आधी रात दिल्ली में चला बुलडोज़र एक्शन, तुर्कमान गेट पर मचा बवाल
Delhi Bulldozer Action: राजधानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास बुधवार तड़के भारी बुलडोज़र कार्रवाई की गई, जिसमें प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण हटाने के उद्देश्य से जेसीबी और बुलडोज़र का इस्तेमाल किया।
यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमसीडी और पुलिस बल द्वारा की गई। ये बुलडोज़र कार्रवाई बुधवार तड़के करीब 1:30 बजे से शुरू हो गयी थी, जबकि इसे सुबह 8 बजे से शुरू करने की योजना थी।
मौके पर 15 से भी ज़्यादा बुलडोज़र, 70 डंपर और 150 से ज़्यादा एमसीडी कर्मचारी और करीब 1000 पुलिस जवान तैनात थे। साथ ही फ़ोर्स ने ड्रोन के माध्यम से पूरे इलाके की निगरानी की।
अवैध मकान, दुकान और अन्य अतिक्रमणों को किया गया ध्वस्त
पुलिस और नगर निगम की टीम ने मस्जिद के पास बने अवैध दवा घर, बारात घर, कुछ दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को ध्वस्त किया। बताया जा रहा है कि बुलडोज़र से कई ढांचे धराशायी किए गए। प्रशासन का दावा है कि ये सभी ढांचे अवैध थे और हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार हटाए गए।
लोगों ने विरोध में किया पुलिस बल पर पथराव
हालांकि कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पथराव के जवाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया। इस झड़प कई लोग और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
पूरे इलाके में कड़ी की कई सुरक्षा व्यवस्था
बुलडोज़र एक्शन और पुलिस से झड़प के कारण पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई और आसपास के रास्तों को बैरिकेड से बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
विरोध और तनाव का माहौल
स्थानीय निवासियों और धार्मिक समुदाय के कुछ लोगों ने बुलडोजर कार्रवाई पर गहरी आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया। विरोध के कारण इलाके में पुलिस प्रशासन और आम लोगों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बन गई और कुछ समय के लिये इलाके में आक्रोश का माहौल भी देखा गया।
देश और दुनिया की aaj ki khabar को पढ़ने के लिए hindi flypped updated news से जुड़े रहें।
पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया
पुलिस ने कहा है कि विरोध करने वालों की पहचान करने के लिए ज़रूरी कार्रवाई की जाएगी और उनके खिलाफ कानूनी रूप से एक्शन भी लिया जाएगा। प्रशासन ने यह भी बताया है कि बुलडोज़र एक्शन केवल अवैध निर्माणों तक सीमित रहा और किसी भी धार्मिक संरचना को निशाना नहीं बनाया गया।
क्या है कोर्ट और कानूनी पक्ष?
दिल्ली हाईकोर्ट ने कुछ अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन कई बिंदुओं पर याचिकाएं भी दायर की गई हैं। मस्जिद कमिटी ने कोर्ट से जवाब मांगा है और इस मामले की आगे की सुनवाई की याचिका भी दर्ज की है।
ट्रैफिक और सामान्य जीवन पर असर
बुलडोज़र कार्रवाई और भारी पुलिस फोर्स के कारण आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ और लोगों को आवाजाही में परेशानी का भी सामना करना पड़ा। प्रशासन ने जनता से शांति बनाई रखने की अपील की है।
FAQs
1. दिल्ली में बुलडोज़र कार्रवाई क्यों की गई?
उत्तर- प्रशासन के अनुसार यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए कोर्ट के आदेश पर की गई।
2. दिल्ली बुलडोज़र एक्शन कहां हुआ?
उत्तर- यह कार्रवाई पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में फैज़-ए-इलाही मस्जिद के पास की गई।
3. बुलडोज़र कार्रवाई के दौरान तनाव क्यों बढ़ा?
उत्तर- स्थानीय लोगों के विरोध और पथराव के कारण पुलिस को आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए।
4. दिल्ली बुलडोज़र एक्शन में क्या किसी धार्मिक ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया?
उत्तर- प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई केवल अवैध निर्माणों पर हुई, किसी धार्मिक ढांचे को नहीं छुआ गया।
Click to read the full article