Flypped Hindi

WhatsApp Hacks Tips: जानिए अकाउंट को सुरक्षित रखने के तरीके

By |
WhatsApp Hacks Tips: जानिए अकाउंट को सुरक्षित रखने के तरीके

आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग के लिए ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि यह लोगों को डेली चैट करने, पेमेंट करने, ऑफिशियल कामकाज करने और पर्सनल डेटा का बड़ा हिस्सा संभालने के लिए भी यूज किया जाता है। इसमें आप फोटो-वीडियो शेयरिंग और कॉलिंग भी आसानी से कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसकी प्राइवेसी सुरक्षित है या नहीं?

इस ऐप में यूजर प्राइवेट बातचीत भी करते हैं। ऐसे में प्राइवेसी बहुत जरूरी हो जाती है। आपकी चैट्स को कोई और ना देखे इसके लिए कुछ सिक्योरिटी टिप्स को फॉलो करना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐप में आपकी जानकारी सुरक्षित रहे, इसके लिए हम कुछ Whatsapp privacy tips & tricks लेकर आएं हैं। इन टिप्स को फॉलो कर आप अपनी प्राइवेसी को बेहतर बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

व्हाट्सऐप प्राइवेसी टिप्स एंड ट्रिक्स (Whatsapp privacy tips & tricks)

लास्ट सीन एंड ऑनलाइन: WhatsApp में लास्ट सीन एंड ऑनलाइन अलग-अलग स्टेटस कंट्रोल के साथ आते हैं। लास्ट सीन से पता चलता है कि, आपने आखिरी बार अपना ऐप कब इस्तेमाल किया था। इसे Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody से मैनेज कर सकते हैं। Everyone से सभी आपका लास्ट सीन देख सकते हैं, My Contacts में आपके सभी कॉन्टैक्ट्स, My Contacts Except में आप कॉन्टैक्ट्स को चुन सकते हैं और Nobody में कोई भी आपका लास्ट सीन नहीं देख सकेगा।

ऑनलाइन में भी लास्ट सीन की तरह सेम प्रोसेस को फॉलो किया जाता है। अगर आप इनमें से कोई भी प्राइवेसी को चुनते हैं, तो आप अपना Last seen and online स्टेटस जिसे दिखाना चाहते हैं, केवल वहीं लोग देख सकेंगे।

स्टेटस प्राइवेसी: व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर भी लास्ट सीन की तरह काम करता है। इसमें भी आपको लास्ट सीन की तरह My Contacts, My Contacts Except और Only share with me जैसे ऑप्शन मिलते हैं। इन ऑप्शन की मदद से आप अपने Whatsapp Status को पूरी कॉन्टैक्ट्स लिस्ट या चुने कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फीचर्स आपको प्राइवेसी देते हैं कि आपको किसे अपना स्टेटस दिखाना चाहते हैं।

अलॉउ शेयरिंग फीचर: व्हाट्सऐप में एक अलाउ शेयरिंग फीचर होता है। इसका मतलब यह है कि आपके कॉन्टैक्ट आपके द्वारा री-शेयर किए गए स्टेटट को देख सकते हैं और आगे फॉरवर्ड भी कर सकते हैं। Allow Sharing फीचर इसमें डिफॉल्ट रूप से ऑफ रहता है और इसे ऑफ रखना ज्यादा बेहतर है।

प्रोफाइल पिक्चर और अबाउट: यह दोनों फीचर्स भी अलग-अलग प्राइवेसी सेटिंग्स के साथ आते हैं। इसमें आप यह चुन सकते हैं कि आपको अपनी प्रोफाइल और बायो किसके साथ शेयर करना है। इसमें भी आपको Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody जैसी सेटिंग्स मिलती है, जिसे आप अपनी प्राइवेसी के हिसाब से सेट कर सकते हैं। वैसे तो आपको अपनी प्रोफाइल को My Contacts सेटिंग में ही रखना चाहिए, ताकि आपकी फोटो किसी अनजान व्यक्ति तक ना पहुंचे।

बायो यानी की अबाउट सेक्शन भी इन्ही सब प्राइवेसी सेटिंग्स की सुविधा देता है। इन सेटिंग्स की मदद से आप अपने अबाउट की प्राइवेसी को बढ़ा सकते हैं।

ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग फीचर: ग्रुप प्राइवेसी सेटिंग फीचर की मदद से आप अपने ऐप के ग्रुप को कंट्रोल कर सकते हो। इसमें भी लास्ट सीन की तरह Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody जैसे ऑप्शन मिलते हैं। Whatsapp के अनुसार, इन ऑप्शन्स की मदद से आप यह तय कर सकते हैं कि कौन आपको ग्रुप में जोड़ सकता है और कौन नहीं। साथ ही अनजान लोग आपको सीधे ग्रुप का हिस्सा नहीं बना सकेंगे। उन्हें सबसे पहले आपको इनवाइट भेजना होगा और यह आपके ऊपर निर्भर करेगा कि आपको उस ग्रुप का पार्ट होना है या नहीं।

व्हाट्सऐप में लॉक कैसे लगाएं? (whatsapp me lock kaise lagaye)

अगर आप व्हाट्सऐप में लॉक लगाकर भी अपने ऐप की प्राइवेसी को बढ़ा सकते हैं। बता दें कि App Lock में फिंगरप्रिंट या फेस आईडी फीचर जैसे ऑप्शन भी दिए रहते हैं, जो कि आपको एक्स्ट्रा प्राइवेसी सेटिंग प्रोवाइड करते हैं। इन ऑप्शन की वजह से कोई भी थर्ड पर्सन बिना आपकी परमिशन के ऐप नहीं खोल पाएगा।

