Flypped Hindi

'Dhurandhar 2' देखकर हैरान हुए विराट कोहली, लिखा स्पेशल नोट

By |
'Dhurandhar 2' देखकर हैरान हुए विराट कोहली, लिखा स्पेशल नोट

आदित्य धर की फिल्म 'Dhurandhar 2' का दबदबा आज भी बरकरार है। फिल्म 1 हजार करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और कमाई के मामले में यह अभी भी थमने का नाम नहीं ले रही है। फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी गहरी छाप छोड़ दी है कि आज भी लोग इसके बारे में चर्चा कर रहे (Dhurandhar 2 Review) हैं । अब क्रिकेटर विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।

दरअसल, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की (Virat Kohli dhurandhar 2 Review) है । हाल ही में उन्होंने फिल्म देखी और इसके अनुभव से प्रभावित होकर सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें वे फिल्म की खूब प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि 'Dhurandhar 2' को लेकर विराट ने क्या लिखा है?

'Dhurandhar 2' को देखकर गदगद हुए विराट कोहली (Virat Kohli Dhurandhar 2 Review)

इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा कि आज उन्होंने 'Dhurandhar 2' देखी। उन्होंने इस फिल्म को एक अलग ही सिनेमैटिक एक्सपीरियंस कहा और बोले कि उन्होंने भारत में पहले कभी भी इस तरह की फिल्म नहीं देखी है।

यह मेरे लिए एक अलग ही एक्सपीरियंस लेकर आई है। इसके अलावा, उन्होंने शेयर किया कि लगभग 4 घंटे की इस फिल्म में उन्हें जरा सी भी बोरियत महसूस नहीं हुई और उन्होंने एक पल के लिए भी अपनी पलक नहीं झपकाई। इस फिल्म ने उनके भीतर के इमोशन का जगा दिया है।

आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए बोले विराट

मूवी देखने के बाद विराट ने डायरेक्टर आदित्य धर की खूब सराहना की है। उन्होंने आदित्य को जीनियस बताते हुए कहा कि ‘उनका विजन और कॉन्फिडेंस’ दोनों कमाल का है। सच में आदित्य ने एक मास्टरपीस तैयार किया है। उन्होंने लिखा, आपका कौशल और विश्वास आपके द्वारा बनाई गई इस फिल्म में साफ झलकता है। इसके लिए ‘आपको सलाम’।

रणवीर सिंह की भी विराट ने खूब तारीफ की है। कोहली ने लिखा कि वैसे तो सभी कलाकारों ने अपने किरदारों को बखूबी निभाया है, लेकिन रणवीर सिंह ने इस फिल्म में अपनी एक अलग ही जगह बनाई है। आपका प्रदर्शन ‘एकदम वाओ’ है। विराट कोहली के इस रिएक्शन को देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट लेवल एक कदम और ऊपर चला गया है।

अनुष्का शर्मा ने भी की फिल्म की तारीफ (Anushka Sharma Dhurandhar 2 Review)

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘धुरंधर 2 (द रिवेंज)’ की जमकर तारीफ की है। अनुष्का कहती हैं कि 4 घंटे की इस फिल्म ने एक पल के लिए भी बोर नहीं होने दिया। आदित्य धर ने इस फिल्म को बेहद बारीकी से बनाया है और फिल्म भी शानदार है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने (Anushka Sharma Dhurandhar 2 Review) रणवीर सिंह के लिए लिखा कि तुमने इस किरदार पर अपना कब्जा जमा लिया है।

ऐसे किरदार जिंदगी में एक ही बार मिलते हैं, जिसे तुमने पर्दे पर जीवित कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अर्जुन रामपाल, आर माधवन और राकेश वेदी को भी स्पेशल मेंशन किया है।

आदित्य धर ने विराट की पोस्ट पर किया रिस्पॉन्स

विराट की इस पोस्ट पर आदित्य धर ने लिखा कि ‘वाओ विराट!’ मुझे सच में विश्वास नहीं हो रहा है कि ऐसा रियल में हो रहा है। आदित्य ने कहा कि मैं तुम्हारा अंडर 19 के दिनों से ही फैन रहा हूं। ऐसे में जब अपनी जनरेशन का कोई दिग्गज बल्लेबाज आपकी तारीफ करता है, तो इस एहसास को शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरह से विराट क्रिकेट मैदान में अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के साथ देश का गौरव बढ़ाते हैं। वह भी अपनी फिल्मों के माध्यम से देश को गर्व महसूस कराने का हर संभव प्रयास करेंगे

क्या है फिल्म ‘धुरधंर 2’?

19 मार्च को सिनेमाघरों में आया ‘धुरंधर’ का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने सिनेमाजगत में एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है। यह फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर ड्रामा है। फिल्म की कहानी भारतीय खुफिया एजेंसी के मिशन से शुरू होती हुई अनकही कहानियों के आस-पास घूमती है। फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का रोल किया है।

फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन से लेकर कई दिग्गज कलाकारों ने इसके हर एक किरदार को वास्तिवकता से जोड़ने की पूरी कोशिश की है। 4 घंटे की यह फिल्म दर्शकों को एक भावुक सफर की ओर ले जाने में कामयाब रही है।

धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन(Dhurandhar 2 Box Office Collection)

बता दें कि फिल्म ने अब तक भारत में 1023.77 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 1225.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है। 19वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में लगभग 5 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई 397 करोड़ रुपये जा पहुंची है। अगर इसके ओवरऑल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 1622.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म अभी भी बड़े पर्दे पर कमाल कर रही है, लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार पहले की तुलना में धीमी हो गई है।

No tags available for this post.