SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

जाने क्यों नहीं होता मंजिल की किसी भी लिफ्ट में No. 13 का बटन

By Gautam | May 24, 2019
Featured Image
आपने बहुत बार बिल्डिंग की किसी भी मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया होगा। इतना ही कई लोग तो ऐसे भी होंगे जो ज्यादातर लिफ्ट का ही इस्तेमाल करते होंगे। परन्तु आप हम आपको लिफ्ट से जुडी एक ऐसी हैरान कर देने वाली बात से अवगत कराएंगे। जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। आपका एक दिन में कई बार लिफ्ट में आना जाना होता होगा। परन्तु आपने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया होगा की लिफ्ट के अंदर सभी फ्लोर के बटन उपलब्ध होते है। परन्तु आपको लिफ्ट में कभी भी नंबर - 13 का बटन नहीं देखने को मिलेगा। आज इसी के बारे में हम आपको विस्तार से बताएंगे की आखिर लिफ्ट में नंबर - 13 का बटन क्यों नहीं होता है? लिस्ट में नंबर - 13 के बटन को हमेशा से ही अशुभ माना जाता है। इतना ही नहीं इसको आंशिक रूप से एक बहुत ही वास्तविक भय के लिए जिम्मेदार माना जाता है। इस बात पर इन कुछ बातों को देखकर भी माना जा सकता है क्योंकि 13 वीं मंजिल पर ही राजकुमारी डायना की रहस्मय तरीके से मृत्यु हो गई थी। इतना ही नहीं इसके अलावा, Space Shuttle Columbia की सात पायलटो की पृथ्वी से अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरते समय मृत्यु हो गई थी। क्योंकि यह Space Shuttle Columbia की  13 वीं उड़ान थी।
कई होटलों 13 वीं मंजिल को हटा जा रहा है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है। क्योंकि लिफ्ट का अधिकतर उपयोग करने वाले लोगो में अंधविश्वाश की धारणा न पैदा हो जाए।
वैसे  हम आपको बताना चाहते है की 2007 के USA Today द्वारा लिखे गए एक लेख के अनुसार, 13 वीं मंजिल के कमरे के असाइनमेंट से गैलप पोल के 13% उत्तरदाताओं को परेशान किए जाने की बात लिखी थी। इतना ही नहीं उस लेख में  होटल-उद्योग के दिग्गज जेडब्ल्यू मैरियट जूनियर इस बात का जवाब कुछ अलग तरिके से दिया गया उन्होंने कहा की "यह पहली चीजों में से एक था जिसे मैंने सीखा: 13. मत जाओ।" लेकिन आज भी शिकागो के एक होटल में 13 वीं मंजिल आज तक बनी हुई है। हम आपको बता दें की शिकागो के पामर हाउस हिल्टन में यह 13 वीं मंजिल है। इतना ही नहीं इस इमारत को लगभग 140 वर्ष का समय हो गया है। इसके अलावा, होटल बर्नहैम में 13 वीं मंजिल नहीं थी। यह होटल कार्बन 105 साल  पुराना था। इस बात की पुष्टि उस होटल के ही एक फ्रंट-डेस्क कर्मचारी द्वारा की गई थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है की उन्होंने अपने जीवन में शिकागो के किसी भी शहर में 13 वीं मंजिल नहीं देखी है। इन सब बातो को जानकर यह पता चला है की क्यों आखिरकर किसी भी बिल्डिंग में 13 मंजिल पर जाने के लिए लिफ्ट के अंदर फ्लोर नंबर - 13 का बटन क्यों नहीं होता है। तथा क्यों लोग किसी भी होटल की 13 वीं मंजिल पर जाने से डरते है।

Click to read the full article

Tags:
India मंजिल लिफ्ट में No. 13 का बटन फ्लोर नंबर - 13 USA Space Shuttle Columbia

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *