SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

भारत के इन फिट एथलीट से आप भी ले सकते है फिटनेस मंत्र

By |
भारत के इन फिट एथलीट से आप भी ले सकते है फिटनेस मंत्र
आज के समय में हर व्यक्ति खुद को फिर रखना चाहता है क्या आपको पता है की हमारे देश में कुछ ऐसे फिट एथेलिट है जिनके बारे में जानकर आप भी फिटनेस मंत्र सीख सकते है। यह बात जितना सुनने या पढ़ने में आसान लगती है। परन्तु यह करने में उतनी ही मुश्किल होती है। क्योंकि फिट रहने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है। जिसके बाद ही आप फिटनेस लके लक्ष्य को हासिल कर सकते है। क्योंकि आज जिन भारतीय एथलीट के बारे में हम आपको बताने जा रहें है। उन्हें भी अच्छी फिटनेस के लिए प्रतिदिन कई घंटो मेहनत की है। इसके बाद ही उन्हें आज यह मुकाम हासिल हो पाया है।

1. मिल्खा सिंह

milkha singh यदि आप भारत के ही नहीं पुरे विश्व के सबसे अच्छे धावक की बात करें तो उसमे मिल्खा सिंह का नाम भी शामिल होगा। क्योंकि मिल्खा सिंह एक बहुत अच्छे धावक है। इतना ही नहीं मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' अच्छे से दर्शाया गया है की वह अपनी फिटनेस पर कितनी अधिक मेहनत करते थे। मिल्खा सिंह  अपने आप को फिट रखने के लिए सुबह समय पर उठना, घंटों दौड़ना और खाने में अंडा के साथ दूध का अधिक सेवन करते थे।

2. मैरी कॉम

mary kom मैरीकॉम एक ऐसी महिला मुक्केबाज है जिन्होने भारत को अपने कौशल के दम पर कई अंतराष्ट्रीय पदक दिलाएं है। मैरीकॉम के पास तीन बच्चे है जिसके बाद भी उनके प्रदर्शन में किसी भी प्रकार को कोई कमी नहीं दिखती है। क्योंकि मैरीकॉम अपने फिटनेस में अधिक सेअधिक मेहनत करती है। इतना ही नहीं वह अपनी इस मेहनत को बॉक्सिंग मैच के दौरान पदक में बदल देती है। मैरीकॉम नियमित रूप से योगा करती है। तथा अपने खाने - पीने का अधिक ध्यान रखती है।

3. सुशील कुमार

Sushil Kumar सुशील कुमार भारत को ओलम्पिक में अब तक 2 बार मैडल दिलवा चुकें है। आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की सुशील कुमार केवल शाखाहारी भोजन का ही सेवन करते है। जिससे यह अपने आपको फिट रख पाने में सफल होते है। क्योंकि सुशील कुमार रोजाना नियमित रूप से योगा करते है तथा 200 ग्राम तक मक्खन का सेवन करते है। इसके अलावा, यह प्रतिदिन दूध का सेवन भी करते है।

4. विजेंदर सिंह

vijender singh विजेंदर सिंह एक ऐसे मुक्केबाज है जो भारत को ओलंपिक में कई बार मैडल दिलवा चुकें है। विजेंदर सिंह ऐसा कर पाने में इसलिए सफल होते है। क्योंकि वह अपनी फिटनेस पर बहुत अधिक मेहनत करते है। इतना ही नहीं विजेंदर सिंह शरीर में ऊर्जा और सकारात्‍मकता लाने के लिए एक घंटा मेडिटेशन और योगा भी जरूर करते है। साथ ही वह रोजाना फुटवर्क ड्रिल, पुश-अप्स, चिन-अप्स, ट्राइसेप्स, फुटबॉल और स्कीपिंग भी करते है। इनकी सबसे खास बात यह है की वह नींद भरपूर लेते है।

5. जीव मिल्‍खा सिंह

jeev milkha singhआप मिल्खा सिंह के बारे में तो अच्छे से जानते होंगे पंरतु बहुत कम लोग होंगे जो उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह के बारे में जानते होंगे। जीव मिखा सिंह की आयु 42 वर्ष की है। इतनी आयु होने के बावजूद भी वह अपने आप को हमेशा फिट रखते है। जीव मिल्खा सिंह एक गोल्फर है। यह वेट ट्रेनिंग करते है। तथा योगा भी रोजाना करते है।

Click to read the full article