Flypped Hindi

Best Gaming Phone Under 30000: स्मूथ गेमप्ले के लिए बेस्ट ऑप्शन

By |
Best Gaming Phone Under 30000: स्मूथ गेमप्ले के लिए बेस्ट ऑप्शन

वर्तमान में मोबाइल गेमिंग की लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में गेमर्स को कम कीमत में एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश रहती है, जो कि उन्हें गेम खेलते समय स्मूथ एक्सपीरियंस दे सके। अगर आप भी एक ऐसे गेमिंग फोन की तलाश में हैं, जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और एडवांस कूलिंग सिस्टम सपोर्ट मिले।

साथ ही फोन की कीमत भी आपके बजट में फिट बैठे। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स की लिस्ट लेकर आएं है, जिन्हें आप महज 30,000 रुपये से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं। ये रही Best Gaming Phone Under 30000 की लिस्ट।

Best Gaming Phone Under 30000

भारत में 2026 में 30000 रुपये से भी कम कीमत वाले Best Gaming Phone की लिस्ट देखें।

Realme GT 6T: 

रियलमी का यह फोन गेमर्स के लिए एक हाई-परफॉर्मेंस स्मार्टफोन है। फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। फोन को पावर देने के लिए 5500mAh की बैटरी दी गई है।

यानी गेम खेलते समय फोन को जल्दी से चार्ज नहीं करना होगा। बात करें प्रोसेसर की तो यह फोन Snapdragon 7 + Gen 3 के साथ आता है। फोन में 50MP + 8MP रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिलता है। इस फोन को आप मात्र 29,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

POCO F6: 

गेमिंग की दृष्टि से यह फोन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ फास्ट प्रोसेसर है, ताकि इसमें आसानी से गेम प्ले किया जा सकता है। POCO F6 फोन में Snapdragon 8s + Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है।

इस फोन की डिस्प्ले 6.67 इंच की है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। बड़ी स्क्रीन की वजह से गेम का अनुभव बढ़ जाता है। फोन में 5000mAh की लंबे समय तक चलने वाली बैटरी दी गई है। पोको कंपनी ने इसमें 50MP + 8MP रियर कैमरा और 20MP का फ्रंट कैमरा जोड़ा है।

फोन में ब्लूटूथ 5.4 वाई-फाई 6, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी-सी पोर्ट और ओटीजी सपोर्ट दिया गया है, जो कि आपके गेमिंग अनुभव को शानदार बनाता है। इस फोन की कीमत मात्र 29,999 रुपये हैं।

iQOO Neo 7: 

इस फोन को खास गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें हाई-रिफ्रेश-रेट के साथ पावरफुल प्रोसेसर दिया गया है, जिससे बेहतरीन परफॉर्मेंस और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम सेट करने में मदद मिले। बात करें फोन की स्क्रीन की तो इसकी डिस्प्ले का साइज 6.78 इंच है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है।

फोन की कैमरा क्वालिटी भी बढ़िया है। iQOO Neo 7 में 64MP + 2MP + 2MP रियर कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

फोन की बैटरी कैपेसिटी 5000mAh है, जो कि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन 10 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो जाता है। फुली चार्ज होने में लगभग 25 मिनट का समय लगता है। इसकी शुरुआती कीमत 27,999 रुपये है। यानी की कम बजट में आपके लिए यह फोन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

OnePlus Nord 4 5G: 

फोन फास्ट परफॉर्मेंस देता है। फोन में मौजूद Snapdragon 7 + Gen 3 चिपसेट हाई प्रोसेसिंग स्पीड प्रदान करती है, जिसकी वजह से यह फोन भारी एप्लिकेशन, गेमिंग और मल्टीटास्किंग करने में सक्षम हो जाता है। फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.7 इंच की फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि शानदार विजुअल इफेक्ट और वाइब्रेंट कलर देती है।

फोन का हाई रिजोल्यूशन और रिफ्रेश रेट गेमर्स की गेमिंग जर्नी को स्मूद बनाता है। फोन का बैटरी बैकअप भी अच्छा है। इसमें आपको 5500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। आप इस फोन को 30000 रुपये से भी कम कीमत पर अपने घर ला सकते हैं।

POCO X6 Pro 5G: 

