ENG vs NZ Super-8 Match Preview : क्या हैरी ब्रुक की अजेय सेना का सपना तोड़ पाएगी कीवी टीम?
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का 49वां मुकाबला दो बार की विश्वविजेता टीम इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होगा। बता दें कि इंग्लैंड की टीम पिछले मैच में पाकिस्तान को हराकर पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लकिन न्यूजीलैंड की टीम के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा होगा।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026
सुपर-8 का यह मुकाबला कोलंबो के ऐतिहासिक आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। अब देखना होगा कि क्या न्यूजीलैंड ICC Men’s Cricket World Cup 2019 के फाइनल का बदला ले पाएगी? या फिर इंग्लैंड न्यूजीलैंड को हराकर इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 से बाहर कर देगी?
क्या थमेगा ब्रुक की सेना का तूफान?
जैसाकि आपको पता है कि हैरी ब्रुक की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट में एक अलग ही लय में नजर आ रही है। पिछले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ हैरी ब्रूक के शतक ने यह साफ कर दिया है कि वे इस वक्त दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में इंग्लैंड की सबसे बड़ी ताकत उनकी बल्लेबाजी की गहराई है। टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जोस बटलर, फिल साल्ट और विल जैक्स जैसे पावर-हिटर्स पॉवरप्ले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की कमर तोड़ सकते हैं।
इंग्लैंड टीम की धाकड़ बल्लेबाजी के अलावा, यदि हम गेंदबाजी की बात करें तो जोफ्रा आर्चर की रफ्तार और सटीक यॉर्कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के पसीने छुड़ाने के लिए काफी है। वहीं, कोलंबो की टर्निंग पिच पर आदिल रशीद और सैम करन की जोड़ी कीवियों के लिए जाल बिछाने को तैयार है।
न्यूजीलैंड के लिए साख और सेमीफाइनल की लड़ाई
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के अपने पिछले मैच में मेजबान श्रीलंका को हराने के बाद टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। मिचेल सैंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड की टीम निरंतर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
न्यूजीलैंड के लिए ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 का यह मैच जीतना बेहद ज़रूरी है। इंग्लैंड की हालिया फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं होगा।
एक बार फिर फिन एलेन और टिम सेफर्ट की सलामी जोड़ी से टीम को एक विस्फोटक शुरुआत की उम्मीद होगी। मध्यक्रम में रचिन रविंद्र और डेरिल मिचेल का अनुभव टीम को स्थिरता प्रदान करेगा।
गेंदबाजी में लॉकी फर्ग्यूसन की 150+ kmph की रफ्तार और खुद कप्तान सैंटनर की कसी हुई स्पिन गेंदबाजी इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेगी। पिछले मैच में श्रीलंका के खिलाफ सैंटनर और कोल मकोन्की की शानदार बल्लेबाजी ने दिखाया है कि यह टीम संकट के समय पलटवार करना जानती है।
पिच और परिस्थितियाँ
कोलंबो का आर. प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए काफी अधिक मददगार रहती है। इसका मतलब जिस भी टीम के पास बेहतर स्पिन अटैक होगा, उस टीम का पलड़ा इस मैच में भारी होगा।
- स्पिन फैक्टर: जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, गेंद टर्न होगी, जिससे आदिल रशीद और मिचेल सैंटनर की भूमिका अहम हो जाएगी।
- टॉस का महत्व: शाम का मैच होने के कारण ओस एक बड़ा कारक हो सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है ताकि बाद में बल्लेबाजी आसान हो सके।
संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड : फिलिप साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, हैरी ब्रूक (कप्तान), सैम करन, विल जैक्स, लियम डॉसन, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद
न्यूजीलैंड : टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन
निष्कर्ष
टी-20 के रिकार्ड्स के अनुसार, इंग्लैंड का पलड़ा भारी दिख रहा है, परन्तु हमें नहीं भूलना चाहिए कि रिकार्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं। क्रिकेट के मैदान पर न्यूजीलैंड को कभी भी कम आंकना बड़ी भूल साबित हो सकती है। 2019 वर्ल्ड कप फाइनल की यादें आज भी ताजा हैं, और कीवी टीम उस हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
क्या हैरी ब्रुक की 'अजेय' सेना अपना दबदबा बनाए रखेगी या कीवियों की रणनीति उन्हें चारों खाने चित कर देगी? इसका फैसला कल कोलंबो के मैदान पर होगा।
ये भी पढ़ें : IND vs ZIM Super-8 Match Preview : सूर्या की सेना के लिए आज 'आर-पार' की जंग!
FAQs –
प्रश्न : NZ vs ENG Super-8 मुकाबले में पिच का मिजाज कैसा होगा?
उत्तर : स्पिनर्स के अधिक मददगार
प्रश्न : NZ vs ENG Super-8 में किन खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी?
उत्तर : हैरी ब्रुक और मिचेल सैंटनर पर
प्रश्न : NZ vs ENG Super-8 मैच कब और कहाँ है?
उत्तर : 27 फरवरी 2026 को शाम 7:00 बजे कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
Click to read the full article