Bollywood Celebrity Died in 2025: बॉलीवुड ने 2025 में खोये ये सितारे, यादों में रहेंगे हमेशा अमर
Celebrity Died in 2025: ये साल न सिर्फ़ बॉलीवुड के लिए बल्कि पूरे भारतीय सिनेमा जगत (Indian Film Industry) के लिए जुदाई के ग़म से भरा साल रहा। इस साल बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
इसमें अभिनेता मनोज कुमार, धर्मेंद्र, सतीश शाह, अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित, मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबीन गर्ग जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। ये लोग भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन ये हमारी यादों में हमेशा के लिए अमर हो चुके हैं।
आइए जानते हैं कि साल 2025 में हमने भारतीय सिनेमा जगत के किन बड़े नामों को खोया है।

1. मनोज कुमार (4 अप्रैल 2025)
मनोज कुमार एक प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक और निर्देशक थे, जिन्हें भारत कुमार भी कहा जाता था। शहीद, उपकार, पूरब और पश्चिम तथा क्रांति जैसी फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
2. मुकुल देव (23 मई 2025)
मुकुल देव को फिल्मों और टीवी में सहायक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। उन्होंने एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा फिल्म में काम किया और वह यमला पगला दीवाना, नमस्ते लंदन, सन ऑफ सरदार आदि कई फिल्मों के अलावा टीवी शो सीआईडी में भी नज़र आए थे।
3. शेफाली जरीवाला (27 जून 2025)
शैफाली जरीवाला अभिनेत्री, मॉडल और डांसर थीं, जिन्हें 2002 के सुपरहिट गाने कांटा लगा से पहचान मिली। वह रियलिटी शो बिग बॉस 13 का भी हिस्सा थीं। अपनी ग्लैमरस पर्सनालिटी और डांसिंग स्टाइल की वजह से वे काफी लोकप्रिय थीं।
4. अच्युत पोतदार (18 अगस्त 2025)
अच्युत पोतदार एक अभिनेता थे, जिन्होंने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में यादगार भूमिकाएँ निभाईं। बैंक अधिकारी की नौकरी छोड़कर उन्होंने अभिनय में कदम रखा था। उन्होंने मुन्ना भाई एमबीबीएस, 3 इडियट्स, भूतनाथ आदि कई फिल्मों में काम किया था।

5. प्रेम सागर (31 अगस्त 2025)
रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर एक फिल्म निर्माता, पटकथा लेखक और फ़ोटोग्राफ़र थे। उन्होंने टीवी सीरियल रामायण की मेकिंग और प्रचार में अहम भूमिका निभाई। वे सागर आर्ट्स से जुड़े रहे और धार्मिक-ऐतिहासिक मनोरंजन कंटेंट को आगे बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
6. जुबीन गर्ग (19 सितंबर 2025)
जुबीन गर्ग बॉलीवुड के एक मशहूर प्लेबैक सिंगर थे, जिन्होंने हिंदी फिल्मों में कई सुपरहिट गाने दिए। या अली जैसे गीतों ने उनकी आवाज़ को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। वे संगीत जगत के सभी युवाओं की एक प्रेरणादायक आवाज़ थे।
7. पंकज धीर (15 अक्टूबर 2025)
पंकज धीर एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेता थे, जिन्हें टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण की भूमिका से खास पहचान मिली। उन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया था। पंकज धीर के बेटे निकितिन धीर भी अभिनेता हैं।
बॉलीवुड और मनोरंजन से जुड़े latest blogs को पढ़ने के लिए hindi flypped से जुड़े रहें।
8. असरानी (20 अक्टूबर 2025)
असरानी एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता और कॉमेडियन थे, जिन्होंने 1960-70 के दशक से लेकर आज तक सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। शोले के जेलर जैसे यादगार किरदारों से लेकर अनेक हास्य भूमिकाओं तक, उनकी आवाज़, अंदाज़ और टाइमिंग दर्शकों को आज भी हँसाती है।
9. पीयूष पांडे (24 अक्टूबर 2025)
पीयूष पांडे भारत के मशहूर विज्ञापन गुरु थे, जिन्होंने ओगिल्वी इंडिया (विज्ञापन कंपनी) को नई पहचान दी। उनके रचनात्मक अभियानों जैसे हर घर कुछ कहता है और मिले सुर मेरा तुम्हारा ने भारतीय विज्ञापन को नई दिशा दी। पद्मश्री से सम्मानित, वे सरल भाषा और भावनात्मक जुड़ाव से ब्रांड कथा गढ़ने के लिए जाने जाते थे।

10. सतीश शाह (25 अक्टूबर 2025)
अभिनेता सतीश शाह एक अनुभवी भारतीय फिल्म और टीवी कलाकार थे, जिन्होंने ये जो है जिंदगी, साराभाई vs साराभाई जैसे लोकप्रिय शोज़ में हास्य और चरित्र भूमिकाओं से पहचान बनाई। अपनी कॉमिक टाइमिंग, सहज अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा के कारण वे हिंदी मनोरंजन जगत के प्रिय चेहरों में से एक थे।
11. सुलक्षणा पंडित (6 नवंबर 2025)
सुलक्षणा पंडित 70–80 के दशक की जानी-मानी भारतीय अभिनेत्री थीं। उन्होंने अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना और संजीव कुमार जैसे सितारों संग काम किया। वह रोमांटिक और भावनात्मक किरदारों के लिए पहचानी जाती थीं।
12. कामिनी कौशल (14 नवंबर 2025)
कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं, जिनका करियर 1940 के दशक से शुरू हुआ। उन्होंने नीचा नगर, बिराज बहू जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय किया। वे सरल व्यक्तित्व, नैतिक भूमिकाएँ और सशक्त महिला चरित्रों के लिए जानी जाती थीं।
13. धर्मेंद्र (24 नवंबर 2025)
धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता थे, जिन्हें ही-मैन भी कहा जाता था। उन्होंने 1960 से 1980 के दशक में शोले, चुपके चुपके, सीता और गीता जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। वे रोमांस और एक्शन दोनों में काफी लोकप्रिय रहे।
फिल्मों, वेब सीरीज़ और सितारों से जुड़ी नई बातें janne kai liye, तो नीचे क्लिक करें।
- क्यों Don 3 में लीड रोल के लिए रजत बेदी बनें फरहान की पहली पसंद
- Top 10 Famous Villains of Bollywood: हीरो से भी ज़्यादा दमदार बॉलीवुड के 10 सबसे खतरनाक विलेन, जो बन गए फिल्म की जान
- भारतीय अभिनेत्रियाँ जिन्होंने ब्रेस्ट सर्जरी करवाई (रिपोर्ट्स के अनुसार)
FAQs
1. नवंबर 2025 में किस मशहूर बॉलीवुड अभिनेता का निधन हो गया?
उत्तर- धर्मेंद्र, मशहूर बॉलीवुड अभिनेता, का निधन हो गया।
2. किस अभिनेता ने अक्टूबर 2025 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया?
उत्तर- असरानी, पंकज धीर और सतीश शाह।
Click to read the full article
No tags available for this post.