SEARCH
Search Articles

Search Articles

Find the latest news and articles

Searching articles...

आखिर क्यों रोकना चाहते है IIT छात्र ऋतिक की फिल्म Super-30 की रिलीज को – क्या है पूरा विवाद

By Gautam | June 17, 2019
Featured Image
Bollywood News : ऋतिक रोशन की आने वाली Super 30 की रिलीज में परेशानी हो सकती है क्योंकि आईआईटी के छात्रों ने गणितज्ञ आनंद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कोर्ट में याचिका दर्ज की है। ऐसा यह पहली बार नहीं हुआ है की किसी गणितज्ञ आनंद कुमार के खिलाफ किसी ने कोर्ट में याचिका दर्ज करी हो। 8 महीने पहले भी गुवाहाटी हाई कोर्ट द्वारा गणितज्ञ आनंद कुमार के खिलाफ एक नोटिस जारी किया था। ऋतिक की इस फिल्म Super 30 को अगले महीने की 12 तारीख को रिलीज होना है। इससे पहले इन सब विवादों के चलते फिल्म (Super 30) की रिलीज रोकी जा सकती है। इतना ही नहीं आईआईटी की सभी छात्र इस Super 30 की रिलीज को रोकने में लगे हुए है। अब देखना यह होगा की ऋतिक की यह फिल्म (Super 30) रिलीज हो पाती है या नहीं।

क्यों रिलीज रोकने की रणनीति बनाई जा रही है

ऋतिक की इस फिल्म Super 30 की रिलीज को रोकने की रणनीति आईआईटी छात्र अविनाश बारो, बिकास दास, मोंजित डोले और धनीराम टॉ द्वारा बनाई जा रही है। इतना ही नहीं इन सभी छात्रों ने आनंद कुमार के खिलाफ कोर्ट में याचिका दर्ज करा दी है। सभी छात्रों का यह कहना है की एक धोखाधड़ी के आरोपी पर कोई फिल्म (Super 30) कैसे बनाई जा सकती है।

आईआईटी छात्रों के वकील ने क्या कहा

वकील का कहना है की आनंद कुमार के खिलाफ अभी भी कोर्ट में केस चल रहा है। तथा वह अभी तक अन्य नामों का खुलासा नहीं  किया है। इतना ही नहीं वह अभी तक उनपर लगे आरोपों को गलत साबित नहीं कर सके। ऐसे में इस फिल्म का आना लोगो को गलत सन्देश दे सकता है। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा है की हमने कभी भी ऋतिक रोशन की इस फिल्म Super 30 को नुकसान पहुँचाने की कोशिश नहीं की है।

(Super 30) जाने क्या है पूरा विवाद

आनंद कुमार पर आईआईटी की कुछ छात्रों द्वारा यह आरोप लगाया गया था की आनंद कुमार द्वारा अपने छात्रों की सफलता के बारें में झूठे दावे करते है। इतना ही नहीं आईआईटी के छात्रों ने यह भी कहा था की 2016 में आईआईटी जेईई करने वाले छात्रों की लिस्ट को साँझा करें। इस विवाद के बाद गुवाहाटी उच्च न्यायालय द्वारा आनंद कुमार के खिलाफ एक नोटिस जारी किया गया था। जिसमें कोर्ट द्वारा यह लिखा गया था की आनंद कुमार आईआईटी छात्रों द्वारा दायर की याचिका पर जवाब दें।

इस प्रकार की फिल्म पहले भी बन चुकी है

ऐसा यह पहली बार नहीं है की जब आनंद कुमार के ऊपर कोई फिल्म बन रही है। इससे पहले भी इनकी कहानी को ऑनस्क्रीन दिखाया जा चुका है। डिस्कवरी चैनल पर आनंद और उनके Super 30  बैच पर 1 घण्टे की डॉक्यूमैंट्री बनाई गई थी। जिसपर एसटीबी रिसर्च इंस्टीट्यूट, जापान के मुख्य अर्थशास्त्री योइची इटोह ने भी जापान के एनएचके चैनल हेतु Super 30 पर एक फिल्म बनाई थी इतना ही आनंद कुमार की इस पहल को उन्होंने "सीक्रेट वैपन ऑफ इंडिया" का नाम दिया था।

Click to read the full article

Tags:
Hrithik Roshan Entertainment Bollywood News Bollywood Breaking News Entertainment News Super-30 super 30 trailer super 30 movie hrithik roshan super 30 anand kumar Bollywood News update

Add Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *