SRH vs PBKS Match Preview in Hindi: किसकी होगी जीत?

IPL 2026 के 17वें मुकाबले में कल पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होने वाला है। आईपीएल का यह मुकाबला पंजाब के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल के पिछले कुछ मैचों को देखें, तो पंजाब की टीम इस समय बेहतरीन फॉर्म में है और पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। वहीं, ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद अपनी लय तलाशने की कोशिश करेगी।
IPL 2026: PBKS बनाम SRH मैच विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| मैच नंबर | 17वां मैच, IPL 2026 |
| तारीख और समय | कल, दोपहर 3:30 बजे (IST) |
| स्थान | मुल्लानपुर स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| लाइव स्ट्रीमिंग | जियो सिनेमा और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क |
पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
पिच क्यूरेटर के अनुसार, मुल्लानपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अधिक फायदेमंद रहती है, जहाँ गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। यहाँ की बाउंड्री थोड़ी बड़ी हैं, जो स्पिनर्स को बीच के ओवरों में खेल में बने रहने का मौका देती हैं।
IPL 2026 के इस मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। बता दें कि दिन का मैच होने की वजह से ओस कोई प्रभाव देखनें को नहीं मिलेगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स (PBKS):
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कॉनॉली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान/ विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट
हेड-टू-हेड आंकड़े: कौन है भारी?
अगर इतिहास पर नजर डालें, तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा पंजाब किंग्स पर हमेशा से भारी रहा है।
- कुल मैच: 24
- SRH की जीत: 17
- PBKS की जीत: 7
मैच के मुख्य आकर्षण (Key Battles)
- ट्रेविस हेड बनाम अर्शदीप सिंह: पावरप्ले में हेड की आक्रामक बल्लेबाजी और अर्शदीप की स्विंग गेंदबाजी के बीच जंग देखने लायक होगी। बता दें कि ट्रेविस हेड अभी आउट ऑफ फॉर्म चल रहें हैं, वह पिछले तीन मुकाबलों में सिर्फ 64 रन ही बना पाएं हैं। वहीँ, अर्शदीप सिंह भी उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी नहीं कर पाएं हैं।
- श्रेयस अय्यर बनाम ईशान किशन: क्रिकेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों टीमों के कप्तानों की रणनीतिक सूझबूझ इस मैच का नतीजा तय कर सकती है।
- युजवेंद्र चहल की फिरकी: मुल्लानपुर के बड़े मैदान पर चहल हैदराबाद के मिडिल ऑर्डर के लिए खतरा बन सकते हैं। चहल आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इन्होनें 177 मैचों में 224 से अधिक विकेट लिए हैं।
निष्कर्ष
आपको क्या लगता है कि पंजाब किंग्स अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठा पाएगी? आईपीएल 2026 के इस मैच में हैदराबाद अपने पिछले रिकॉर्ड को बरकरार रखने की कोशिश करेगी। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पंजाब का पलड़ा थोड़ा भारी लग रहा है, लेकिन SRH के पास क्लासेन और हेड जैसे मैच विनर्स हैं।
यह मैच हाई-स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है, जहाँ 180-190 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं कहा जा सकता। दर्शकों को कल एक ब्लॉकबस्टर मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
No tags available for this post.


