Flypped Hindi

‘Ramayana’ में साथ नहीं होंगे राम-रावण! यश का चौंकाने वाला खुलासा

By |
‘Ramayana’ में साथ नहीं होंगे राम-रावण! यश का चौंकाने वाला खुलासा

नीतेश तिवारी की महत्वकांक्षी फिल्म 'Ramayana' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस को चौका दिया है। हाल ही में लॉस वेगास में आयोजित ‘सिनेमाकॉन 2026’ के दौरान फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और रावण की भूमिका निभा रहे कन्नड़ सुपरस्टार यश शामिल हुए थे। यहां यश ने फिल्म के पहले भाग को लेकर कई खुलासे किए हैं।

राम और रावण का नहीं होगा आमना-सामना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिनेमाकॉन 2026’ के दौरान यश ने कई बाते स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि ‘रामायण’ के पहले पार्ट में वे और रणबीर कपूर एक साथ नजर नहीं आएंगे। यश ने आगे कहा जैसा कि सभी को पता है कि यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होने वाली है। इसलिए मुझे लगता है कि- पहले पार्ट में रावण का अपना साम्राज्य है और राम का अपना साम्राज्य है।

इसका सीधा मतलब यह हुआ है कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार करने वाले दर्शकों को राम और रावण के बीच होने वाले महायुद्ध और टकराव के लिए फिल्म के दूसरे भाग के लिए पूरे एक साल तक के लिए रुकना होगा। जानकारी के मुताबिक, पहले पार्ट में दोनों किरदारों की अपनी-अपनी यात्रा और साम्राज्य पर ध्यान दिया गया है।

रणबीर संग ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री पर क्या बोले यश?

भले ही पर्दे पर ये दोनों साथ में न दिखें, लेकिन यश ने अपने और रणबीर कपूर के साथ अपने ऑफ-स्क्रीन रिश्तों पर खुलकर बात की। उन्होंने रणबीर की तारीफ करते हुए कहा, हम कुछ बार ही मिले हैं और वह एक वाकई शानदार अभिनेता हैं। मुझे लगता है कि हमारे बीच आपसी सम्मान ही सबसे बड़ा फर्क है। जब आप रामायण जैसी किसी महत्वकांक्षी फिल्म को बड़े स्तर पर बनाने निकलते हैं, तो हम सभी का एक ही लक्ष्य होता है- कहानी को बेहतरीन तरीके से दुनिया के सामने पेश करना।

रावण का नया अवतार

फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी पहले ही बता चुके हैं कि फिल्म में रावण को केवल एक खलनायक के रूप में नहीं दिखाया जाएगा। फिल्म में यश का किरदार काफी जटिल और बहुआयामी होगा, जिसमें रावण की विद्वता और शिव-भक्त वाले पहलू से भी दर्शकों को मिला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, सिनेमाकॉन में यश का रावण लुक भी दिखाया गया था, जिसमें वह काले और सुनहरे रंग के युद्ध-कवच और एक भव्य मुकुट के साथ अति प्रभावशाली नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी Ramayana?

जैसा कि हम सब जानते हैं कि रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी, जिसका पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 तक आने की उम्मीद है। ‘रामायण’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये का है। Ramayana Cast में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी माता सीता का रोल निभाएंगी। फिल्म में यश रावण की भूमिका में है और सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आएंगे। इन सबके अलावा, लारा दत्ता, शीबा चड्डा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सत्येन सिंह भी फिल्म का हिस्सा हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

नहीं। यश ने हाल ही में खुलासा किया है कि फिल्म के पहले भाग में उनका और रणबीर कपूर का एक भी सीन साथ में नहीं है। दोनों कलाकार फिल्म के दूसरे भाग में साथ में नजर आ सकते हैं।

पहला भाग मुख्य रूप से भगवान राम के जन्म, उनके वनवास और रावण के साम्राज्य की स्थापना पर केंद्रित होगा। इसमें राम और रावण की अलग-अलग यात्राएं दिखाई जाएंगी, जिनका आमना-सामना दूसरे भाग में देखने को मिल सकता है।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 'रामायण' का पहला भाग दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होने वाला है। वहीं, इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में आने की उम्मीद है।

रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान की भूमिका में नजर आने वाले हैं। लक्ष्मण के किरदार में रवि दुबे नजर आएंगे। इन सबके अलावा, लारा दत्ता, शीबा चड्डा, कुणाल कपूर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सत्येन सिंह भी फिल्म में नजर आने वाले हैं।

हां, फिल्म को ग्लोबल लेवल पर रिलीज करने के लिए इसे उच्च स्तर के VFX और 3D फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है। इसका निर्माण 'नमित मल्होत्रा' की कंपनी DNEG कर रही है, जो ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स के लिए जानी जाती है।

No tags available for this post.