Flypped Hindi

गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर पंडाल में सुनाई देते हैं यह बॉलीवुड के गाने!

By |
गणेश चतुर्थी के अवसर पर हर पंडाल में सुनाई देते हैं यह बॉलीवुड के गाने!

गणेश चतुर्थी सिर्फ भक्ति-भाव का त्यौहार नहीं है बल्कि लोगों में एकता, उल्लास, मस्ती के रंग का प्रतीक है। यह पर्व पंडालों की सजावट, ढोल-ताशे और बॉलीवुड के बाप्प के गानों (ganesh chaturthi songs) के बिना अधुरा है क्योंकि चाहे वो बप्पा का अगमान हो या उनका विसर्जन बॉलीवुड के गाने भक्ति के साथ-साथ लोगों में एक जोश का माहौल बना देते हैं। तो आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी (ganesh chaturthi hindi) के इस पवन अवसर पर वह कौन-से गाने है जो इस पर्व को और भी रंगीन बनाते हैं।

देवा श्री गणेशा – अग्निपथ  

फिल्म अग्निपथ का यह गाना जो ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है जो की सुपर हिट माना जाता है। शायद ही ऐसा कोई पंडाल हो, जहाँ यह गाना न बजता हो। इस गाने को हर पंडाल, गली-मोहल्ले में ज़रूर सुना जाता है।

मोरया रे – डॉन

साल 2006 में आई शाहरुख खान की मूवी डॉन जिसका यह गाना मोरया रे गणपति महोत्सव (ganesh chaturthi utsav) में एक अलग-सा ही जोश भर देता है।

देवा हो देवा गणपति देवा – हमसे बढ़कर कौन?

करीब 45 सालों से यह गाना हर पंडाल में सुनाई दे रहा है और इस गाने के बिना तो गणपति महोत्सव (ganesh chaturthi utsav) अधुरा ही है। 1981 में आई फिल्म हम से बढ़कर कौन का यह गाना देवा हो देवा गणपति देवा (ganesh chaturthi songs) आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहा है।

सिन्दूर लाल चढ़ायों - वास्तव

संजय दत्त की फिल्म वास्तव का गाना सिन्दूर लाल चढ़ायों भक्तों के बीच बहुत फेमस है। यह गाना गणपति महोत्सव में लगे पंडालों में ख़ुशी के मौहाल को और बढ़ा देता है। 

गजानन – बाजीराव मस्तानी

गणेश भगवान को समर्पित गाना (ganesh chaturthi songs) गजानन, संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी का है जो कि आपकी आस्था को और भी मजबूत कर देगा।

शंभू सुतया – ABCD

गणेश आचार्य और प्रभु देवा पर फिल्माया गया यह गाना फिल्म ABCD का है जो साल 2013 में आई थी। इस गाने में डांस और भक्ति दोनों का ही एक शानदार संगम दिखाई देता है।

विघ्नहर्ता – अंतिम द फाइनल ट्रुथ

फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ जिसमें सलमान खान और आयुष शर्मा ने काम किया है लेकिन यह गाना विघ्नहर्ता वरुण धवन पर फिल्माया गया है। इस गाने में अजय गोगावले की आवाज और हितेश मोदक के द्वारा दिया गया संगीत, लोगों के दिलों तक सीधा ही पहुंचता है। गणेशोत्सव के दौरान यह गाना लोगों के बीच एक जोश भर देता है।

सड्डा दिल भी तू - ABCD

यह गाना फिल्म ABCD का है। इस गाने में हार्ड कौर ने अपनी आवाज देकर गाने में जान भर दी है। सचिन-जिगर के संगीत के साथ मयूर पुरी के लिखे हुए बोल इस गाने को और भी दमदार बनाता है। यह गाना सुनकर युवाओं में एक अलग ही एनर्जी देखने को मिलती है। यह गाना युवाओं द्वारा खूब पसंद किया जाता है और गणेश महोत्सव में जान डाल देता है।

आप भी चाहे तो गणपति महोत्सव (ganesh chaturthi utsav) के दौरान इन गानों का आनंद ले सकते हैं। यह गाने व्यक्ति को जोश के साथ भगवान गणेश से जोड़ते हैं।

No tags available for this post.