प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना - लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे जाँचे

कुछ समय पहले देश के सभी निम्न वर्ग के किसानो के लिए भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को शुरू किया गया था। इस सरकारी योजना के अंतर्गत, सभी किसानो को 6,000/- रूपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिससे वह अपनी कृषि से जुडी सभी समस्याओ का समाधान कर सकते है। भारत सरकार की इस सरकारी योजना का लाभ देश के करीबन 14 करोड़ निम्न वर्ग के किसान परिवारों को दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस सरकारी योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से 24 फरवरी की थी। इस योजना का लाभ केवल उन किसानो को दिया जाएगा। जिनके पास दो हेक्टेयर यानी करीब 5 एकड़ तक की जमीन है।
पात्रता क्या है? इस योजना का लाभ उठाने हेतु
- आवेदनकर्ता का मूल रूप से भारत का निवासी होना अनिवार्य है।
- किसान के पास 2 हेक्टेयर या उससे कम की खेती वाली जमीन होनी चाहिए।
- छोटे और सीमांत वर्ग के किसानो को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- किसानो के पास बैंक की पासबुक होना अनिवार्य है।
जरुरी दस्तावेज
- आवेदनकर्ता के पास स्थाई निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- साथ ही उनके पास जमीन से जुड़े कागज होना जरुरी है।
- किसान के पास बैंक पासबुक होना भी जरुरी है।
कैसे करे आवेदन
इस योजना के लिए किसी भी प्रकार की कोई भी आवेदन प्रकिया नहीं है। इस योजना के अंतर्गत, एक सर्वे किया जाएगा। जिसमे लाभार्थियों की सूची को तैयार किया जाएगा। यदि आप चुने गए लाभार्थियों की सूची को देखना चाहते है तथा पता करना चाहते है की उस सूची में आपका नाम है या नहीं। तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते है।लाभार्थी सूची में अपने नाम की जाँच कैसे करे
यदि आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में चुने गए लाभार्थियों की सूची को देखना चाहते है तो आपको नीचे लिखी बातो का पालन करना होगा जैसे की -- लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- आधिकारिक वेबसाइट पर आने के बाद आपको 'Reports' में जाकर Beneficiery List के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। जिसमे आपको Installment Wise List of Beneficiery दिखाई देगी।
- जिसमे आपको अपने राज्य के नाम का चयन करना होगा।
- राज्य के नाम का चयन करने के बाद आपको अपने District के नाम को चुनना है।
- जिसके बाद आपके सामने सूची खुल जाएगी।
Click to read the full article