PAK vs SL Super-8 Match Preview : क्या घर में घिरेगी लंका या पाकिस्तान होगा चित?
क्या खत्म होगा पाकिस्तान का वर्ल्ड कप का सफर, या श्रीलंका अपने ही घर में होगा ढेर? ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों टीमों की साख दांव पर होगी। बता दें कि अपने पिछले में इंग्लैंड से मिली हार के बाद श्रीलंका इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो चुकी है।
पाकिस्तान की टीम के लिए सेमीफाइनल का रास्ता खुला है, लेकिन इसकेलिए पहले तो इन्हें अपना यह मैच जीतना होगा। इसके साथ इंग्लैंड को न्यूजीलैंड को हराना होगा। वर्ल्ड कप का यह 50वां मुकाबला श्रीलंका के खूबसूरत पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा।
ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026
कैसा है पल्लेकेले में एशियाई शक्ति प्रदर्शन?
सलमान आगा की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम का इस ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 में प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस समय पाकिस्तान की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, वहीं दूसरी तरफ दासुन शनाका की अनुभवी लंकाई टीम है जिसे घरेलू दर्शकों का भरपूर समर्थन प्राप्त है। पिछले मैच में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद मेजबान टीम इस वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।
पाकिस्तान टीम में अनुभव और युवा जोश का संतुलन
अगर पिछले कुछ मैचों को देखा जाए, तो पता चलेगा कि पाकिस्तान की टीम एक बड़े 'ट्रांजिशन' यानी बदलाव के दौर से गुजर रही है। सलमान आगा की कप्तानी में टीम ने कई नए प्रयोग किए हैं।
- बल्लेबाजी की चुनौती: यह बात सबको पता है कि टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम और फखर जमान के लिए ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 अब तक व्यक्तिगत तौर पर कुछ खास नहीं रहा है। दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों की हालिया फॉर्म पाकिस्तान टीम के लिए एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। हालांकि, साहिबजादा फरहान की शानदार लय टीम के लिए राहत की बात है।
- गेंदबाजी की धार: सब जानते हैं कि पाकिस्तान की असली ताकत उनकी गेंदबाजी रही है। पिछले में शाहीन अफरीदी शानदार गेंदबाजी ने टीम में आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। वहीं, बीच के ओवरों में अबरार अहमद की 'मिस्ट्री स्पिन' श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी पहेली होगी।
घर में शेर और पलटने में माहिर
मेजबान श्रीलंका को उनके घर में हराना दुनिया की किसी भी टीम के लिए टेढ़ी खीर है। दासुन शनाका की कप्तानी में श्रीलंका ने अक्सर बड़े मंचों पर वापसी की है।
- टॉप ऑर्डर का दम: यदि पाकिस्तान को इस मैच को जीतना है, तो उन्हें पथुम निसांका और कुसल मेंडिस की सलामी जोड़ी जल्दी आउट करना होगा, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की हालिया फॉर्म को देखते हुए ऐसा संभव होता नहीं दिख रहा है।
- गेंदबाजी का जाल: श्रीलंका के पास मथीशा पथिराना के रूप में एक 'डेथ ओवर स्पेशलिस्ट' है, जिनके सटीक यॉर्कर्स का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। साथ ही महेश तीक्ष्णा की कैरम बॉल पल्लेकेले की पिच पर कहर ढा सकती है।
पिच और मौसम का हाल
पल्लेकेले की पिच को बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार माना जाता है।
- शुरुआती मदद: बताया जा रहा है कि ICC Men’s T20 Cricket World Cup 2026 के इस मैच के शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हवा में अधिक स्विंग मिल सकती है।
- स्पिन का जादू: जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, पिच धीमी होगी और अबरार अहमद व महेश तीक्ष्णा जैसे स्पिनर्स हावी होंगे।
- टॉस फैक्टर: चूंकि यह डे-नाइट मैच है, इसलिए दूसरी पारी में ओस एक बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगा।
संभावित प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक
श्रीलंका: कामिल मिश्रा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालेज, दुशन हेमंथा, दुश्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, दिलशान मदुशंका
ये भी पढ़ें : ENG vs NZ Super-8 Match Preview : क्या हैरी ब्रुक की अजेय सेना का सपना तोड़ पाएगी कीवी टीम?
निष्कर्ष
टी-20 रिकार्ड्स और इस वर्ल्ड कप के अनुसार, दोनों ही टीमों का फॉर्म अच्छा रहा है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हार के आ रही है। जहाँ पाकिस्तान के पास घातक तेज गेंदबाजी आक्रमण है, वहीं श्रीलंका के पास बेहतरीन स्पिनर और घरेलू परिस्थितियों का फायदा है।
क्या शाहीन की रफ़्तार श्रीलंका के किले को ढहा पाएगी? या पथिराना के यॉर्कर्स पाकिस्तान का रास्ता रोक देंगे? इसका फैसला 28 फरवरी की शाम पल्लेकेले के मैदान पर होगा।
Click to read the full article