POCO के इस फोन को एक ग्रेट गेमिंग फोन माना जाता है। इस फोन में आप मल्टीटास्किंग के साथ बिना किसी रुकावट के डिमाडिंग एप्लीकेशन चला सकते हैं और गेम भी खेल सकते हैं। फोन में लंबे समय तक चलने वाली 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67 वॉट फास्ट चार्जिंग की सुविधा देती है। यानी की फोन को एक बार फुल चार्ज करने पर पूरे दिन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।

इसमें 6.67 इंच Flow Amoled डिस्प्ले 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ जोड़ी गई है। फोन का रिजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल है, इसकी मदद से गेम खेलत समय आपको एक बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलता है। फोन में 5G कनेक्टिविटी है, जिससे आप फास्ट इंटरनेट स्पीड का अनुभव कर सकते हैं।

इस मोबाइल पर बिना बफरिंग के फ्री ऑनलाइन गेमिंग का लुत्फ लिया जा सकता है। इन तमाम सुविधाओं के बाद भी इस फोन को मात्र 24,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

Nothing Phone (3a): 

यह फोन पिछले साल ही भारत में लॉन्च हुआ था। इसे एक बेहतरीन गेमिंग स्मार्टफोन की लिस्ट में देखा जाता है। Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर के साथ इस फोन को AnTuTu टेस्ट में 8 लाख से ज्यादा का स्कोर मिला है।

फोन का स्क्रीन प्ले भी दमदार है। इसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 6.67 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलती है, जिसका रिजोल्यूशन 1080x2392 पिक्सल है। Nothing का यह फोन 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। आप इस फोन को मात्र 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

iQOO Neo 10R: 

यह फोन सस्ती कीमत में बेहतरीन फीचर्स प्रोवाइड करता है। Neo 10R फोन Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर से लैस है। बात करें फोन की गेमिंग परफॉर्मेंस की तो इसमें बिना किसी रुकावट और ओवरहीटिंग के गेम खेला जा सकता है। फोन में मौजूद वैपर कूलिंग चैंबर हीट को अच्छे से मैनेज कर सकता है।

फोन में 6.78 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और रिजॉल्यूशन 1260x2800 है। iQOO के इस फोन में 6400mAh की बड़ी बैटरी की सुविधा दी गई है। आप इस गेमिंग फोन को 24,300 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 60 Pro: 

यह फोन बेहतरीन फीचर्स और परफॉर्मेंस देता है। फोन में स्मूथ व्यूइंग के लिए 6.67 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, जो गेम खेलने के लिए और वीडियो के लिए परफेक्ट है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें पावरफुल मीडिया डाइमेंसिटी एक्सट्रा 8350 प्रोसेसर दिया गया है। बैटरी की बात करें तो Motorola के इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 90 वॉट फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग के साथ मिलेगी।

ऐसे में अगर आप पावरफुल और शानदार गेमिंग वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। इस फोन को आप अभी 29000 से भी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।

Vivo V30e: 

यह फोन 6.78 इंच की डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली FHD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में 5500mAh की बैटरी के साथ 44 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जो कि पूरे दिन का विश्वसनीय बैकअप सुनिश्चित करती है। माल्टीटास्किंग के लिए 5G नेटवर्क की सुविधा और क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है।

इस डिवाइस को भारत का सबसे पतला फोन माना जाता है। यह फोन बेहतरीन कैमरा एक्सपीरियंस के साथ शानदार परफॉर्मेंस देता है। इस फोन को आप 26,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy F55: 

बता दें कि यह फोन एक प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक माना जाता है। फोन में मौजूद 5000mAh की बैटरी पावर की समस्या को कम करते हुए अच्छा गेमिंग अनुभव देने में सक्षम है। फोन में स्टोरेज की सुविधा भी पर्याप्त दी गई है। यह आपको 12GB और 256GB रैम तक का स्टोरेज देता है, जो कि गमर्स के लिए काफी होती है।

इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 7 जेन 1 प्रोसेसर बेहतरीन गेमिंग कैपेसिटी प्रोवाइड करने में मदद करता है। गेमिंग टेस्ट में यह फोन BGMI जैसे हाई सेटिंग्स गेम खेलने में सक्षम हैं। स्मूथ विजुअल के लिए फोन में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED+ डिस्प्ले 120 हर्ट्ज सपोर्ट के साथ आती है, जो कि स्मूथ विजुअल देती है। इस फोन को 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।

No tags available for this post.