Flypped Hindi

Anusha Dandekar Engagement: क्या दुल्हन बनेंगी अनुषा? भूषण प्रधान की पोस्ट ने मचाया तहलका!

By |
Anusha Dandekar Engagement: क्या दुल्हन बनेंगी अनुषा? भूषण प्रधान की पोस्ट ने मचाया तहलका!

टेलीविजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस और वीजे अनुषा दांडेकर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। 44 साल की अनुषा की सगाई (Anusha dandekar engagement) की खबरें अचानक से सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं। इसके पीछे की वजह है मराठी अभिनेता भूषण प्रधान का एक रहस्यमयी सोशल मीडिया पोस्ट, जिसने फैंस के बीच सगाई और शादी की अटकलों को तेज कर दिया है। पोस्ट पर फैंस अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी शेयर कर रहे हैं।

‘Save The Date’ का कैप्शन और अनुषा संग सगाई की अटकलें (Anusha dandekar engagement)

Bhushan Pradhan ने सिर्फ फोटो ही नहीं, बल्कि एक तारीख भी शेयर की है, जिसके कैप्शन में लिखा है- 'Save The Date ‘24 July 2026'’। बता दें कि फोटो में भूषण की लेडीलव का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। फोटो में भूषण ने अपनी गर्लफ्रेंड को गले लगाकर रखा है। इस पोस्ट पर लिखी तारीख के सामने आने के बाद से फैंस ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि यह उनकी और अनुषा की शादी की डेट हो सकती है।

हालांकि, कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि यह किसी अपकमिंग फिल्म का प्रोमशन या प्रोजेक्ट भी हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कुछ लोगों को इस तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

कई मराठी एक्टर्स ने दी बधाई

इतना ही नहीं, भूषण के इस पोस्ट पर कई मराठी कलाकारों ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है। इस पोस्ट पर पाटिल, आरोह वेलंकर, विशाल निकम, मयूरी देशमुख, अमृता खानविलकर, सोनाली कुलकर्णी और कलाकारों ने कमेंट में बधाई दी है। इसके अलावा, कई फैंस इस पोस्ट के साथ अनुषा दांडेकर को भी टैग कर रहे हैं।

भूषण और अनुषा का रिश्ता

बता दें कि Anusha dandekar  age 44 साल और Bhushan pradhan age 39 साल है और इन दोनों का नाम काफी समय से एक साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में देखा गया है, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर खुलकर कुछ नहीं कहा है। वहीं, भूषण उम्र में अनुषा से 5 साल छोटे हैं, लेकिन फिर भी उनकी बॉन्डिंग फैंस को खूब पंसद आती है।

करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में थी अनुषा

अनुषा पहले भी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं। वह काफी लंबे समय तक एक्टर करण कुंद्रा के साथ सीरियस रिलेशनशिप (karan kundra ex girlfriend) में थी और यह दोनों लिव-इन में भी एक साथ रहे हैं। ब्रेकअप के बाद अनुषा ने अपनी लाइफ में मूव-ऑन करने का फैसला लिया और आगे बढ़ी। अब भूषण कुमार के साथ बढ़ती हुई नजदीकियों ने शादी की चर्चाओं को हवा दे दी है।

फैंस कर रहे ऑफिशियल स्टेटमेंट का इंतजार

हालाकि, अनुषा और भूषण ने सगाई की अटकलों पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब देखना यह होगा कि 24 जुलाई 2026 को अनुषा वाकई दुल्हन बनती हैं या फिर यह महज किसी फिल्म प्रोमशन का तरीका है।

कौन है अनुषा दांडेकर?

बता दें कि Anusha dandekar  एक मशहूर भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई वीजे, अभिनेत्री और गायिका है। अनुषा ने MTV इंडिया के साथ ‘लव स्कूल’ और ‘टीना दिवा’ जैसे फैमस शो होस्ट कर अपनी पहचान बनाई है। अभिनय में उन्होंने ‘मुंबई मैटिनी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया और ‘विरुद्ध’ जैसी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं, वह ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ जैसे शोज में जज का काम भी कर चुकी हैं।

Anusha dandekar net worth

ब्रांड एंडोर्समेंट और टेलीविजन होस्टिंग उनकी आय के मुख्य सोर्स माने जाते हैं। अपनी वित्तीय स्थिति को सही रखने के लिए वह म्यूचल फंड और प्रॉपर्टी में निवेश करती हैं। 44 की उम्र में भी वे अपनी वर्सटाइल प्रतिभा से आज भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं।

Bhushan pradhan net worth

भूषण कुमार एक लोकप्रिय मराठी अभिनेता हैं। वे फिल्मों और विज्ञापनों के साथ-साथ रेस्टोरेंट बिजनेस से भी अच्छी कमाई करते हैं। 2019 में मोस्ट डिजायरेबल मैन रहे भूषण ने हाल ही में अपने माता-पिता के लिए एक नया घर खरीदा है। 39 की उम्र में भी वे एक सफल और लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

No tags available for this post.