Flypped Hindi

RR vs RCB Match Preview in Hindi: गुवाहाटी में किसकी होगी जीत?

By |
RR vs RCB Match Preview in Hindi: गुवाहाटी में किसकी होगी जीत?

दिन प्रतिदिन आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है! बता दें कि कल यानी 10 अप्रैल को सीजन का 16वां मैच राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी के बीच होने वाला है। यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा, जो राजस्थान का दूसरा घर माना जाता है।

आईपीएल के इस मैच में हमें कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इस सीजन में दोनों टीमें अब तक एक भी मैच नहीं हारी हैं, इसलिए कल की जंग नंबर 1 की कुर्सी के लिए होगी।

मैच की पूरी जानकारी

विवरणजानकारी
मुकाबलाराजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (16वां मैच)
सीरीजइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026
दिनांक10 अप्रैल, 2026
समयशाम 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थानबरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी

क्या राजस्थान रॉयल्स लगा पाएगी जीत की हैट्रिक?

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने अपने शुरुआती तीनों मैचों में जीत दर्ज की है और 6 पॉइंट्स के साथ टेबल में शीर्ष पर मौजूद हैं।

  • बल्लेबाजी की ताकत: जैसा कि आप जानते हैं कि यशस्वी जायसवाल जबरदस्त फॉर्म में हैं। पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ उनकी 77 रनों की पारी ने साबित कर दिया कि उन्हें रोकना मुश्किल है। उनके साथ वैभव सूर्यवंशी और मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर और कप्तान रियान टीम को मजबूती देते हैं।
  • घातक गेंदबाजी: बल्लेबाजी के अलावा, राजस्थान के गेंदबाजी विभाग का भी शानदार प्रदर्शन रहा है। जोफ्रा आर्चर की रफ्तार और तुषार देशपांडे की डेथ ओवर्स में सटीक गेंदबाजी ही राजस्थान की सबसे बड़ी ताकत है। साथ ही रवि बिश्नोई की फिरकी विपक्षी बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

विराट का अनुभव और नई कप्तानी का जोश

रजत पाटीदार के नेतृत्व में आरसीबी ने सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की है। 2 मैचों में 2 जीत के साथ वे पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं और कल की जीत उन्हें नंबर 1 पर पहुंचा सकती है।

  • बल्लेबाजी का आधार: विराट कोहली एक बार फिर टीम की रीढ़ बने हुए हैं। पिछले मैच में उनके द्वारा लगाए गए रन टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। देवदत्त पाडिक्कल और फिल साल्ट की आक्रामक शुरुआत टीम को बड़ा स्कोर दिलाने में मदद करती है।
  • गेंदबाजी का संतुलन: भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी की नई गेंद से स्विंग कराने की काबिलियत पावरप्ले में विकेट निकालने की गारंटी देती है। वहीं यश दयाल और नुवान तुषारा डेथ ओवर्स की जिम्मेदारी संभालेंगे।

पिच रिपोर्ट और वेन्यू गाइड (Barsapara Stadium Pitch Report in Hindi)

क्रिकेट एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुवाहाटी का बरसापारा स्टेडियम अपनी फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, यहाँ का इतिहास हाई-स्कोरिंग मैचों का रहा है। जिसे आप निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं, जैसे कि :-

  • औसत स्कोर: यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर 160-180 के बीच रहता है।
  • ओस का प्रभाव: शाम का मैच होने के कारण दूसरी पारी में ओस गिरने की पूरी संभावना है, जिससे बाद में गेंदबाजी करना कठिन हो सकता है।
  • टॉस का महत्व: ओस के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

मैच की 2 बड़ी चुनौतियां (Key Battles)

  1. यशस्वी जायसवाल बनाम जैकब डफी: पावरप्ले में जायसवाल का बल्ला और डफी की स्विंग के बीच की टक्कर मैच का रुख तय करेगी। इस समय जायसवाल ने इस आईपीएल में सबसे ज्यादा 3 पारियों में 170 रन बनाए हैं। दूसरी ओर, डफी ने भी 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किए हैं।
  2. टिम डेविड बनाम रवि बिश्नोई: टिम डेविड स्पिन को बहुत अच्छा खेलते हैं, लेकिन इन फॉर्म रवि बिश्नोई की गुगली उन्हें इस मैच में परेशान कर सकती है। टिम डेविड ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ मात्र 25 गेंदों पर 70 रनों की तूफानी पारी खेली थी। वहीँ, रवि बिश्नोई ने भी मुंबई के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले में अहम 2 विकेट अपने नाम किए थे।

दोनों टीमों का संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फेरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

आरसीबी: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पाडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी

निष्कर्ष

क्या आप भी ऐसा मानते हैं कि आईपीएल 2026 में होने वाला कल का मुकाबला केवल दो पॉइंट्स के लिए नहीं, बल्कि मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल करने के लिए भी है। जहाँ राजस्थान के पास 'होम एडवांटेज' है, वहीं आरसीबी के पास विराट कोहली जैसा मैच विनर है। आंकड़ों के आधार पर राजस्थान का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन गुवाहाटी की छोटी बाउंड्री पर टिम डेविड और रियान पराग जैसे हिटर्स गेम को कभी भी पलट सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

राजस्थान की असली ताकत उनकी संतुलित गेंदबाजी और यशस्वी जायसवाल की फॉर्म है। जोफ्रा आर्चर और रवि बिश्नोई की जोड़ी विपक्षी टीम के लिए बड़ा खतरा है।

आरसीबी के लिए विराट कोहली का अनुभव और भुवनेश्वर कुमार की शुरुआती स्विंग जीत का मुख्य फैक्टर साबित होगी। टीम का मध्यक्रम भी काफी मजबूत दिख रहा है।

गुवाहाटी की पिच बल्लेबाजों की मददगार होती है। छोटी बाउंड्री और फ्लैट विकेट के कारण यहाँ 170-180 का स्कोर बनना आम बात है।

No tags available for this post.