Find the latest news and articles

RSA vs NZ Semifinal Match Preview : किसका टूटेगा दिल, कौन रचेगा इतिहास?

By |
RSA vs NZ Semifinal Match Preview : किसका टूटेगा दिल, कौन रचेगा इतिहास?

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच विजयरथ पर सवार साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स ग्राउंड पर होगा। बता दें कि इस पहले भी यह दोनों टीमें कई बार आईसीसी के इवेंट्स में आमने सामने आई हैं, जिसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है।

अब देखना होगा कि क्या साउथ अफ्रीका की टीम ICC Men’s Cricket World Cup 2015 में मिली हार का बदला ले पाएगी। या एक बार फिर न्यूजीलैंड की टीम साउथ अफ्रीका का सपना चकनाचूर कर देगी।

RSA vs NZ Semifinal Match Preview in Hindi

कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका का सबतक का सफ़र

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में एडन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका इस बार एक अलग ही इरादे से उतरी है। अब तक साउथ अफ्रीका को इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम हरा नही पाई है। साउथ अफ्रीका ने अपने पिछले मुकाबले में ज़िम्बाब्वे की टीम को 5 विकटों से हर दिया था। इसके अलावा, इस टीम ने भारत और वेस्टइंडीज जैसी विश्वविजेता टीमों को भी मात दी है।

भारत और श्रीलंका में आयोजित इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में इस साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी ताकत इस टीम की निरंतरता रही है। साथ ही साथ क्विंटन डी कॉक और कप्तान एडन मार्करम की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को हमेशा ठोस शुरुआत दी है।

टीम की बेहतरीन गेंदबाजी के साथ ही साथ, गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा की जोड़ी किसी भी बल्लेबाजी क्रम की धज्जियां उड़ाने में सक्षम है। स्पिनर केशव महाराज मिडिल ओवर्स में रनों की गति पर लगाम लगाने का काम बखूबी कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड है बड़े मैचों की 'जायंट किलर'

टीम न्यूजीलैंड के लिए यह ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 कभी ख़ुशी कभी गम वाला रहा है। जहाँ ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा था, वही ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सुपर-8 मुकाबला में इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड को 4 विकटों से हरा दिया था।

हालांकि, मिचेल सेंटनर की अगुवाई वाली कीवी टीम को कभी भी कम आंकना किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सुपर-8 में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 61 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी, हालांकि पिछले मैच में इंग्लैंड के हाथों उन्हें 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन न्यूजीलैंड की खासियत यही है कि वे दबाव वाले मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं।

  • रचिन रवींद्र का अनुभव: भले ही रचिन रवींद्र का यह ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 कुछ खास नही रहा हो, परन्तु यह एक ऐसा खिलाड़ी है, अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के चलते साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की जमकर पिटाई कर सकता है। बल्लेबाजी के साथ ही जरूरत पड़ने पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से भी टीम के लिए बहुमूल्य योगदान दिया है।
  • गेंदबाजी की गहराई: साउथ अफ्रीका ही नहीं किसी भी टीम के बल्लेबाजी क्रम का मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन जैसे तेज गेंदबाजों से पार पाना आसान नहीं होगा। कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह दोनों गेंदबाज अपनी गति से अफ्रीका के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं।

कैसी है ईडन गार्डन्स की पिच और कंडीशंस?

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह सेमीफाइनल मुकाबला बहुत अधिक कांटे का होने वाल है, क्योंकि दोनों ही टीमों के खिलाडियों को कोलकाता के ईडन गार्डन्स की पिच के बारें में अच्छे से पता है। लेकिन सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में यहां स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है।

  1. टॉस की अहमियत: शाम का मुकाबला होने की वजह से ओस इस मैच में बहुत बड़ा रोल निभा सकती है। ओस गिरने की वजह से बाद में गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल रहेगा। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
  2. स्कोर का अनुमान: यह मैच हाई स्कोरिंग होने वाला है, इसका अंदाजा आप इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए पिछले मुकाबले को देखकर लगा सकते हो। इसमें वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था, लेकिन 5 बॉल रहते हुए टीम इंडिया ने यह टारगेट हासिल कर लिया था। इस मैदान पर 170-180 का स्कोर एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य माना जाएगा।

ये भी पढ़ें : 

संभावित प्लेइंग इलेवन

साउथ अफ्रीका : एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी न्गिडी

न्यूजीलैंड : फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

Click to read the full article