SEARCH

Find the latest news and articles

Searching articles...

DU SOL Admit Card 2025 Out: सेमेस्टर एग्जाम के लिए डीयू एसओएल एडमिट कार्ड 2025 जारी, स्टूडेंट्स sol.du.ac.in से करें डाउनलोड

By |
DU SOL Admit Card 2025 Out: सेमेस्टर एग्जाम के लिए डीयू एसओएल एडमिट कार्ड 2025 जारी, स्टूडेंट्स sol.du.ac.in से करें डाउनलोड

DU SOL Admit Card 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) 2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

यह एडमिट कार्ड दिसंबर-जनवरी में होने वाले सेमेस्टर एग्जाम के लिए जारी हुए हैं। छात्र अपना हॉल-टिकट डीयू एसओएल (DU SOL) की आधिकारिक वेबसाइट ‎sol.du.ac.in‎ से डाउनलोड कर सकते हैं।

2nd year, 3rd year और Ex-students के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड

आपको बता दें कि DU SOL 2025 Admit Card विशेष रूप से उन छात्रों के लिए जारी हुआ है, जो 2nd year और 3rd year में हैं या फिर Ex-students हैं। ये एडमिट कार्ड UG और PG दोनों कोर्सेज के छात्रों के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

हालांकि, First Year के छात्रों के एडमिट कार्ड को लेकर अभी कुछ जानकारी नहीं सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि उनके भी एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकते हैं।  

DU SOL Admit Card 2025 पर क्या जानकारी होगी?

विद्यार्थियों को बता दें कि उनके हॉल-टिकट पर जरूरी जानकारियाँ शामिल होंगी, जैसे- छात्र का नाम, रोल नंबर, कोर्स और वर्ष, परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख व समय, पेपर कोड, दिशा-निर्देश आदि। इसके अलावा आपका फोटो और सिग्नेचर भी एडमिट कार्ड पर होगा।

DU SOL 2025 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

1.  एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले डीयू एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।

2.  इसके बाद आपको होमपेज पर दिख रहे एडमिट कार्ड के लिंक क्लिक करना होगा।

3.  लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया विंडो पेज खुल जाएगा।

4.  अब आपको लॉगिन करने के लिए अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।

5.  जानकारी सही होने पर आपका हॉल-टिकट स्क्रीन पर जारी हो जाएगा।

6.  आप उसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें।

छात्रों को खुद ही निकालना होगा प्रिंट

किसी भी छात्र को यूनिवर्सिटी की ओर से एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी। सभी छात्रों को इसे ऑनलाइन ही डाउनलोड करना होगा। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके तुरंत उसकी हार्ड कॉपी प्रिंट कर लें।

किन बातों का ध्यान रखें

छात्रों को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो-आईडी प्रूफ ले जाना अनिवार्य है। इसके बिना किसी भी छात्र को एग्जाम में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा छात्र हॉल-टिकट पर दी गई सारी जानकारी, जैसे- नाम, कोर्स, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र आदि सभी को चेक कर लें। अगर कोई भी गलती हो, तो तुरंत विश्वविद्यालय (SOL) से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर समय से कम-से-कम 30 मिनट पहले पहुँचने की कोशिश करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी न हो।

DU SOL Admit Card 2025 Download Link

परीक्षा डेटशीट और एग्जाम शेड्यूल

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) ने दिसंबर-जनवरी 2025–26 सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए डेटशीट भी जारी कर दी है। परीक्षा दिसंबर 2025 से शुरू होकर फरवरी 2026 तक चलेगी। विभिन्न कोर्स और सेमेस्टर के अनुसार परीक्षा अलग-अलग होगी।

आधिकारिक वेबसाइट- sol.du.ac.in

FAQs

1. DU SOL Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उत्तर- छात्र DU SOL की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर Admit Card 2025 प्राप्त कर सकते हैं।

2. DU SOL Admit Card 2025 किन छात्रों के लिए जारी हुआ है?

उत्तर- यह एडमिट कार्ड 2nd Year, 3rd Year और Ex-Students/Backlog छात्रों के लिए जारी किया गया है।

3. DU SOL Exam Date Sheet 2025 कब जारी हुई है?

उत्तर- डेटशीट दिसंबर-जनवरी 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए जारी कर दी गई है।  

Click to read the full article

No tags available for this post.