Find the latest news and articles

धुरंधर 2: फिल्म सुपरहिट, पर सेंसर बोर्ड पर क्यों भड़के दीपक तिजोरी?

By |
धुरंधर 2: फिल्म सुपरहिट, पर सेंसर बोर्ड पर क्यों भड़के दीपक तिजोरी?

Dhurandhar 2 CBFC Controversy News in Hindi : भारतीय सिनेमा के गलियारों में इस समय केवल 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) के नाम की ही गूंज है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है।

Dhurandhar 2 CBFC Controversy News in Hindi

फिल्म मेकर्स का कहना है कि रणवीर सिंह, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, लेकिन सोचने वाली बात यह है कि इतनी बड़ी सफलता के बाद भी क्यों यह फ़िल्म आएदिन किसी न किसी नए विवाद में घिरती हुई नजर आती है।

हाल ही में, अनुभवी अभिनेता दीपक तिजोरी ने फिल्म के सेंसरशिप पैटर्न को लेकर CBFC यानी केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें : 'धुरंधर 2' के Fake वीडियो पर भड़के आदित्य धर, दी सख्त चेतावनी

क्या लिखा? दीपक तिजोरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में

दीपक तिजोरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्हें सच में यह समझ नहीं आता कि फिल्मो में आधी गालियों को म्यूट क्यों किया जाता है और आधी को रहने दिया जाता है? क्या सेंसर बोर्ड के पास कोई ऐसी खास बुद्धि है जो हम जैसे आम इंसानों के पास नहीं है?

बता दें कि दीपक तिजोरी की इस पोस्ट ने फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी है। उन्होंने 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल किए गए अपशब्दों को आंशिक रूप से म्यूट करने के CBFC के तरीके पर कड़ा ऐतराज जताया है।

बहुत से लोगों का यह भी कहना है कि दीपक तिजोरी ने अपनी इस सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से यह बताने की कोशिश की है कि फिल्म के उन दृश्यों की तरफ था जहाँ गालियों के केवल कुछ शब्दों को 'बीप' किया गया, जबकि बाकी शब्द साफ सुनाई दे रहे थे।

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार का बयान: ‘धुरंधर’ बड़ों के लिए, ‘भूत बंगला’ फैमिली एंटरटेनर

क्यों? फिल्म के 18+ सर्टिफिकेशन को लेकर उठे सवाल

क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के अनुभवी एक्टर दीपक तिजोरी का सबसे बड़ा सवाल फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर था। दीपक का मानना है कि जब फिल्म को पहले ही 'A' (18+) सर्टिफिकेट मिल चुका है, तो इसका सीधा मतलब है कि यह केवल Adults यानि 18 वर्ष से अधिक के लोगों के लिए है।

इसके अलावा, उन्होंने यह भी बोला है कि "आखिर हम यहाँ किसको बचा रहे हैं? और किससे? क्या एक वयस्क व्यक्ति आधे शब्द से प्रभावित हो जाएगा और पूरे शब्द से नहीं? जब दर्शक वयस्क है, तो उसे पूरी फिल्म उसी रूप में देखने का अधिकार होना चाहिए जैसी वह बनाई गई है।"

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार का बयान: ‘धुरंधर’ बड़ों के लिए, ‘भूत बंगला’ फैमिली एंटरटेनर

क्या है? फिल्म इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

दीपक तिजोरी ने फिल्म इंडस्ट्री की एक कड़वी सच्चाई बताते हुए OTT और थिएटर के बीच के अंतर पर भी तंज कसा है। दीपक तिजोरी के अनुसार, वही फिल्म जिसे थिएटर में काट-छाँट कर दिखाया जाता है, एक-दो महीने बाद OTT प्लेटफॉर्म्स पर बिना किसी कट के रिलीज कर दी जाती है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री को घेरते हुए दीपक ने सवाल उठाएं हैं कि सिनेमाघरों में जिस चीज को आधा म्यूट करना समझदारी माना जाता है, वही चीज थोड़े दिनों बाद घर पर परिवार और बच्चों के बीच पूरी आवाज में सुनाई देती है। ऐसे में थिएटर में की गई सेंसरशिप का क्या आधार रह जाता है?

यह भी पढ़े : 

'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन

क्या आप भी ऐसा मानते हैं? कि सेंसरशिप विवाद अपनी जगह है, लेकिन फिल्म की अपार सफलता अपनी जगह है। बता दें कि 'धुरंधर' का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और वह उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। बता दें कि अबतक के Dhurandhar 2 Box Office Collection ने सबको चौका दिया है। 

  • धुरंधर 2 की स्टार कास्ट: रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया है ।
  • धुरंधर 2 को लेकर CBFC के सुझाव: ऐसा कहा जा रहा है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुल 21 बदलावों का सुझाव दिया था, जिनमें से अधिकतर पार्ट हिंसा के दृश्यों को कम करने से संबंधित थे।
  • धुरंधर 2 की कमाई: जैसा कि आप जानते हैं कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में कई सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 की सक्सेस पार्टी में छाए रणवीर सिंह, डांस वीडियो वायरल

क्या सच में बदलाव की जरूरत है?

हकीकत तो यह है कि दीपक तिजोरी की यह नाराजगी केवल 'धुरंधर 2' के लिए नहीं है, बल्कि यह पूरे भारतीय सेंसरशिप सिस्टम की खामियों पर एक बड़ा सवाल है। 

इस विवाद के बाद, क्या बोर्ड को अब अपनी पुरानी गाइडलाइन्स में बदलाव करने की जरूरत है? क्या OTT के दौर में थिएटर की सेंसरशिप का कोई मतलब नहीं रह गया है? ये ऐसे सवाल हैं जिन पर अब फिल्म जगत के बड़े दिग्गजों को विचार करना होगा।

यह भी पढ़ें : Dhurandhar 2 review: बड़े पर्दे की बड़ी फिल्म, जानिए कैसी है कहानी?

अक्सर आपके द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs) –

प्रश्न :  दीपक तिजोरी ने 'धुरंधर 2' पर क्या सवाल उठाए?

उत्तर : उन्होंने 18+ सर्टिफिकेट के बावजूद फिल्म में गालियों को 'आधा म्यूट' करने की जरूरत पर कड़ा ऐतराज जताया है।

प्रश्न :  सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कितने बदलाव किए?

उत्तर : CBFC ने 'धुरंधर 2' को सर्टिफिकेट देने के लिए कुल 21 बदलाव और हिंसा के दृश्यों को कम करने के सुझाव दिए।

प्रश्न :  दीपक ने थिएटर और OTT के बीच क्या अंतर बताया?

उत्तर : उन्होंने कहा कि थिएटर में म्यूट की गई गालियां कुछ ही दिनों बाद OTT पर पूरी आवाज में सुनाई देती हैं।