Flypped Hindi

Hansika Motwani On Divorce: तलाक का फैसला सही, नहीं है कोई पछतावा

By |
Hansika Motwani On Divorce: तलाक का फैसला सही, नहीं है कोई पछतावा

साउथ और बॉलीवुड की फैमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी फिलहाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, आज पहली बार हंसिका ने अपने और सोहेल कथूरिया के साथ हुए तलाक (Hansika Motwani on divorce) पर चुप्पी तोड़ी है। मार्च 2026 में बांद्रा फैमिली कोर्ट द्वारा आधिकारिक तौर पर तलाक को मंजूरी मिलने के बाद उन्होंने अपने इस कठिन सफर और मानसिक स्थिति पर (Hansika Motwani separation news) खुलकर सबके सामने बात रखी है, जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हैं।

कैसे हुआ शाही शादी का शॉकिंग अंत? (Hansika Motwani divorce)

बता दें कि हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर 2022 में जयपुर के मुंडोता फोर्ट में बेहद शाही अंदाज से हुई थी। लेकिन यह रिश्ता लंबे समय तक टिक न सका। जानकारी के मुताबिक, शादी के कुछ समय के बाद ही हंसिका और उनके पति के बीच वैचारिक मतभेद (Hansika Motwani marriage issues) शुरू हो गए थे।

जुलाई 2024 के बाद से ही दोनों अलग-अलग रह रहे थे, जिसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक (Hansika Motwani divorce) की याचिका दाखिल की थी।

गलत ट्रेन से उतरना ही बेहतर है- हंसिका मोटवानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका ने पहली बार अपने ‘डार्क फेज’ पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि ‘क्या मुझे दुख है? मेरा जवाब है- नहीं’। मुझे कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि मैंने सही दिशा में अपना कदम रखा है, क्योंकि अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि आप गलत ट्रेन में चढ़ गए हैं, तो समझदारी इसी में है कि आप अगले ही स्टेशन पर उतर जाएं और अपने लिए एक सही फैसला लें।

एक्ट्रेस का कहना है कि लोगों को इसे कॉन्ट्रोवर्सी बनानी थी (hansika motwani marriage controversy), क्लिकबेट चाहिए था, हेडलाइन चाहिए थी, उन्हें सब मिल गया। इस पर ‘न मैंने कभी सफाई दी है और न ही आगे दूंगी’, क्योंकि मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है और न ही कोई पछतावा है।

हंसिका को मिला परिवार का पूरा सपोर्ट

हंसिका ने कहा कि मेरे इस ‘डार्क फेज’ में मेरी मां और मेरे भाई दोनों ने पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि ‘अगर तुम कंफर्टेबल नहीं हो, तो इसे मत निभाओ’। मैं हमेशा बहुत हंसने और मुस्कुराने वाली लड़की रही हूं, लेकिन उस समय मैं काफी मुश्किल वक्त से गुजरी थी, जो कि मेरे परिवार के लिए भी चिंता का विषय था। सच बताऊं तो आज तक किसी को नहीं पता है कि हमारे बीच क्या हुआ और यही बेहतर है।

मैं हमेशा यही कहती हूं कि दो लोगों के बीच जो भी होता है, उसे सिर्फ वह दोनों ही बेहतर जानते हैं। सबको बताने से क्या ही मतलब निकलता है।

Hansika Motwani Net Worth

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंसिका मोटवानी की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ से 49 करोड़ के बीच है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्में हैं। ऐसा माना जाता है कि वे एक फिल्म के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। फिल्मों के अलावा, वह ब्रांड डील्स के माध्यम से भी अच्छी कमाई करती है। उन्हें महंगी गाड़ियां रखने का भी शौक है। हंसिका ने टीवी धारावाहिकों जैसे- ‘क्योंकि सांस भी कभी बहू थी’ में बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया था।

इसके साथ ही उन्होंने कई हिंदी डब्ड फिल्मों में भी काम किया है। बात करें हंसिका के एक्स हसबैंड (hansika motwani husband net worth) सोहेल कथूरिया की तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 16 करोंड रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

हंसिका और सोहेल का तलाक मार्च 2026 में मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट में कानूनी रूप से संपन्न हुआ। बता दें कि इन दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी।

हां, कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, जुलाई 2024 से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें सुनने को मिली थीं और वे दोनों अलग-अलग भी रह रहे थे।

हंसिका ने अपने तलाक पर कहा कि यह एक "सीख" है और वह अब अपनी लाइफ में काफी खुश भी हैं। उन्होंने कहा कि ‘गलत ट्रेन में बैठे रहने से बेहतर हैं कि आप उससे जितना जल्दी हो सके उतर जाएं’। गलत रिश्ते से बाहर निकलना ही सही होता है।

तलाक की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद, अब हंसिका का ध्यान पूरी तरह से अपने अभिनय करियर और आने वाली तमिल और तेलुगु फिल्मों पर हैं।

No tags available for this post.