Ranveer Singh Acting: अनुराग कश्यप ने खोला लूटेरा एक्टिंग का राज

आदित्य धर की फिल्म 'Dhurandhar 2' की तारीफ का सिलसिला लगातार जारी है। फिल्म की तारीफ को लेकर कभी क्रिकेटर, कभी सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक अनुराग कश्यप ने भी एक्टर रणवीर सिंह की अदाकारी (ranveer singh acting) की तारीफ करते हुए उनके त्याग और समपर्ण की एक स्टोरी शेयर की है। ‘धुरंधर 2’ को देख कर उन्हें फिल्म ‘लूटेरा’ के एक सीन की याद आ गई, जिसमें रणवीर सिंह ने फिल्म में दर्द को असली बनाने के लिए कैसे खुद को चोटिल किया था।
अनुराग कश्यप ने की धुरंधर 2 पर रणवीर सिंह की तारीफ (anurag kashyap comment)
डायरेक्टर ने कहा कि हम ‘धुरंधर’ के बारे में कई कहानियां सुन रहे हैं कि कैसे रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल और बाकी कलाकारों ने फिल्म के सीन को रियल बनाने के लिए खुद को घायल किया। उन्होंने इस किरदार में खुद को ढालने के लिए काफी मेहनत की और फिल्म ने कमाई में शानदार रिकॉर्ड कायम किया है। ऐसे में अनुराग कश्यप को (anurag kashyap comment) फिल्म लूटेरा के एक सीन की याद आ गई , जिसमें एक सीन के लिए कैसे रणवीर ने अपने आप को घायल किया था।
अनुराग ने बताया कि फिल्म लूटेरा के एक क्लाइमेक्स में रणवीर सिंह (ranveer singh lootera) को गोली लगती है और उस दर्द को सही से महसूस करने के लिए रणवीर ने अपने पेट में बिना किसी को बताए स्टेपलर चुभा लिया था।
उस सीन को बड़े पर्दे पर रियल बनाने के लिए और कैमरा पर असली दर्द नजर आए, इसके लिए उन्होंने एक एक्टर के रूप में इतनी मेहनत की हमें उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा। उन्होंने अपना दर्द किसी के साथ शेयर नहीं किया। उनके इस दर्द का एहसास हम सभी को उस समय हुआ, जब वे हिलने-डुलने में असमर्थ हो गए।
OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार 'Dhurandhar 2'
वहीं अब खबरें सामने आ रही हैं कि बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में इतिहास रचने वाली फिल्म अब जल्द ही ओटीटी पर भी नजर आने वाली है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के डिजिटल राइट्स एक ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खरीद लिए हैं। जानकारी सामने आ रही है कि यह फिल्म IPL खत्म होने के बाद यानी मई के आखिरी हफ्ते या जून की शुरुआत में रिलीज करने का प्लान बनाया जा रहा है। दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह फिल्म अब डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नया रिकॉर्ड कामय करने की लिस्ट में जाने वाली है।
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (dhurandhar 2 box office collection)
‘धुरंधर द रिवेंज’ लगातार सफलता की सीढ़िया चढ़ रही है, दिसंबर में बने पहले पार्ट से लेकर मार्च में आए दूसरे पार्ट ने कमाई के सारे रिकॉर्ड़ तोड़े हैं। दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ ने 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, यह कमाई 22 दिनों की है। भारत में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म की लिस्ट में 'Dhurandhar 2' का नाम जुड़ गया है।
'Dhurandhar 2' में कई दिग्गज कलाकारों ने किया काम
बता दें कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े कलाकारों ने काम किया है। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, मानव गोहिल और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने दमदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंडोर भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
क्या है 'Dhurandhar 2' की कहानी?
यह फिल्म रणवीर सिंह के किरदार हमजा उर्फ जसकीरत रंगी की कहानी को दर्शाता है और उसके मिशन के पीछे छुपी कहानी को उजागर करता है। यह कहानी बताती है कि कैसे वह ल्यारी की सत्ता अपने हाथ में लेता है और पाकिस्तान में भारत को धमकी देने वाले आतंकी नेटवर्क को खत्म करने के लिए काम करता है।
No tags available for this post.





