैसे गेम खेले जा सकते हैं।

No tags available for this post.