Find the latest news and articles

RSA vs ZIM Super-8 Match Preview : जिम्बाब्वे के पास साख बचाने का आखिरी मौका!

By |
RSA vs ZIM Super-8 Match Preview : जिम्बाब्वे के पास साख बचाने का आखिरी मौका!

साउथ अफ्रीका की टीम ने इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना ली है। बता दें कि साउथ अफ्रीका ग्रुप-A से सेमीफाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बनी है। सुपर-8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया था, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए एकतरफा मुकाबले में 9 विकटों से जीत हासिल की थी।

ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026

ICC Men’s T20 World Cup 2026 का यह मुकाबला दिल्ली के ऐतिहासिक अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि अपने पिछले मैच में भारत से हारने के बाद, ज़िम्बाब्वे इस वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।

साउथ अफ्रीका का बेहतरीन फॉर्म

इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में एडेन मार्करम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका सबसे खतरनाक टीम बनकर उभरी है। इतना ही नहीं, अफ्रीका के हालिया प्रदर्शन ने सभी टीमों के पसीने छुड़ा दिए हैं।

विजयरथ सवार वेस्टइंडीज को एकतरफा मुकाबले में हराकर साउथ अफ्रीका का मनोबल बढ़ा हुआ है। वही, दूसरी ओर ज़िम्बाब्वे की टीम सुपर-8 के अपने दोनों मैच हारकर सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ICC Men’s T20 Cricket World  Cup 2026 के इस मैच का सुपर-8 की अंकतालिका पर कोई भी असर नहीं पड़ेगा।  

इस वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका की ताकत उनकी 'बैलेंस्ड' टीम है। क्विंटन डी कॉक और ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी में बेहतरीन फॉर्म में चल रहें हैं, तो गेंदबाजी में कागिसो रबाडा और लुंगी एंगडी की गति बल्लेबाजों के लिए काल बनी हुई है। दिल्ली की छोटी बाउंड्री और सपाट पिच पर मार्को जानसन और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी लंबे छक्के लगाकर मैच को एकतरफा करने का दम रखते हैं।

जिम्बाब्वे करेगा साख बचाने की आखिरी कोशिश

ज़िम्बाब्वे की टीम के लिए ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 काफी अधिक उतार चढ़ाव वाला रहा है। पिछले मैच में भारत से हारने के बाद, ज़िम्बाब्वे की टीम का सेमीफाइनल में जाने का सपना टूट चुका है, लेकिन इस टीम ने अपने बेहतरीन खेल से करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है।

भारत के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में जिम्बाब्वे ने निर्भीक साहस दिखाया था। भारत द्वारा दिए गए 256 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए युवा बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने शानदार 97 रनों की पारी खेली थी।

भले ही टीम वह मैच 72 रनों से हार गई, लेकिन बेनेट और सिकंदर रज़ा की जुझारू बल्लेबाजी ने दक्षिण अफ्रीका को चेतावनी दे दी है कि उन्हें हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। जिम्बाब्वे के लिए यह मैच अपनी साख बचाने और टूर्नामेंट का अंत एक बड़ी जीत के साथ करने का सुनहरा मौका है।

कैसा है दिल्ली की पिच और मैदान का गणित

जैसाकि आपको पता है कि दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम अपनी छोटी बाउंड्री और हाई-स्कोरिंग मैचों के लिए जाना जाता है। यहाँ की पिच पर गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है, जिससे पावरप्ले में रनों की बारिश होना तय है। दक्षिण अफ्रीका की आक्रामक बल्लेबाजी के सामने जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़राबानी और रिचर्ड नगारवा जैसे गेंदबाजों के लिए यह मैच किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।

ये भी पढ़ें : विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट गायब होने के बाद वापस - क्या है पूरा मामला?

क्या होगा परिणाम?

हालिया फॉर्म को देखते हुए अधिकतर लोग साउथ अफ्रीका को इस मैच के लिए फेवरेट बता रहे हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि ज़िम्बाब्वे वही टीम है जिसनें इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसे दिग्गज टीमों को मात दी है।

ज़िम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर मार्करम की सेना का लक्ष्य अपनी 'अनबीटेन' लय को बरकरार रखना होगा ताकि वे सेमीफाइनल में पूरे आत्मविश्वास के साथ प्रवेश करें। वहीं, जिम्बाब्वे के पास खोने के लिए कुछ नहीं है, और 'निडर क्रिकेट' अक्सर बड़े उलटफेर की वजह बनती है।

क्या दिल्ली की शाम साउथ अफ्रीका के विजय रथ की गवाह बनेगी या जिम्बाब्वे एक ऐतिहासिक जीत दर्ज कर सबको चौंका देगा? रविवार दोपहर 3:00 बजे जब ये दोनों टीमें मैदान पर उतरेंगी, तो रोमांच की सारी हदें पार हो जाएंगी।

Click to read the full article