Flypped Hindi

GT vs LSG Match Preview in Hindi: इकाना के मैदान में बड़ी भिड़ंत

By |
GT vs LSG Match Preview in Hindi: इकाना के मैदान में बड़ी भिड़ंत

IPL 2026 का 19वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला लखनऊ के शानदार भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। 

यह दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच जीतकर आ रही हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स को 3 विकेट से हराया है। इस मैच में लखनऊ के युवा खिलाड़ी मुकुल चौधरी ने मैच जिताऊ नाबाद 27 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली थी।

वहीँ, दूसरे गुजरात ने दिल थम देने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हरा दिया था। राशिद खान इस मैच में 3 बहुमूल्य विकेट लेकर मैन ऑफ दा मैच चुने गए थे।

दोपहर का मैच होने के कारण लखनऊ की तपती धूप और एकाना की पिच की धीमी प्रकृति दोनों टीमों की कड़ी परीक्षा लेगी। आइए, इस महामुकाबले का गहराई से विश्लेषण करते हैं।

मैच विवरण: LSG बनाम GT (IPL 2026)

विवरणजानकारी
मैच नंबर19वां मुकाबला
दिनांक12 अप्रैल, 2026 (रविवार)
समयदोपहर 3:30 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थानएकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
कप्तानऋषभ पंत (LSG) vs शुभमन गिल (GT)

एकाना की पिच पर किसको मिलेगी अधिक मदद?

ऐसा कहा जाता है कि लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच अपनी दोहरी प्रकृति के लिए जानी जाती है। यहाँ की पिच पर काली और लाल मिट्टी के अलग-अलग ट्रैक हैं।

  • बल्लेबाजों की चुनौती: क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोपहर का मैच होने की वजह से पिच जल्दी सूख सकती है, जिससे स्पिनर्स को काफी ग्रिप और टर्न मिलेगा। इस पिच पर शुरुआत में गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आ सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, रन बनाना मुश्किल हो जाता है।
  • स्पिनर्स का दबदबा: राशिद खान और मणिमरण सिद्धार्थ जैसे गेंदबाजों के लिए यहाँ काफी कुछ होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर एक सम्मानजनक स्कोर (170-180) खड़ा करना चाहेगी, क्योंकि यहाँ लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):

मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान/ विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी, राजकुमार यादव

गुजरात टाइटंस (GT):

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा

मैच के मुख्य आकर्षक मुकाबले

  1. शुभमन गिल बनाम मोहम्मद शमी: गुजरात के कप्तान गिल के सामने उनके पूर्व साथी मोहम्मद शमी होंगे। शमी की लहराती हुई सीम और गिल की क्लासिक बल्लेबाजी के बीच की जंग मैच की दिशा तय करेगी।
  2. ऋषभ पंत बनाम राशिद खान: मिडिल ओवर्स में लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत और दुनिया के सबसे खतरनाक लेग स्पिनर राशिद खान का आमना-सामना होगा। पंत की आक्रामकता बनाम राशिद की 'गुगली' देखने लायक होगी।
  3. मयंक यादव की रफ़्तार: युवा मयंक यादव अपनी 150+ किमी/घंटा की रफ़्तार से जोस बटलर जैसे दिग्गज बल्लेबाज को चौंका सकते हैं।

रणनीति: लखनऊ का 'पेस' और गुजरात का 'बैलेंस'

आईपीएल के इस सीजन में लखनऊ की टीम इस बार मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव की नई जोड़ी के साथ बेहद खतरनाक नजर आ रही है। साथ ही दिगवेश सिंह राठी के आने से उनका स्पिन विभाग मजबूत हुआ है। ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम काफी आक्रामक क्रिकेट खेल रही है।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के पास साईं सुदर्शन और शुभमन गिल के रूप में सबसे घातक ओपनिंग जोड़ी है। मिडिल ऑर्डर में राहुल तेवतिया और शाहरुख खान जैसे 'फिनिशर्स' उनकी ताकत हैं। गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज की जोड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त करने का माद्दा रखती है।

हेड-टू-हेड आंकड़े

  • कुल मैच: 7
  • GT की जीत: 4
  • LSG की जीत: 3

निष्कर्ष

यह एक हाई-वोल्टेज मुकाबला होने की उम्मीद है। लखनऊ को अपने घर और समर्थकों का पूरा साथ मिलेगा, जबकि गुजरात अपनी संतुलित टीम के साथ उन्हें चुनौती देगी। पिच को देखते हुए, जो भी टीम स्पिन विभाग में बेहतर प्रदर्शन करेगी और मिडिल ओवर्स में स्ट्राइक रोटेट करेगी, उसके जीतने की संभावना अधिक है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

No tags available for this post.