व्हाट्सऐप चैट कैसे लॉक करें? (whatsapp chat lock kaise kare)

व्हाट्सऐप में चैट को सुरक्षित रखने के लिए डिफॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एनिक्रिप्टेड की सुविधा मौजूद होती है। इसकी वजह से मैसेज सिर्फ भेजने वाले (सेंडर) और पाने वाले (रिसीवर) के बीच रहता है और इन दोनों के अलावा, कोई थर्ड पार्टी मैसेज को पढ़ नहीं सकती है। यूजर चाहे तो अपने क्लाउड बैकअप को भी एंड-टू-एंड एनिक्रिप्टेड करके चैट सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं, टू-स्टैप वेरिफिकेशन एक एक्स्ट्रा सिक्योरिटी लेयर है। इसमें अकाउंट रजिस्ट्रेशन के समय 6 डिजिट का पिन मांगा जाता है, जो कि आपकी चैट को सुरक्षित रखता है।।

व्हाट्सऐप हैक का कैसे पता लगाएं? (Whatsapp hack kaise pata kare)

अगर आपका Whatsapp हैक हो गया है, तो आप कुछ संकेतों से इसका पता लगा सकते हैं। अगर आपको अपनी चैट्स में कुछ अजीब या अनजान मैसेज आ रहे हैं, तो यह भी हैक का एक संकेत हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ अगर आपके व्हाट्सऐप का स्टेटस में बिना आपकी जानकारी के बदल रहा हो या लॉगिन हिस्ट्री में आपको अनजान डिवाइस दिख रहे हों, तो इसे भी हैकिंग का संकेत माना जा सकता है। इसके अलावा, Whatsapp की सेटिंग्स में बदलाव, जैसे- टू-स्टेप-वेरिफिकेशन का बंद हो जाना भी हैकिंग का संकेत हो सकता है। अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो आप तुरंत पासवर्ड बदल लें और लॉगआउट करें।

व्हाट्सऐप कैसे चालू करें? (whatsapp kaise chalu karen)

अगर आपका व्हाट्सऐप बंद हो गया है और आप इसे दोबारा चालू करना चाहते है, तो सबसे पहले अपने इंटरनेट कनेक्शन की जांच करें। यदि आपका इंटरनेट कनेक्शन सही है, तो WhatsApp को अपडेट करें। इसके लिए आप Google Play Store में जाकर इसे अपडेट कर सकते हैं। अगर आपका ऐप क्रैश हो रहा है, तो इसके लिए क्लियर कैश करें। इन सबके बाद भी आपका व्हाट्सऐप काम नहीं करता है, तो ऐप को रीइंस्टॉल करें। ऐप को अनइंस्टॉल कर इसे फिर से इंस्टॉल करें और अपना नंबर डालकर लॉगिन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

WhatsApp पर कोई नंबर कैसे ब्लॉक करें?

अगर कोई व्यक्ति आपको परेशान कर रहा है, तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए व्यक्ति की चैट ओपन करें, फिर ऊपर कॉन्टैक्ट इन्फो पर क्लिक करें। वहां आपको ब्लॉक कॉन्टैक्ट का ऑप्शन दिखेगा, इसे चुनकर आप उस व्यक्ति को ब्लॉक कर सकते हैं। ऐसा करते ही वह व्यक्ति आपकी चैट को नहीं देख सकेगा और मैसेज भी नहीं कर सकेगा। इसके अलावा, आप चाहे तो उसे रिपोर्ट भी कर सकते हैं।

WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स कैसे बदलें?

इसके लिए setting > privacy में जाएं और लास्ट सीन, प्रोफाइल फोटो, अबाउट और स्टेटस की प्राइवेसी सेट करें। आप Everyone, My Contacts, My Contacts Except और Nobody जैसे ऑप्शन को सेट कर सकते हैं, जिससे आप कंट्रोल कर सकते हैं कि कौन आपकी जानकारी देख सकता है।

WhatsApp का बैकअप कैसे लें?

व्हाट्सऐप में आपको चैट्स, मीडिया और मैसेज का बैकअप लेना बहुत जरूरी है, ताकि आपकी जानकारी सेव रहे। इसके लिए Settings > Chats > Chat Backup में जाकर आप Back Up ऑप्शन चुन सकते हैं। आप इसे Google Drive (Android) या iCloud (iPhone) पर बैकअप भी ले सकते हैं। बैकअप सेट करने के बाद, WhatsApp आपके डेटा का बैकअप लेगा, जिसे आप किसी भी नए डिवाइस पर रिकवर कर सकते हैं।

WhatsApp के डेटा को सुरक्षित कैसे रखें?

WhatsApp के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए End-to-End Encryption का यूज किया जाता है, जो आपकी चैट्स को सुरक्षित रखने में मदद करता है। इसके अलावा, आप Two-Step Verification और Backup की सेटिंग्स का इस्तेमाल कर अपनी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। आप अपने व्हाट्सऐप अकाउंट को ब्लॉक और रिपोर्ट ऑप्शन के माध्यम से भी सुरक्षित रख सकते हैं, अगर कोई आपको परेशान कर रहा हो।

WhatsApp में चैट्स कैसे आर्काइव करें?

अगर आप किसी चैट को हाइड करना चाहते हैं, तो उसे आर्काइव में डाल सकते हैं। इसके लिए उस चैट को दबाएं और आर्काइव का ऑप्शन चुनें। यह चैट आपकी मेन चैट स्क्रीन से हटा दी जाएगी और आप इसे बाद में Archived Chats में जाकर देख सकते हैं। ऐसे में आप अपनी चैट्स को हाइड कर सकते हैं।

No tags available for this post.