Govinda Family Reunion: मिटे गिले-शिकवे! एक हुआ परिवार

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 गोविंदा के परिवार से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। पिछले 14 सालों से एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने वाली (govinda wife sunita ahuja और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच आखिरकार सुलह होती हुई नजर आई। हाल ही में एक इमोशनल रीयूनियन के दौरान सुनीता आहूजा ने कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह को गले लगाकर सालों पुरानी कड़वाहट को खत्म कर दिया।
14 साल का वनवास और भावुक पल
यह एतिहासिक मिलन (govinda family reunion) एक शो के सेट के दौरान देखने को मिला। जैसे ही कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के सामने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा आईं और माहौल पूरी तरह से भावुक पल में बदल गया। सालों की दूरियों को भुलाते हुए सुनीता ने कृष्णा को गले लगाया और कहा कि आज 14 साल का वनवास खत्म हुआ।
इस इमोशनल पल को देखकर वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए। कृष्णा, जो अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते और गुदगुदाते हैं, इस मौके पर वे खुद के आंसू को न रोक सकें। उन्होंने अपनी मामी Sunita Ahuja का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सरप्राइज था।
इस खटास के पीछे क्या था कारण?
गोविंदा और कृष्णा के बीच झगड़े की (Govinda family Controversy) शुरुआत लगभग 2010 के आस-पास हुई थी। यह विवाद तब और अधिक बढ़ गया, जब कश्मीरा शाह के एक ट्वीट को सुनीता आहूजा ने अपने परिवार पर कटाक्ष समझा। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच बात-चीत बंद हो गई और वे अक्सर मीडिया के सामने एक-दूसरे के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया देते नजर आते थे। कृष्णा ने कई बार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन फिर भी सुनीता ने उन्हें माफ नहीं (govinda wife controversy with krishna) किया। अब सब-कुछ सही होता नजर आ रहा है।
क्या अब एक-साथ नजर आएंगे मामा-भांजा?
इस रीयूनियन के बाद बॉलीवुड गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या गोविंदा और कृष्णा अब आगे एक साथ काम करते हुए नजर आएंगे? कृष्णा ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने पिछले 12-14 सालों से चले आ रहे इस विवाद और अफवाहों को (Govinda-krushna family reunion) पूरी तरह से विराम दे दिया है। ऐसे में अब फैंस को उस पल का बेसब्री से इंताजर है, जब गोविंदा खुद अपने भांजे के साथ काम करेंगे और आशीर्वाद देंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.





