IND vs WI Super-8 Match Preview: क्या वेस्टइंडीज का सपना तोड़ पाएगी सूर्या की सेना?
इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में कोलकाता का ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। 1 मार्च को भारत अपना सुपर-8 का अंतिम और निर्णायक मुकाबला वेस्टइंडीज से खेलेगी। सुपर-8 की अंकतालिका को देखते हुए, इस मुकाबले को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल भी कहे सकते हैं।
दोनों ही टीमों के पास इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाने का आखिरी मौका है।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026
जीतो या बाहर हो जाओ
सुपर-8 की अंकतालिका इस समय बेहद रोमांचक मोड़ पर है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं और दोनों के पास 2-2 पॉइंट्स हैं। लेकिन नेट रन रेट के मामले में वेस्टइंडीज की टीम भारत से थोड़ा आगे है।
इसका सीधा मतलब यह है कि टीम इंडिया के पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है, यदि इंडिया ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाना चाहती है, तो सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम को यह मैच हर हाल में जीतना ही होगा। साथ ही साथ यह भी दुआ करनी होगी कि मैच किसी भी कारण से स्थगित न हो। अगर ऐसा होता है तो बेहतर नेट रन रेट के चलते वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर पाएगी।
साउथ अफ्रीका से 76 रनों से हारने के बाद, टीम इंडिया का रन रेट काफी ख़राब हो गया था। पिछला मैच ज़िम्बाब्वे से जीतने के बाद, टीम इंडिया के नेट रन रेट में थोडा सुधार हुआ है, लेकिन अब भी टीम इंडिया अंकतालिका में तीसरे पायदान पर है।
क्या ईडन गार्डन्स में भी दिखेगा वही रौद्र रूप?
पिछले मैच में ज़िम्बाब्वे को हराने के बाद, भारतीय टीम इस मैच में जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। अपने पिछले मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इतिहास का एक यादगार प्रदर्शन किया।
- अभिषेक शर्मा का तूफान: ख़राब फॉर्म से वापसी कर रहे, युवा अभिषेक शर्मा ने तूफानी अर्धशतक जड़कर वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को चेतावनी दे दी है।
- रिकॉर्ड स्कोर: भारत ने पिछले मैच में 256 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था, जो उनकी बल्लेबाजी गहराई को दर्शाता है।
- हार्दिक का फिनिशिंग टच: हार्दिक पांड्या की विस्फोटक बल्लेबाजी और बुमराह-अर्शदीप की घातक गेंदबाजी भारत के सबसे बड़े हथियार हैं। हालांकि, साउथ अफ्रीका से मिली हार की टीस अभी भी बाकी है, जिसे टीम इंडिया इस मैच को जीतकर भुलाना चाहेगी।
क्या 2016 वाला इतिहास दोहराएगी कैरेबियन पावर?
भले ही वेस्टइंडीज अपना पिछला मैच हारकर आ रही हो, लेकिन यह एक ऐसी खतरनाक टीम है जो किसी भी बड़ी टीम को हरा सकती है। आपको पता ही होगा कि यह वही टीम है जिसनें ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2016 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हरा दिया था। फिलहाल, इस वर्ल्ड कप में शाई होप की कप्तानी में यह टीम संतुलित नजर आ रही है।
- बेहतर रन रेट: वेस्टइंडीज ने अपने पिछले मैचों में शानदार खेल दिखाया है, जिसकी बदौलत वे पॉइंट्स टेबल में भारत से बेहतर स्थिति में हैं।
- पावर-हिटर्स की फौज: शिमरोन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं।
- स्पिन का जाल: क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाज अकील होसेन और गुडाकेश मोती ईडन गार्डन्स की पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती बन सकते हैं।
ये भी पढ़ें : - Indian Athletics World Records: भारतीय एथलेटिक्स में इतिहास के सबसे बड़े रिकॉर्ड
क्या कहती है ईडन गार्डन्स की पिच
इंडिया ही नहीं, बल्कि वेस्टइंडीज की टीम भी कोलकाता के ईडन गार्डन की पिच को अच्छे से जानती है। दोनों ही टीमों के अधिकतर खिलाड़ी हर साल होने वाले आईपीएल में खेलते है। आईपीएल के दौरान इस मैदान में खेले गए मैचों का अनुभव दोनों ही टीम के पास है। अब देखना यह होगा कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह निर्णायक मैच कौन अपने नाम करता है।
- बल्लेबाजों की ऐश: कोलकाता की पिच हमेशा से रनों के लिए जानी जाती है। यहाँ की आउटफील्ड बिजली की तरह तेज है।
- स्पिन का रोल: जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव जैसे स्पिनरों की भूमिका अहम हो जाएगी।
निष्कर्ष
बता दें कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मुकाबला रणनीतियों से ज्यादा मानसिक मजबूती का होगा। क्या सूर्यकुमार यादव अपनी कप्तानी में भारत को सेमीफाइनल का टिकट दिला पाएंगे? या कोलकाता के मैदान पर कैरेबियन 'चैंपियन' डांस देखने को मिलेगा?
Click to read the full article