Flypped Hindi

जाकिर खान धुरंधर 2 विवाद पर अमीषा पटेल ने क्या कहा ?

By |
जाकिर खान धुरंधर 2 विवाद पर अमीषा पटेल ने क्या कहा ?

रणवीर सिंह की 'Dhurandhar 2' का कमाल बड़े पर्दे पर आज भी जारी है। फिल्म की इंडस्ट्री से लेकर क्रिकेटर्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार कुछ न कुछ देखने और सुनने को मिल जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

हाल ही में एक अवॉर्ड शो के दौरान जाकिर खान ने ‘धुरंधर 2’ की सफलता को लेकर एक कमेंट (Zakir Khan comments on dhurandhar 2) किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर बहस (Dhurandhar controversy) छिड़ गई है। इस वीडियो में जाकिर खान ने इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 'फिल्म की सफलता के बाद बॉलीवुड हिल गया है और डर गया है'। इस कमेंट पर एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि, 'निगेटेविटी फैलाना बंद करो'!

जाकिर खान के बयान पर फूटा अमीषा पटेल का गुस्सा (ameesha patel reaction)

अमीषा पटेल ने जाकिर खान के उस मजाक पर प्रतिक्रिया दी है, जो कि उन्होंने अपने एक अवॉर्ड शो में बोला था। जाकिर ने कहा था कि, 'धुरंधर की सफलता के बाद इंडस्ट्री की जली तो है'। 'बम फिल्म की ल्यारी में फूटे, लेकिन धुआं बांद्रा से जुहू' में हुए हैं। जाकिर खान के दिए गए इस बयान (Zakir Khan controversy) पर अमीषा पटेल भड़क गई और उन्होंने भी एक पोस्ट शेयर करते हुए करारा प्रहार किया है। पोस्ट में अमीषा ने लिखा- 'यार निगेटिविटी फैलाना बंद करो'!

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने फिल्म को वैल्यू और रिस्पेक्ट दी है। शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन और अजय देवगन जैसे कई सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने 1 नहीं बल्कि कई सारी सुपरहिट फिल्म की है और आगे भी करेंगे। चिल-गदर पिछले कई सालों से मची आ रही है और आगे भी ऐसा होता रहेगा।

अमीषा ने पहले ही कर दी थी धुरंधर की तारीफ

‘धुरंधर’ की तारीफ बालीवुड से लेकर साउथ के कलाकारों ने भी की है। अमीषा पटेल पहले ही X पर फिल्म की तारीफ के लिए पोस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने पोस्ट पर लिखा था, 'आंखें खोलने वाला'। इंडस्ट्री का फिल्म की सराहना करना बनता है और ब्रांड सारी तारीफों का हकदार भी है। लेकिन इंडस्ट्री को यह भी समझने की आवश्यकता है कि आदित्य धर ने एक फिल्म बनाई है, कोई प्रोजेक्ट नहीं, एक्टर्स को फिल्म में कास्ट किया गया है, इंस्टाग्रामर्स के लिए नहीं जो पार्टियों में ट्रेंड करते है। इसलिए फिल्म बनाएं, प्रोजेक्ट नहीं।

‘Dhurandhar 2’ का अब तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

निर्देशक आदित्य धर की फिल्म 'Dhurandhar 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है और आज भी इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। 20 दिनों मे फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1641 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है। यह 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है, जिसने भारत मे नेट कलेक्शन 1033 करोड़ रुपये का किया है।

'Dhurandhar 2' स्टार कास्ट

बात करें फिल्म की स्टार कास्ट की तो, धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश वेदी, सारा अर्जुन और कई अन्य कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। धुरंधर का दूसरा पार्ट ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को रिलीज हुआ था, जिसके बाद से आज भी इस फिल्म का क्रेज दर्शकों के दिलों में कायम हैं।

No tags available for this post.