क्या सच में 51 साल बाद दिखा Doomsday Plane! सोशल मीडिया पर हड़कंप
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर “Doomsday Plane” को लेकर बहुत अधिक चर्चाएँ देखनें को मिल रही हैं। जब अमेरिका के आसमान में इस प्लान को लोगों ने देखा तो उनके मन में डर के साथ कई सवाल भी आए। जैसे कि क्या कोई बड़ा युद्ध होने वाला है? क्या अमेरिका किसी आपातकालीन स्थिति की तैयारी कर रहा है?
क्या आप जानते हैं कि यह कोई सामान्य विमान नहीं है, बल्कि यह अमेरिका का सबसे रहस्यमयी और रणनीतिक विमान है। जिसको पूरी दुनिया “Doomsday Plane” के नाम से जान रही है।
यदि कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के रहस्यमयी विमान का नाम सुनता है तो उसको डर लगना स्वाभाविक है, इस Doomsday Plane को खासतौर पर बनाया ही इसलिए गया है कि यदि परमाणु हमला, बड़ा युद्ध या राष्ट्रीय आपदा जैसे हालात बनते हैं तो इस परिस्थिति में इस विमान का उपयोग किया जा सके।
आखिर क्या है Doomsday Plane?
बहुत कम लोग इस बारें में जानते होंगे कि अमेरिका का यह Doomsday Plane असल में एक Boeing E-4B Nightwatch विमान है। यह अमेरिका का एक मॉडिफाइड Boeing 747 विमान है। अमेरिका का वायु सेना द्वारा इस शक्तिशाली विमान को ऑपरेट किया जाता है। इतना ही नहीं, आप इसको अमेरिका का उड़ता हुआ कमांड सेंटर भी बोल सकते हैं।
यदि भविष्य में कभी भी अमेरिका की जमीन पर किसी आपदा के समय सरकारी दफ्तर, कमांड सेंटर या सुरक्षा सिस्टम ठप हो जाते हैं तो उस परिस्थिति में अमेरिका के बड़े अधिकारी और सेना इस विमान में बैठकर देश का संचालन कर सकते हैं।
क्यों इस विमान को ‘Flying Pentagon’ कहा जाता हैं?
यदि आप अमेरिकी निवासी है या फिर आप अमेरिका की राजनीति के बारें में जानते है तो आपको पता होगा कि Pentagon अमेरिका का रक्षा मुख्यालय है। अमेरिका का यह विमान इतना अधिक एडवांस है कि जरूरत पड़ने पर यह विमान हवा में बैठकर Pentagon जैसा कार्य करता है। इसलिए इस विमान को “Flying Pentagon” का नाम दिया गया है।
कब और कहाँ दिखाई दिया Doomsday Plane?
ख़बरों के अनुसार, इस विमान को हाल ही में Los Angeles International Airport (LAX) के नजदीक देखा गया है। इसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आमतौर पर इस विमान को आम नागरिक से दूर रखा जाता है, क्योंकि इसकी गतिविधियाँ ज़्यादा सार्वजनिक नहीं होती हैं।
विमान को देख लोगों में घबराहट क्यों हुई?
इस विमान का नाम ही ऐसा है लोगों को सुनते ही डर लगने लगे और वह इसके बारें में सोचने लग जाए। इस विमान को उस स्थिति के लिए तैयार किया गया है जब देश के ऊपर कोई बड़ा संकट आ जाए। डूम्सडे प्लेन को देखनें के बाद लोगों के मन में निम्नलिखित सवाल उठने लगे थे जैसे कि -
- क्या युद्ध शुरू होने वाला है?
- क्या कोई बड़ा हमला होने वाला है?
- अमेरिका किसी आपात स्थिति की तैयारी कर रहा है?
हमेशा ऐसा नहीं होता है कि किसी भी ऐसे विमान का दिखना कोई युद्ध का संकेत हो। कई बार इस प्रकार के विमानों को ट्रेनिंग, सुरक्षा अभ्यास या किसी विशेष सरकारी मिशन का हिस्सा भी हो सकता है।
Doomsday Plane की विशेषता क्या है?
इस विमान की विशेषता यह है कि जिस समय देश के हालात ख़राब होते है तो उस समय यह विमान ब्रह्मास्त्र बनकर कार्य करता है निम्नलिखित बिन्दुओं से आप इस विमान की विशेषता को समझ सकते हो।
परमाणु हमले के बाद भी काम करने में सक्षम - यदि भविष्य में कभी देश में परमाणु हमले जैसे हालात बनते है तो उस कठिन समय में यह विमान एक सैनिक के रूप में कार्य करता है। खासतौर पर इसको विभिन्न प्रकार की आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है।
आसमान में लंबे समय तक बने रहने की क्षमता - अमेरिका का यह खास विमान हवा में ईंधन भरकर काफी लंबे समय तक आसमान से अपने देश की रक्षा कर सकता है।
सुरक्षित कम्युनिकेशन - E-4B में ऐसे सिस्टम को लगाया जाता है जो दुनिया में कहीं भी सेना, सुरक्षा एजेंसी और बड़े नेताओं से आसानी से संपर्क बनाया जा सके।
अमेरिका के पास ऐसे कितने Doomsday Plane हैं?
दुनिया के शक्तिशाली देशों में से एक अमेरिका के पास ऐसे कुल 4 Boeing E-4B Nightwatch विमान हैं। खास बात यह है कि इनमें से एक विमान को हमेशा किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार रखा जाता है।
FAQs –
Q. Doomsday Plane’ क्या होता है?
A. यह अमेरिका का एक विशेष विमान है जिसका इस्तेमाल देश में आई किसी भी आपातकालीन स्थिति में किया जाता है।
Q. Doomsday Plane का असली नाम क्या है?
A. Boeing E-4B Nightwatch
Click to read the full article
No tags available for this post.