Deepika Padukone Second Pregnancy की खबर से खुश हुए फैंस
बॉलीवुड के सबसे चहेते और पावर कपल्स में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी कुछ समय पहले ही इस पावर कपल ने अपनी नन्ही परी ‘दुआ’ का दुनिया में स्वागत किया था। इनके फैन्स अभी 'दुआ' की पहली झलक और उसकी प्यारी फोटोज के खुमार से बाहर भी नहीं निकल पाए थे कि सोशल मीडिया पर एक नई खबर (deepika padukone latest news) ने सनसनी मचा दी है।
दरअसल, इस वक्त उनकी एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसने इंटरनेट पर सभी को यह सवाल करने पर मजबूर कर दिया है कि क्या ऐसा सच में हैं? आइए जानते हैं।
वायरल फोटो ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम
सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने वाली यह जोड़ी एक बार फिर माता-पिता बनने जा रही है। दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी (Deepika Padukone Second Pregnancy) की आधिकारिक घोषणा कर दी है और उनका खुशखबरी देने का अंदाज भी सबसे अलग था। दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी खुद शेयर नहीं की है, बल्कि अपनी नन्ही परी दुआ (deepika padukone daughter) के जरिए दुनिया के सामने रखी है। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर भी शेयर की है। इस फोटो में रणवीर सिंह अपनी लाडली ‘दुआ’ को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।
हालांकि, कपल ने अपनी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखते हुए (deepika padukone ranveer singh baby) केवल रणवीर ने ही अपना चेहरा पूरा दिखाया है और दुआ का चेहरा सिर्फ आधा ही शेयर किया है, लेकिन इस फोटो की सबसे बड़ी हाइलाइट कुछ और ही है। तस्वीर में नन्ही दुआ के छोटे-छोटे हाथों में एक प्रेग्नेंसी किट नजर आ रही है। इस क्रिएटिव और प्यारे से तरीके ने साफ कर दिया है कि उनके घर एक नन्हा मेहमान आने वाला (deepika padukone pregnant) है और दुआ बहुत जल्द बड़ी बहन बनने वाली है।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ बधाइयों का दौर
जैसे ही दीपिका ने इस फोटो के साथ नजर बट्टू वाले इमोजी शेयर किए, पूरा कमेंट सेक्शन बधाइयों से भर गया। फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने इस खुशखबरी को सुनकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दी। भूमि पेडनेकर, सामंथा रुथ प्रभु, अनन्या पांडे और वरुण धवन जैसे कई कलाकारों ने इस कपल को अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। फैंस इस बात से बेहद खुश हैं कि दुआ के जन्म के ठीक दो साल बाद दीपिका और रणवीर अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं।
6 साल की शादी की वो खूबसूरत जर्नी
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। साल 2018 में इटली के लेक कोमो में एक एक शानदार शादी के बंधन में बंधने के बाद इस कपल ने हमेशा एक दूसरे का साथ निभाया है। शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर 2024 को उनके घर में पहली बार नन्ही परी दुआ का जन्म हुआ था। अपनी बेटी के जन्म के बाद दीपिका ने अपने काम से थोड़ा सा ब्रेक लिया था और अपना पूरा समय अपनी बेटी की परवरिश में लगाया है।
अब, ठीक 2 साल बाद यह पावर कपल अपने दूसरे बेबी का स्वागत करने के लिए तैयार है। बता दें कि दीपिका का जन्म 5 जनवरी 1986 को हुआ था और वर्तमान में deepika padukone ki age 40 साल है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.