Best Exercise for Diabetes Control: आज ही शुरू करें ये कसरत!

Best Exercise for Diabetes Control in Hindi : अधिकतर लोग इस बात से सहमत होंगे कि डायबिटीज (मधुमेह) आज के समय में एक ऐसी वैश्विक समस्या बन गई है, जो न केवल बुजुर्गों को बल्कि युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है। व्यक्ति की खराब जीवनशैली और असंतुलित खान-पान डायबिटीज होने का सबसे बड़ा कारण बनता है।
Best Exercise for Diabetes Control in Hindi
हालांकि, सही शारीरिक गतिविधि और Best Exercise for Diabetes Control को अपनाकर इस बीमारी को न केवल मैनेज किया जा सकता है, बल्कि ब्लड शुगर लेवल को भी काफी हद तक सामान्य रखा जा सकता है।
इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि मधुमेह के रोगियों के लिए कौन सी कसरतें सबसे प्रभावी हैं और Best Exercise for Diabetes Control का चयन करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
डायबिटीज और एक्सरसाइज का संबंध
ऐसा कहा जाता है कि जब आप शारीरिक रूप से सक्रिय होते हैं, तो आपकी मांसपेशियां ऊर्जा के लिए ग्लूकोज (शुगर) का उपयोग करती हैं। \
यदि आप नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, तो इससे आपके शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ने लग जाती है, जिसका सीधा अर्थ है कि आपका शरीर इंसुलिन का उपयोग बेहतर तरीके से कर पाता है। यही कारण है कि डॉक्टर हमेशा Best Exercise for Diabetes Control को डेली रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं।
1. एरोबिक एक्सरसाइज
हृदय के रोगियों को एरोबिक एक्सरसाइज ज़रूर करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से आपके हृदय की गति में सुधार होने लगता है। इतना ही नहीं, यह शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को भी बेहतर करता है। इसे Best Exercise for Diabetes Control की सूची में सबसे ऊपर रखा जाता है।
- तेज चलना (Brisk Walking): यदि आप अपनी दिनचर्या में जिम के लिए समय नहीं निकाल सकते हो, तो आपकोरोजाना 30 मिनट तेज चलना चाहिए। इससे आपके शरीर का शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
- साइकिल चलाना: साइकिलिंग करने से आपके जोड़ों पर कम दबाव डालता है, जिससे आपके पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
- तैरना (Swimming): टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए तैरना एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि यह पूरे शरीर का वर्कआउट करता है।
ये भी पढ़ें : शरीर पर दिखने वाली चर्बी की गांठ: क्या यह लिपोमा (lipoma) है?
2. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
क्या आप जानते हैं कि शरीर में जितनी ज्यादा मांसपेशियां होंगी, शरीर उतनी ही आसानी से खून से शुगर को सोख पाएगा। Best Exercise for Diabetes Control के नजरिए से वेट लिफ्टिंग या रेजिस्टेंस बैंड का उपयोग करना बहुत फायदेमंद होता है।
ऐसा मानना है कि शुगर रोगियों को सप्ताह में कम से कम दो बार स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करनी चाहिए, क्योंकि इससे वजन भी संतुलित रहता है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है।
3. योग और प्राणायाम
यदि किसी व्यक्ति को शुगर की बीमारी है, तो इससे बात का अच्छे से पता होना चाहिए कि अधिक मानसिक तनाव ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आपको रोजाना योगा करना चाहिए।
योग न केवल शरीर को लचीलाबनाता है बल्कि तनाव को कम करने में भी मदद करता है। धनुरासन, पश्चिमोत्तानासन और कपालभाति जैसे प्राणायाम Best Exercise for Diabetes Control के अंतर्गत आते हैं क्योंकि ये सीधे तौर पर अग्न्याशय को उत्तेजित करते हैं।
4. इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT)
बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) कम समय में अधिक कैलोरी जलाने का एक प्रभावी तरीका है। शोध बताते हैं कि HIIT तकनीक Best Exercise for Diabetes Control साबित हो सकती है क्योंकि यह इंसुलिन प्रतिरोध को तेजी से कम करती है। इसमें आप 1 मिनट तेज दौड़ सकते हैं और फिर 2 मिनट धीमी चाल चल सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Brain Hemorrhage: समय पर पहचान बचा सकती है जान, जानें क्या है ‘गोल्डन आवर’?
व्यायाम शुरू करने से पहले जरूरी सावधानियां
हालांकि Best Exercise for Diabetes Control आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतना अनिवार्य है, जिसे आप निम्नलिखित बिंदुओं से समझ सकते हैं:
- शुगर लेवल की जांच: ध्यान रहें कि आपको हमेशा वर्कआउट से पहले और बाद में अपना ब्लड शुगर लेवल जरूर चेक करना चाहिए।
- हाइड्रेटेड रहें: व्यायाम करते समय आपको नियमित रूप से पानी ज़रूर पीना चाहिए। ऐसा करने से आप खुदको डिहाइड्रेशन की समस्या से बचा सकते हैं।
- सही जूते: अक्सर देखा गया है कि डायबिटीज के मरीजों को पैरों के संक्रमण का खतरा रहता है, इसलिए हमेशा आरामदायक स्पोर्ट्स जूते पहनें।
- कार्बोहाइड्रेट स्नैक: सबसे ज्यादा ज़रूरी है कि अपने पास ग्लूकोज की गोलियां या कोई फल रखें, ताकि अगर अचानक शुगर लेवल गिर जाए, तो आप उसे संभाल सकें।
ये भी पढ़ें : स्वास्थ्य कैसे है सुखी जीवन की असली चाबी?
निष्कर्ष
इस लेख को पढ़कर अब तक आप समझ गए होंगे कि डायबिटीज को कम करने के लिए अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी है। केवल दवाइयों के भरोसे रहना पर्याप्त नहीं है।
ऊपर बताई गई Best Exercise for Diabetes Control में से किसी भी एक या दो गतिविधियों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। याद रखें, शुरुआत छोटे कदमों से करें और धीरे-धीरे व्यायाम की अवधि बढ़ाएं।
नोट : हम आपको बताना चाहते हैं कि इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है और इसे मेडिकल एक्सपर्ट की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। कोई भी नई एक्सरसाइज शुरू करने या अपनी जीवनशैली में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ से राय जरूर लें, क्योंकि हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति और शुगर लेवल अलग-अलग हो सकते हैं।
Click to read the full article





