Flypped Hindi

Sanya Malhotra Breakup: सान्या और ऋषभ हुए अलग! क्या रही वजह?

By |
Sanya Malhotra Breakup: सान्या और ऋषभ हुए अलग! क्या रही वजह?

बॉलीवुड अदाकारा सान्या मल्होत्रा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर फिलहाल सुर्खियों में बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस सान्या का सितार वादक ऋषभ रिखीराम शर्मा के साथ ब्रेकअप (sanya malhotra break up) हो गया है। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन अब दोनों ने अपने-अपने रास्ते जुदा कर लिए हैं। इस खबर को सुनने के बाद सान्या के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं।

सान्या मल्होत्रा के ब्रेकअप का कारण (Sanya Malhotra breakup reason)

अब इन दोनों के ब्रेकअप की खबर से इटंरनेट पर चर्चा तेज हो गई है। सान्या और उनके बॉयफ्रेंड (sanya malhotra boyfriend) ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिकली कुछ भी नहीं कहा था। ये दोनों हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट ही रहे हैं। हालांकि, इन दोनों को एक दो बार साथ में जरूर देखा गया है, लेकिन कपल के रूप में दोनों कभी भी खुलकर सामने नहीं आए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सान्या मल्होत्रा और ऋषभ रिखीराम शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो भी किया है और दोनों अपनी जिदंगी में आगे बढ़ गए हैं। ऐसी खबर भी सामने आई है कि ऋषभ ने मूवऑन भी कर लिया है और वे किसी और के साथ रिलेशन में है, जिसे उन्होंने प्राइवेट रखा है। बता दें कि सान्या और ऋषभ रिखीराम ने अपने ब्रेकअप की खबरों पर किसी प्रकार का कोई रिएक्ट नहीं किया है, जिससे अभी कुछ भी कहना गलत होगा।

ब्रेकअप की पुष्टि न होने के बाद भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की अनफॉलोइंग ने फैंस के बीच चर्चा को और अधिक तेज कर दिया है। आमतौर पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब सितारे किसी खास को अनफॉलो करते हैं, तो ऐसा माना जाता है कि इनके बीच कोई पर्सनल विवाद या फिर दूरी आ गई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी सान्या और ऋषभ की तस्वीरें

दोनों के रिलेशनशिप में आने की चर्चा (sanya malhotra relationships) उस वक्त तेज हुई थी, जब 2025 में सान्या और ऋषभ की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया था। दोनों एक ही लोकेशन पर स्पॉट किए गए थे। एक फोटो में ऋषभ अपने फैन के साथ फोटोज ले रहे हैं, तो वहीं सान्या साइड में खड़ी हुई नजर आ रही थी।

इसके बाद से इनके अफेयर की खबरें (sanya malhotra news) सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। दोनों को एक इवेंट में भी साथ में स्पॉट किया गया था। इन दोनों ने एक ही शख्स के साथ अलग-अलग फोटोज लिए थे। ऐसा भी माना जा रहा था कि दोनों 2024 से एक दूसरे को जानते थे।

सान्या ने मिसेज में किया था शानदार प्रदर्शन

सान्या मल्होत्रा की फिल्मी दुनिया के बारे में बात करें, तो उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीता है। इनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘दंगल’ थी। सान्या को आखिरी बार ‘मिसेज’ मूवी में देखा गया था। 7 फरवरी 2025 को आई इस फिल्म में सान्या के रोल को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वे ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी नजर आई थीं।

बात करें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की तो वे नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगी, जिसका प्रीमियर 15 अप्रैल को होने वाला है। वहीं बात करें ऋषभ रिखीराम की तो, वे एक सितार वादक हैं और अपने सितार वादन के साथ अन्य कार्यक्रमों पर भी फोकस कर रहे हैं।

No tags available for this post.