Flypped Hindi

Neetu Kapoor Anniversary: 47वीं सालगिरह पर ऋषि कपूर को किया याद

By |
Neetu Kapoor Anniversary: 47वीं सालगिरह पर ऋषि कपूर को किया याद

बॉलीवुड की सबसे चहेती और सदाबहार जोड़ियों में से एक मानी जाने वाली ऋषि कपूर और नीतू कपूर के प्यार की कहानी आज भी करोड़ों फैंस के दिलों में जिंदा है। कल यानी 13 अप्रैल को इस पावर कपल की सगाई की 47वीं एनीवर्सरी (neetu kapoor engagement anniversary) थी। इस खास मौके पर नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गई और सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारी सी यादें शेयर की है (neetu kapoor post), जिसे फैंस देखकर काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

नीतू ने शेयर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज

नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम से अपनी और ऋषि कपूर की सगाई की एक बहुत ही पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा- ‘आज ही के दिन 1979 में हमारी सगाई हुई थी’। इस फोटो में ऋषि कपूर और नीतू कपूर बेहद ही जवान और खुश नजर आ रहे हैं। इस फोटो को देखते ही उस दौर की यादें ताजा हो गई, जब दोनों ने एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया था।

47 साल की वो खूबसूरत जर्नी

बता दें कि neetu kapoor and rishi kapoor की सगाई 13 अप्रैल 1979 में हुई थी। इसके बाद दशकों तक इस जोड़ी ने न केवल बड़े पर्दे ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘रफू चक्कर’ जैसी फिल्मों से अपना जलबा दिखाया, बल्कि असल जिंदगी में भी मिसाल कायम की।

साल 2020 में ऋषि कपूर के निधन (rishi kapoor death) के बाद नीतू कपूर अक्सर उनकी यादों को फैंस के साथ शेयर करती रहती है, यह दर्शाता है कि उनका रिश्ता शारीरिक मौजूदगी से भी काफी ऊपर है।

नीतू की पोस्ट पर सेलेब्स (neetu kapoor post) और फैंस ने लुटाया प्यार

जैसे ही नीतू कपूर ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की, वैसे ही कमेंट सेक्शन में प्यार की बाढ़ आ गई। इस पोस्ट पर उनकी बहू और बॉलीवुड अदाकार आलिया भट्ट, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी और बॉलीवुड की कई महानी हस्तियों ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

वहीं, फैंस भी इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और इस जोड़ी को ‘मेड फॉर ईच अदर’ बता रहे हैं। साथ ही ऋषि कपूर की जादुई मुस्कान को याद कर रहे हैं।

कब हुई थी नीतू और ऋषि की शादी

नीतू और ऋषि की शादी 22 जनवरी 1980 को हुई थी। उस समय की यह बॉलीवुड की सबसे मंहगी और चर्चित शादियों में से एक मानी गई थी। सूत्रों के मुताबिक, नीतू अपनी शादी के बीच इतने सारे स्टार्स की भीड़ देखकर बेहोश हो कई थी। नीतू और ऋषि के एक बेटा रणबीर कपूर और एक बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी है। बता दे कि अप्रैल 2020 में कैंसर की बीमारी की वजह से ऋषि कपूर (rishi kapoor death reason) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 

नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म

नीतू कपूर जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ बनाई गई है। जानकारी के मुताबिक, यह फिल्म एक पारिवारिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला दोबारा से शादी करने का निर्णय लेती है। इस फिल्म की शूटिंग शिमला में हुई है, जो कि 8 मई 2026 को रिलीज होगी।

नीतू कपूर की नेट वर्थ कितनी है? (neetu kapoor net worth)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतू कपूर की कुल संपत्ति लगभग 37 करोड़ से लेकर 225 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। उनकी इनकम का मुख्य सोर्स एक्टिंग, रियलिटी शो में जज की भूमिका, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट में निवेश है।

No tags available for this post.