Flypped Hindi

Asha Bhosle Death News: दुनिया भर में शोक की लहर

By |
Asha Bhosle Death News: दुनिया भर में शोक की लहर

भारतीय संगीत का एक स्वर्णिम अध्याय आज हमेशा के लिए समाप्त हो चुका है। अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक दुनियाभर पर राज करने वाली दिग्गज गायिका आशा भोसले ने 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह (asha bhosle death) दिया है। उनका निधन कल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से सीने में इंफेक्शन और अत्यधिक थकान से (Asha Bhosle heart attack) जूझ रही थी।

आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार शाम 4 बजे शिवाजी पार्क में किया जाएगा। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदा दी जाएगी।

आशा भोसले के बेटे ने दी थी जानकारी (asha bhosle news)

आशा भोसले का स्वास्थ्य बिगड़ने की वजह से कुछ दिनों पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस परिस्थिति में उनके बेटे आनंद भोसले और परिवार के अन्य सदस्य अंत तक उनके साथ रहे। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखभाल में जुटी हुई थी। लेकिन उम्र संबंधी जटिलताओं की वजह से उनकी स्थिति बिगड़ती चली गई और कल शाम उन्होंने दुनिया से विदा ले ली।

आशा भोसले के करियर पर एक नजर

महज 10 साल की उम्र से अपने गायन सफर की शुरुआत करने वाली आशा ताई ने भारतीय संगीत जगत को एक नई ऊंचाई दी। उन्होंने न केवल हिंदी, बल्कि 20 से अधिक भाषाओं में गाने गाए, जिसके लिए उनका नाम 'गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड' में भी दर्ज है। अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साये से निकलकर अपनी एक अलग पहचान बनाना उनके लिए बड़ी चुनौती थी। लेकिन उन्होंने 'कैबरे' से लेकर 'गजल' और 'भजन' तक, हर जॉनर में अपनी बिंदास पहचान बनाई।

उन्हें दादा साबह फाल्के पुरुस्कार और पद्म विभूषण जैसे देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से भी नवाजा गया था। asha bhosle famous songs की लिस्ट में ‘दम मारो दम’, ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘ये मेरा दिल’ और ‘जरा सा झूम लू मैं' शामिल हैं।

आशा भोसले की संपत्ति (asha bhosle net worth)

बता दें कि आशा जी सिर्फ एक गायिका ही नहीं थी, बल्कि वह एक सफल उद्यमी भी थीं। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 'Asha's' नाम की रेस्टोरेंट चेन भी स्थापित की है। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह अपने पीछे लगभग 80 से 100 करोड़ की कुल संपत्ति और बड़ा बिजेनस साम्राज्य छोड़ गई हैं।

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने X अकाउंट से श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम मोदी ने लिखा, भारत की सबसे प्रतिष्ठित और बहुमुखी आवाजों में से एक आशा भोसले के निधन से मैं बहुत दुखी हूं। दशकों से फैले उनके असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया है और दुनियाभर भर में अनगिनत दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। उन्होंने आगे लिखा, उनके परिवार, प्रशंसकों और संगीत प्रेमियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

वह हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी और उनके गीत हमेशा लोगों के जीवन में गूंजते रहेंगे। पीएम मोदी के अलावा, राष्ट्रपति मुर्मु, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी और सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी आशा भोसले को X पर श्रद्धांजलि दी है।

बॉलीवुड कलाकारों ने भी किया दुख व्यक्त

बॉलीवुड की तमाम हस्तियों अक्षय कुमार, अनुपम खेर, मनोज वाजपेयी, जूनियर एनटीआर, जैकी श्रॉफ ने भी दुख व्यक्त किया है। संगीत प्रमियों का कहना है कि भारतीय सिनेमा ने अपनी सबसे सुरीली और चंचल आवाज को हमेशा के लिए खो दिया है। आशा जी की आवाज का जादू सदियों तक गूंजता रहेगा। उनकी आवाज ने हमें जो यादें दी है, वो कभी फीकी नहीं पड़ेंगी। देश उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है।

No tags available for this post.